• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जमीनी हकीकत से दूर हुए लोगों को वास्तविकता की जानकारी नहीं : सिद्धार्थनाथ सिंह

Desk by Desk
28/10/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Siddharth Nath Singh

Siddharth Nath Singh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के एमएसएमई मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने समाजवादी पार्टी (सपा)अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा राज्य सरकार के कामकाज पर की गई टिप्पणी को बेबुनियाद और तथ्यों से परे बताया है।

श्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने यहां जारी बयान में कहा कि सपा अध्यक्ष ने ऐसा चश्मा पहन रखा है कि उन्हें राज्य सरकार के कार्य दिखायी नहीं पड़ते। जमीनी हकीकत से दूर हुए लोगों को वास्तविकता की जानकारी नहीं होती। श्री यादव की ताजा बयानबाजी भी इसी बात का जीता-जागता उदाहरण है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने किसानों का 36 हजार करोड़ रुपए का ऋण माफ किया। समाजवादी पार्टी की सरकार के मुकाबले प्रदेश की वर्तमान सरकार ने किसानों से एमएसपी पर 08 गुना अधिक उपज की खरीद की। इससे किसानों की आर्थिक स्थिति में व्यापक सुधार हुए हैं, लेकिन श्री यादव को यह दिखायी नहीं पड़ता।

भारत किसी भी देश को भी जवाब देने में सक्षम है : प्रहलाद मोदी

एमएसएमई मंत्री ने कहा कि हमारी सरकार प्रदेशवासियों के स्वास्थ्य को लेकर अत्यन्त संवेदनशील है। कोरोना के विरुद्ध लड़ाई में उत्तर प्रदेश अव्वल है। राज्य में प्रतिदिन लगभग डेढ़ लाख टेस्ट हो रहे हैं, जिससे कोरोना की रोकथाम सम्भव हो पा रही है। लेकिन यह भी उन्हें नहीं दिखायी देता।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में 04 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश के लिए एमओयू हुए थे। इसमें से 02 लाख करोड़ रुपए से अधिक का निवेश जमीन पर उतारा गया है। एक लाख करोड़ रुपए के निवेश को धरातल पर उतारने के लिए कार्य हो रहा है। कोरोना काल में भी 10 देशों ने राज्य में 07 हजार करोड़ रुपए के निवेश का प्रस्ताव दिया है। लेकिन श्री अखिलेश यादव को अपने जादुई चश्मे के कारण यह भी दिखायी नहीं पड़ता। उन्होंने कहा कि सपा प्रमुख अपने गिरेबान में झांकें और प्रदेश की जनता को बताएं कि उनके कार्यकाल में कितने एम0ओ0यू0 हुए और उनका क्या नतीजा रहा।

नोएडा : पुलिस एंकाउंटर में इनामी समेत आठ वांछित बदमाश गिरफ्तार

श्री सिंह ने कहा कि योगी सरकार अपराधियों और गुण्डों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। इन आपराधिक प्रवृृत्ति के तत्वों ने अवैध कब्जे कर रखे थे। बिना नक्शे के निर्माण कार्य करा रखा था। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा की सरकार इन तत्वों को संरक्षण दे रही थी। इसीलिए सपा अध्यक्ष को इन आपराधिक प्रवृृत्ति के लोगों के अवैध कब्जे पुश्तैनी लगते हैं। योगी सरकार अवैध कब्जा और बिना नक्शे के निर्माणों पर बुलडोजर चलवाकर जमीन को वापस लोगों के बीच ला रही है। इसके लिए जनता योगीराज की सराहना कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा गुण्डों और माफियाओं के खिलाफ की जा रही कड़ी कार्रवाई पर उन्हें दर्द होना हैरानी पैदा करता है।

उन्होंने कहा कि हाथरस मामले में राज्य सरकार ने उच्चतम न्यायालय में एफिडेविट देकर कहा कि मामले की जांच सीबीआई से करायी जाए। अदालत द्वारा मामले की जांच की निगरानी की जाए। आज उच्चतम न्यायालय भी राज्य सरकार द्वारा कही गयी बात का समर्थन कर रहा है। इससे मामले में दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। जो लोग मामले को उत्तर प्रदेश से बाहर ले जाकर इसका ट्रायल कराना चाहते थे, सर्वोच्च न्यायालय उनके विरुद्ध निर्णय दे दिया है। इससे षडयंत्रकारी लोगों का एक प्रकार से पर्दाफाश हो गया है।

Tags: latest UP newspolitical newsUP PoliticsUP politics# News
Previous Post

गरीब और छोटे दुकानदारों की बेहतरी के लिए भाजप सरकार प्रतिबद्ध है : स्वतंत्रदेव

Next Post

मुख्यमंत्री इतना नीचे गिर सकते हैं, यह नहीं सोचा था : चिराग

Desk

Desk

Related Posts

Business

11 से 13 सितंबर तक बैंक बंद, जरूरी काम अभी निपटा लें

10/09/2026
Sumit Roy
Main Slider

अभिषेक बनर्जी के PA सुमित रॉय हिरासत में, CID ने घर से उठाया

10/09/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

25 वर्षों की जनसेवा स्वर्णिम अध्याय, सेवा पखवाड़े में बढ़ेगी जनभागीदारी: केशव मौर्य

10/09/2026
Allegation of distributing expired syrup to flood victims is baseless
उत्तर प्रदेश

बाढ़ पीड़ितों को एक्सपायर्ड सीरप बांटने का आरोप तथ्यहीन

10/09/2026
CM Dhami will inaugurate the first Yamuna Ghat of Uttarakhand
Main Slider

हरिपुर का पुनर्जागरण: सीएम धामी 17 सितंबर को करेंगे उत्तराखंड के पहले यमुना घाट का लोकार्पण

10/09/2026
Next Post
चिराग पासवान Chirag Paswan

मुख्यमंत्री इतना नीचे गिर सकते हैं, यह नहीं सोचा था : चिराग

यह भी पढ़ें

Poisonous Liquor

वोटिंग में फूटा जहरीली शराब का कहर, तीन लोगों की मौत

03/03/2022
Birds

घर में लगाएं इन पक्षियों की तस्वीर, खुशियों की होगी एंट्री

15/07/2025
Irfan Solanki

आजम खान के बाद इस सपा नेता को भी मिली बेल, 3 साल बाद जेल से आएंगे बाहर

25/09/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version