• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त लोगों की जब्त होगी संपत्ति होगी : योगी

Writer D by Writer D
19/03/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
yogi government

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरूवार को कहा कि अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त लोगाें के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जायेगी और उनकी संपत्ति को जब्त किया जायेगा।

श्री योगी ने उच्चस्तरीय बैठक में कहा कि अवैध शराब की बिक्री प्रदेश में रोकने के लिये आबकारी विभाग, पुलिस और जिला प्रशासन को सघन चेकिंग करनी होगी। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही स्वीकार्य नहीं है। अवैध शराब की बिक्री में संलिप्त लोगों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत भी कार्रवाई होनी चाहिए। उनकी सम्पत्ति तक जब्त की जाए। ऐसी कार्रवाई करें जो औरों के लिए सबक बने। अवैध शराब की बिक्री की सूचना देने के लिए आबकारी विभाग टॉल फ्री नंबर जारी करे। यह व्यवस्था 24 घंटे जारी रहे।

उन्होने कहा कि अवैध शराब की शिकायत पर जिलाधिकारी/पुलिस कप्तान स्तर पर त्वरित कार्यवाही हो। फूट पेट्रोलिंग बढ़ाई जाए। अगर कहीं अवैध शराब से जनहानि की सूचना प्राप्त हुई तो बीट के सिपाही से लेकर हल्के का दरोगा, एसएचओ और संबंधित आबकारी अधिकारी सहित उच्च अधिकारियों पर भी कार्रवाई होगी।

यूपी के चतुर्मुखी विकास के चार साल

मुख्यमंत्री ने कहा कि शराब बिक्री के अधिकृत प्रतिष्ठानों की भी चेकिंग की जाए। अगर निर्धारित मात्रा से अधिक मदिरा मिले तो उनके विरुद्ध भी सख्त कार्रवाई की जाए।

उन्होने कहा कि कोविड संक्रमण का बढ़ता प्रसार हमारे लिए चेतावनी है। कई राज्यों में स्थिति एक बार फिर खराब हो रही है। हमें ‘टेस्ट, ट्रेस और ट्रीट’ के मंत्र को आत्मसात करना होगा। कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग की महत्ता को समझें। यह संक्रमण प्रसार की रोकथाम के महत्वपूर्ण माध्यम है। एक संक्रमण की पुष्टि पर उसके संपर्क में आये न्यूनतम 15 व्यक्तियों तक ट्रेसिंग की जाए। सभी का पहले एंटीजन टेस्ट और संदिग्ध का आरटीपीसीआर टेस्ट कराए जाएं। होली के दृष्टिगत 23 से 27 मार्च के बीच फोकस्ड ट्रेसिंग भी कराई जाए।

श्री योगी ने कहा कि कोविड संक्रमण से बचाव के लिए जागरूकता सबसे बड़ा हथियार है। संक्रमण के प्रसार को न्यूनतम रखने के लिए लोगों को ‘दवाई भी-कड़ाई भी’ के मंत्र की जरूरत समझाई जाए। इस कार्य में पब्लिक एड्रेस सिस्टम, बेसिक शिक्षा स्कूलों के व्हाट्सएप ग्रुप जैसे माध्यमों का प्रयोग जनजागरूकता में बेहतर हो सकता है। जिलों में इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर सतत संचालित रहें।

विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने पत्नी समेत लगवाया कोरोना का टीका

उन्होने कहा कि वैक्सीनेशन का अर्थ कोरोना का अंत नहीं है। कोविड प्रोटोकॉल का अनुपालन प्रत्येक दशा में सुनिश्चित की जाए। मास्क अनिवार्य हो। पहले जागरूक किया जाए फिर इंफोर्समेंट की कार्रवाई हो। प्रत्येक जिले में न्यूनतम एक कोविड अस्पताल संचालित रहे।

त्योहारों और पंचायत चुनावों के दृष्टिगत दूसरे प्रदेशों में रह रहे उत्तर प्रदेशवासियों की वापसी हो रही है। ऐसे में रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट, बस स्टेशन आदि स्थानों पर एंटीजन टेस्ट अनिवार्य किया जाए। आरटीपीसीआर टेस्ट की संख्या भी बढ़ाए जाने की जरूरत है।

श्री योगी ने कहा कि पंचायत चुनावों की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील बूथ क्षेत्रों पर अतिरिक्त सतर्कता बरते जाने की जरूरत है। फील्ड में तैनाती के लिए दक्षता को मानक बनाएं। राज्य सरकार शांतिपूर्ण ढंग से पंचायत चुनाव के आयोजन के लिए प्रतिबद्ध है। गैरजरूरी शस्त्र लाइसेंस को निरस्त अथवा जमा कराने की कार्यवाही हो।

उन्होने कहा कि कई जिलों से बिजली बिल की ओवरबिलिंग की शिकायत प्राप्त हुई है। ऐसी गड़बड़ियों का त्वरित समाधान किया जाए। जिलाधिकारी जिले स्तर पर इसकी समीक्षा करें और पावर कॉर्पोरेशन के साथ सामंजस्य स्थापित कर शिविर लगवाएं। ताकि आमजन की बिजली ओवरबिलिंग की समस्याओं का निस्तारण सुनिश्चित हो सके।

Tags: cm yogi
Previous Post

निजीकरण के मॉडल पर देश चलाना चाहती है मोदी सरकार : ललन

Next Post

प्रदेश को दयनीय स्थिति से उबारकर सुशासन का राज कायम किया : स्वतंत्रदेव

Writer D

Writer D

Related Posts

Amrit Sarovar
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी के नेतृत्व में चला सबसे बड़ा जल संरक्षण अभियान, देश के 27% अमृत सरोवर यूपी में

13/07/2026
Mayur Dixit
Main Slider

डीएम ने माई भारत योजनाओं को घर-घर पहुंचाने के दिए निर्देश

13/07/2026
Mayur Dixit
Main Slider

युवाओं को इंटर्नशिप, नेतृत्व और कौशल विकास से जोड़ने पर जोर, मयूर दीक्षित ने दिए निर्देश

13/07/2026
CM Yogi
Main Slider

भदरसा का नाम ‘भरत नगर’ होने से श्रद्धालु गदगद आस्था को मिला सम्मान

13/07/2026
NEET re-exam OMR sheet released
Main Slider

NEET री-एग्जाम की OMR शीट जारी, जानें कब तक दर्ज करा सकते हैं आपत्ति

13/07/2026
Next Post
Swatantradev

प्रदेश को दयनीय स्थिति से उबारकर सुशासन का राज कायम किया : स्वतंत्रदेव

यह भी पढ़ें

Delhi High Court

12 साल की बच्ची पहुंची दिल्ली हाईकोर्ट, की यह मांग

28/05/2021
Kajari Teej

कजरी तीज के दिन न करें ये काम, वरना नहीं मिलेगा व्रत का फल!

11/08/2025
Mohammed Shami

योगी सरकार का मोहम्मद शमी को खास गिफ्ट, वर्ल्ड कप फाइनल से पहले किया ये बड़ा ऐलान

18/11/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version