• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रदेश की जनता योगी-केशव-दिनेश से मांगे, हम मांगेंगे अखिलेश से हिसाब : अमित शाह

Writer D by Writer D
29/10/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देश के गृहमंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को लखनऊ में भाजपा के सदस्यता अभियान की शुरुआत के बाद कहा कि उत्तर प्रदेश बाबा विश्वनाथ की भूमि है। यह भूमि राम कृष्ण, कबीर की भूमि है। मुगलों के बाद 2017 तक उत्तर प्रदेश को इसका एहसास नहीं हो रहा था।

जब भाजपा की प्रचंड बहुमत की सरकार बनी तो लोगों को एहसास हुआ कि यह उत्तर प्रदेश राम कृष्ण की है। केंद्रीय गृहमंत्री ने योगी सरकार में कानून व्यवस्था की प्रशंसा की और कहा कि हर जिले में मिलने वाले बाहुबली आज दूरबीन से भी नहीं दिखते। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने भाजपा के चुनाव घोषणा पत्र के 90 प्रतिशत वादे पूरे किए हैं। अभी दो महीने में अन्य वादों पर भी काम होंगे।

गृहमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में जो लोग घर बदल रहे थे, विदेश घूम रहे थे, वह नये कपड़े सिलवाकर चुनाव में आ गए हैं। प्रदेश की जनता योगी, केशव, दिनेश शर्मा, स्वतंत्र देव से हिसाब मांगे। मैं अखिलेश यादव से हिसाब मांग रहा हूं। उन्होंने साढ़े चार साल में क्या किया। कोरोना में क्यों नहीं निकले। वह अपने परिवार से बहुत ज्यादा बढ़ते हैं, तो जाति तक पहुंच जाते हैं।

योगी की सरकार ने जाति के आधार पर काम नहीं किया है। हमने पिछले तीन चुनाव देखे हैं। उत्तर प्रदेश में हर बार सदस्यता अभियान चलाया, इस बार भी शुरू किया जा रहा है। हम सदस्यता अभियान लोगों से जुड़ने और उनका हाल जानने के लिए चलाते हैं। दलित, पिछड़े और गरीबों को पार्टी से जोड़ने का काम भाजपा कार्यकर्ता करेगा।

पत्रकार घोषणा-पत्र देंखें, योगी ने पूरा किया संकल्प

शाह ने कहा कि पत्रकारों ने पूछा कि एक करोड़ 86 लाख सदस्य हैं, तो फिर नया अभियान क्यों। दूसरे दल चुनाव केवल सत्ता के लिए लड़ते हैं। भाजपा एक विचार के लिए कार्य कर रही है। इसलिए सदस्यता के लिए घर-घर जा रहे हैं। पत्रकारों से कहा कि घोषणा पत्र देख लीजिए। योगी ने पूरा कर दिया है। दो महीना बचा है। फिर उन्होंने मुख्यमंत्री योगी से कहा कि इसे शत-प्रतिशत पूरा करने की कोशिश कीजिये ताकि कुछ भी बाकी न बचे।

कानून व्यवस्था देखकर खौलता था खून : अमित शाह

गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त थी। हर जिले में बाहुबली मिलते थे। आज दूरबीन लगाकर ढूंढता हूं तो भी बाहुबली खोजे नहीं मिलते। पहले बेटियां बाहर नहीं निकल सकती थीं। आज 16 साल की बेटी गहने लेकर स्कूटी से रात के 12 बजे यूपी की सड़कों पर घूम सकती हैं।

2024 में मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाना है तो योगी जी को फिर से चुने : अमित शाह

अपराध इतना बढ़ा था कि लोग पलायन करने को मजबूर थे। आज किसी में हिम्मत नहीं है कि वह किसी को पलायन करने को मजबूर करे। यह परिस्थितियां देख कर मेरा खून खौल जाता था। आज माहौल बदल गया है। यह भाजपा सरकार में ही संभव है। आज पलायन कराने वाले खुद पलायन कर रहे हैं।

मोदी जी को वोट देने पर वह वापस करते हैं तीन गुना

उन्होंने जनता की ओर इशारा करते हुए कहा कि आप लोग मोदी जी को वोट देते हैं, तो वह तीन गुना करके वापस करते हैं। क्या आप लोगों ने सोचा था कि अयोध्या में राम मंदिर बनेगा। अखिलेश टीम कहा करती थी कि मंदिर वहीं बनाएंगे, लेकिन तिथि नहीं बताएंगे। शाह ने कहा कि अखिलेश बाबू तिथि नहीं बताना है। राम मंदिर निर्माण के लिए शिलान्यास हो गया है। निर्माण शुरू है। कहा जाता था कि कोई तो आएगा जो अनुच्छेद 370 समाप्त करेगा। प्रधानमंत्री मोदी ने पांच अगस्त 2019 को अनुच्छेद 370 को उखाड़ फेंका है।

शाह ने योगी के कोरोना प्रबंधन की भी तारीफ की

श्री शाह ने कहा कि अखिलेश यादव 12 मेडिकल कालेज छोड़ कर गए थे। आज 30 मेडिकल कालेज तक पहुंच गए हैं। पहले 17 हजार करोड़ का धान खरीदा जाता था, आज 38 हजार करोड़ की धान खरीद की जा रही है।

शाह ने योगी के कोरोना प्रबंधन की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने कोरोना से होने वाली मौतों को रोका है। योगी सरकार ने देश में कई क्षेत्रों में सबसे ज्यादा काम किया है। सबसे बड़ा काम योगी सरकार ने माफियाओं के खिलाफ एक्शन लिया।

शाह ने यूपी से मांगे 2022 में एक बार फिर 300 के पार

उन्होंने कहा कि आपसे 2022 मांगने आया हूं। 2022 में एक बार फिर 300 के पार सीटें देंगे तो उप्र को देश का नम्बर-वन राज्य बनाएंगे। 2024 में एक बार फिर मोदी सरकार बनानी है तो 2022 में उसकी नींव रखनी पड़ेगी। 2022 में योगी को मुख्यमंत्री बनाएंगे तो 2024 में मोदी प्रधानमंत्री बनेंगे और प्रदेश और देश का विकास होगा। प्रदेश की जनता से हाथ जोड़कर विनती करने आया हूं। एक बार फिर मोदी जी को अवसर दीजिये, योगी जी को मुख्यमंत्री बनाइये।

Tags: amit shahcm yogigoogle newsLucknow Newsmera pariwar bhajpa pariwarnews samacharup government newsYogi News
Previous Post

टेनिस खिलाड़ी TMC में शामिल, ममता बनर्जी की मौजूदगी में ली सदस्यता

Next Post

French Open: पीवी सिंधु ने दमदार खेल से कटाया क्वार्टर फाइनल का टिकट

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

‘ मेरे सपनों का उत्तराखंड’ में सीएम धामी ने युवा प्रतिभाओं से किया संवाद, तकनीक और इनोवेशन पर हुई चर्चा

18/09/2026
Main Slider

जल सृष्टि पार्क के लोकार्पण से लौटते समय सीएम धामी ने अचानक रुकवाया काफिला, बच्चों और आमजन के साथ खिंचवाईं सेल्फी

18/09/2026
Main Slider

योगी सरकार शनिवार को 818 अभ्यर्थियों को देगी नौकरी की सौगात, मुख्यमंत्री देंगे नियुक्ति पत्र

18/09/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

भूजल स्रोतों की जांच में यूपी ने देश में पहला स्थान हासिल किया, पंजाब-आंध्र प्रदेश को भी पीछे छोड़ा

18/09/2026
उत्तर प्रदेश

मथुरा में यूपी राइज 2026: युवाओं को जॉब क्रिएटर बनाने की सार्थक पहल

18/09/2026
Next Post

French Open: पीवी सिंधु ने दमदार खेल से कटाया क्वार्टर फाइनल का टिकट

यह भी पढ़ें

arrested

पुलिस पर हमला एवं बदसलूकी करने के आरोप में 15 लोग गिरफ्तार

26/08/2021
bhurj khalifa 'बुर्ज खलीफा'

कियारा ने शेयर किया लक्ष्मी बॉम्ब से कुछ हसीन पल

18/10/2020
share-market

शेयर बाजार गिरावट के चलते आज मिली राहत

08/03/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version