• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूपी की जनता अब भाजपा को हटाने के इंतजार में : अखिलेश

Writer D by Writer D
22/05/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
akhilesh yadav

akhilesh yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि कोरोना महामारी और ब्लैक फंगस के आतंक के बीच भी भाजपा सरकार सच को पूरी तरह नकारने, जनता में भ्रम फैलाने और झूठी वाहवाही लेने का कोई मौका नहीं छोड़ना चाहती है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ‘जहां बीमार वहीं उपचार’ का नया नारा लेकर आ गए हैं। सात वर्ष में बहुत काम होने का प्रशस्ति मेडल भी उन्होंने खुद अपने नाम कर लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मजबूरी हाँ में हाँ मिलाने की है। शहर से गांव तक पूरे राज्य में चिकित्सा व्यवस्था बर्बाद करने के बाद भी बधाई का आदान प्रदान चलता रहता है। भाजपा की सोची समझी रणनीति के तहत ऐसा किया जा रहा है ताकि जनता भ्रम में रहे और बिना उपचार हो रही बेमौतों पर पर्दा पड़ा रहे।

उन्होने कहा कि श्री योगी की माने तो आंकड़ों और जुबानी दावों के साथ प्रदेश में कोरोना संक्रमण, ब्लैक फंगस और टीकाकरण सभी क्षेत्रों में हवाई कन्ट्रोल हो चुका है जबकि शहरों के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी स्वास्थ्य सेवाओं पर बदइंतजामी का ताला पड़ा हुआ है। दवा, इलाज के लिए हाहाकार मचा है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी मान लिया है कि महाराष्ट्र और राजस्थान जैसे राज्यों से भी कोरोनारोधी टीकाकरण के मामलों में उत्तर प्रदेश बहुत पीछे है। कागजों पर इलाज, जमीन पर बेइलाज यही प्रदेश की नियति हो गयी है।

’अरे अखिलेश! आंखे खोलो, उप्र में लग रही फ्री वैक्सीन : सिद्धार्थ नाथ सिंह

श्री यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कोरोना और ब्लैक फंगस के इलाज में अव्यवस्थाएं छुपाए नहीं छुप रही हैं। अभी भी रोज मौते हो रहीं हैं। दवा, इंजेक्शन, समय से इलाज के अभाव के साथ इनकी कालाबाजारी पर सरकार रोक नहीं लगा पायी।

सपा अध्यक्ष ने कहा कि कोरोना महामारी का अगला दौर और ज्यादा संघातक होने और बच्चों तक इसके फैलने से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान का भी भाजपा सरकार ने मजाक बना दिया है। टीकाकरण की नीति की अस्पष्टता, पंजीकरण में बाधाएं, फिर सेंटरों पर टीका नहीं होने की दुर्व्यवस्था से जनता परेशान है।

उन्होने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि अभी भी समय है भाजपा सरकार लोकतंत्र की मूल भावना का पालन करते हुए विपक्ष के सुझावों पर भी ध्यान दे। सरकारी व्यवस्था में जो कमियां उजागर हो रही है, उनके प्रति सकारात्मक रुख अपनाए। विपक्ष को बदनाम करने और अपने झूठ पर पर्दा डालने की उसकी रीति नीति से प्रदेश में बड़ी संख्या में लोगों की जिंदगी खतरे में पड़ी है। आज भी हजारों लोग इलाज की दो बूँद के लिए तरस रहे हैं। न दवा, न बेड, न टेस्ट, न वैक्सीन भाजपा के कारण यही नियति है। गांवों में लोग बुखार में तप रहे हैं। जनता अब यूपी से भाजपा को हटाने के इंतजार में है।

Tags: akhilesh yadavup news
Previous Post

ऑक्सीजन उपलब्धता के मामले में आत्मनिर्भर हो रहा यूपी

Next Post

प्रेम संबंध में बाधा बने पति की हत्या, कातिल पत्नी भतीजे समेत गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

देवप्रयाग के मेधावी छात्रों ने किया गोमती बुक फेस्टिवल का भ्रमण, मिली ‘एग्जाम वॉरियर्स’ पुस्तक

19/09/2026
Main Slider

धामी सरकार की होम स्टे नीति ने पर्यटन को दी नई रफ्तार

19/09/2026
Surya Pratap Shahi
Main Slider

‘पहले अपने गिरेबां में झांकें अखिलेश’… MSP और किसानों के मुद्दे पर कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही का सपा पर हमला

19/09/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की पहल से मधुमक्खी पालन को बढ़ावा, किसानों और युवाओं के लिए खुलेंगे स्वरोजगार के रास्ते

19/09/2026
उत्तर प्रदेश

सरकारी विद्यालयों की छात्राओं को मिलेगी निःशुल्क सैनिटरी नैपकिन

19/09/2026
Next Post
acussed wife arrested

प्रेम संबंध में बाधा बने पति की हत्या, कातिल पत्नी भतीजे समेत गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

double murder

फैक्ट्री के प्रदूषित कचड़े के नीचे दबा मिला युवक का शव, दोस्तों पर हत्या का आरोप

13/12/2020
CM Vishnudev Sai

स्नेहा बंजारे ने यूएई में कोरबा का नाम किया रोशन, सीएम साय ने दी बधाई

29/02/2024
cm yogi

सीएम योगी ने मेधावी छात्रों से किया संवाद, कहा- कोई भी लक्ष्य कठिन नहीं

01/07/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version