• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दो मई को ‘दीदी’ को बाहर का रास्ता दिखाएगी पश्चिम बंगाल की जनता: पीएम मोदी

Desk by Desk
24/03/2021
in Main Slider, राजनीति, राष्ट्रीय
0
पीएम मोदी

पीएम मोदी

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कांठी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी “द्वारे सरकार” (लोगों के दरवाजे पर सरकार) की बात कर रही हैं, लेकिन दो मई को उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया जाएगा।

श्री मोदी ने बुधवार को यहां एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि असोल पोरिबोर्तन समय की मांग हैं और दो मई को बंगाल में यही आवाज सुनाई देगी-दीदी जाछे, असोल पोरिबर्तन आछे।’ दीदी, यहां तक कि राज्य का बच्चा भी आपके खेल को समझ चुका है और दो मई को राज्य दीदी को बाहर जाने का दरवाजा दिखा देगा।

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स और निफ्टी हुआ धड़ाम

उन्होंने कहा कि यह पहली बार वोट डाल रहे और 25 वर्ष के युवाओं के लिए बहुत ही आवश्यक समय है और उन पर भविष्य के राज्य के निर्माण की जिम्मेदारी है तथा असोल पोरिबर्तन समय की मांग है। इसे देखते हुए राज्य का चुनावी घोषणा पत्र लोगों की आकांक्षाओं तथा राज्य के विकास के लिए ही बनाया गया है। श्री मोदी ने आरोप लगाते हुए कहा कि तृणमूल कांग्रेस ने राज्य में केवल अंधकार ही फैलाया है और भारतीय जनता पार्टी की ‘डबल इंजन’ की सरकार राज्य के लोगों को सोनार बांग्ला देगी।

श्री मोदी ने कहा कि यहां के सिंडिकेट और भ्रष्टाचार ने राज्य के तटीय पारिस्थितिकी तंत्र को काफी नुकसान पहुंचाया है और राज्य की तृणमूल सरकार ने हल्दिया की अर्थव्यवस्था को पूरी तरह नष्ट कर दिया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राज्य के विकास के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है और हम सब मिलकर बंगाल के बेहतर भविष्य के लिए काम करेंगे।

श्री मोदी ने अम्फान चक्रवाती तूफान के दौरान राज्य को भेजी गई केन्द्रीय सहायता पर सुश्री बनर्जी तथा उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी पर प्रहार करते हुए कहा कि केन्द्र सरकार की सहायता, भतीजे की खिड़की में ही फंस कर रह गई है। आज पूरा बंगाल इस बात को लेकर सवाल कर रहा है कि किसने अम्फान की राहत सामग्री को लूटा था और गरीबों के लिए भेज गए खाद्यानों को किसने लूटा था।

उन्होंने कहा कि अब हर कोई राज्य में तृणमूल कांग्रेस की असलियत को समझ चुका है और अम्फान पीड़ित लोगों को टूटी हुई छतों के नीचे रहना पड़ रहा है। जब लोगों को मदद की आवश्यकता होती है तो दीदी कहीं भी नहीं दिखाई देती लेकिन अब जब चुनाव नजदीक हैं तो वह कहती है कि सरकार लोगों की मदद के लिए उनके द्वारे-द्वारे है। सत्ता में आने पर भाजपा राज्य में सभी योजनाओं तथा घोटालों पर रोक लगा देगी और राज्य में हर कोई तृणमूल के खेल को समझ गया है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि तृणूमूल सु्प्रीमो केवल चुनावों के दौरान ही लोगों को दिखाई पड़ती हैं और इस बार के चुनावों में राज्य की मातायें तथा बहनें उन्हें हराने के लिए आगे आ गई हैं। दीदी राज्य के लोगों को कृषि के लिए आधुनिक आधारभूत ढांचा भी नहीं प्रदान कर रही हैं। राज्य के किसान दो मई को राज्य के विकास के लिए विकास के लिए सभी अवरोधों को तोड़ देंगे। नंदीग्राम को बदनाम करने के लिए झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं और लोग इस बात के लिए उन्हें करारा जवाब देंगे।

Tags: assembly election 2021Assembly Election in West Bengalelection in West BengalIndia News in Hindiknow big pointsLatest India News UpdatesPM Modi in Bengalpm modi in kanthiPm modi in west bengalpm narendra modiwest bengal assembly electionwest bengal assembly election 2021 datewest bengal electionwest bengal election 2021west bengal election 2021 schedulewest bengal election commissionwest bengal election dateWest bengal election date 2021west bengal rallyपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2021पीएम मोदी
Previous Post

पीएम नरेंद्र मोदी ने भी पैर छूकर कार्यकर्ता का किया अभिवादन, देखें वायरल वीडियो

Next Post

केरल की जनता एलडीएफ और यूडीएफ से है परेशान: अमित शाह

Desk

Desk

Related Posts

Waxing
Main Slider

वैक्सिंग करवाने के बाद भूलकर भी ना करें ये गलतियां, काली पड़ सकती है त्वचा

16/08/2026
Marriage
Main Slider

बेटी की विदाई के तुरंत बाद घर में नहीं लगानी चाहिए झाड़ू, ये है बड़ी वजह

16/08/2026
Egg Manchurian
Main Slider

विकेंड स्पेशल में ट्राई करें स्वादिष्ट ऐग मंचूरियन, नोट करें आसान रेसिपी

16/08/2026
CM Dhami
Main Slider

विकसित भारत के निर्माण में सभी की भागीदारी जरूरी: CM Dhami

15/08/2026
CM Vishnudev Sai
छत्तीसगढ़

नक्सलवाद से मुक्त छत्तीसगढ़ अब शांति, विकास और समृद्धि की नई यात्रा पर: मुख्यमंत्री

15/08/2026
Next Post
अमित शाह Amit Shah

केरल की जनता एलडीएफ और यूडीएफ से है परेशान: अमित शाह

यह भी पढ़ें

Waliullah

आतंकी वलीउल्लाह को उम्रकैद, 17 साल पहले वाराणसी में धमाके का रची थी साजिश

14/04/2023
Shani Dev

शनि जयंती के दिन करें इन चीजों का दान, जीवन की हर बाधा होगी दूर

05/06/2024
CM Yogi

सीएम योगी को पसंद आई सम्राट पृथ्वीराज, यूपी में टैक्स फ्री की मूवी

02/06/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version