• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

महज 1 माह में 28 हजार से ज्यादा परिवारों ने उठाया सीएम दानपात्र योजना का लाभ

Writer D by Writer D
13/08/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
CM donation yojna

CM donation yojna

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। योगी सरकार की सीएम दानपात्र योजना (दान के विलेखों) ( CM donation yojna) का प्रदेशवासी जमकर लाभ उठा रहे हैं। योजना के आते ही बड़ी संख्या में लोग रजिस्ट्री ऑफिस में अपनी पैतृक संपत्ति हस्तांतरित कराने पहुंच रहे हैं। महज एक माह में प्रदेश में करीब 28 हजार से अधिक परिवारों ने सीएम दानपात्र योजना (दान के विलेखों) का लाभ उठाया। वहीं योगी सरकार को इस योजना से अब तक करीब 100 करोड़ से अधिक का राजस्व प्राप्त हुआ है। राजस्व विभाग के अनुसार योजना के बाद से दान के विलेखों के मामलों में 329 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

लगातार हो रही अप्रत्याशित वृद्धि

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दानपात्र योजना (दान के विलेखों) लोगों के लिए अमृत साबित हुई है। राजस्व विभाग की मानें तो योजना से पहले प्रदेश भर में गिनती के लोग ही अपनी पैतृक संपत्ति हस्तांतरित कराते थे, इसकी बड़ी वजह संपत्ति हस्तांतरण में उन्हे मोटी रकम देनी होती थी। ऐसे में कई पीढ़ी बीतने के बाद भी लोग आर्थिक तंगी के चलते अपनी पैतृक संपत्ति हस्तांतरित नहीं कराते थे। वहीं योजना के आने से स्टांप शुल्क में दी गई छूट के बाद लगातार इसमें अप्रत्याशित वृद्धि हो रही है। 15 जून को योगी कैबिनेट ने स्टांप और रजिस्ट्रेशन विभाग पर नया प्रस्ताव मंजूर करते हुए अपनी संपत्ति परिवार के ही किसी सदस्य के नाम कराने के लिए (दान के विलेखों) महज 5 हजार रुपये के स्टांप पर रजिस्ट्री की सुविधा दी थी। इसके अलावा आवेदनकर्ता को एक हजार रुपये प्रोसेसिंग फीस देनी होती है। इस योजना का प्रदेश के करीब 28 हजार से अधिक परिवार फायदा उठा चुके हैं जबकि सरकार को 100 करोड़ से अधिक का राजस्व प्राप्त हुआ है।

कम होंगे संपत्ति से संबंधित परिवारिक विवाद

सीएम दानपात्र योजना ( CM donation yojna) का भविष्य में एक सबसे बड़ा फायदा यह भी होगा कि योजना से पैतृक संपत्ति से संबंधित परिवारिक विवाद में काफी गिरावट आएगी। साथ ही एक पिता अपने जीवन काल में ही अपनी संपत्ति को अपने पुत्र या पुत्री को हस्तांतरित कर सकेगा। इससे पिता की मृत्यु के बाद भाई-भाई एवं परिवार के अन्य सदस्य के बीच संपत्ति के हस्तांतरण को लेकर चल रहा विवाद खत्म होगा। इसके साथ ही कोई भी विवाहित बेटी अपने मर्जी से भाई-बहन के हक में कम स्टांप शुल्क अदा कर संपत्ति हस्तांतरित कर सकेगी।

CBI के DSP को ट्रक से कुचलने की कोशिश, ड्राइवर की मौत

पहले देना होता था कुल संपत्ति का दस प्रतिशत स्टांप

मालूम हो कि सभी प्रकार की रजिस्ट्री पर सर्किल रेट के तहत स्टाम्प शुल्क वसूला जाता है। इस कारण परिवार के सदस्य जरूरी होने पर ही संपत्ति की रजिस्ट्री कराते हैं, ताकि वे भारी भरकम स्टाम्प शुल्क से बच सकें। यदि किसी को अपनी पैतृक संपत्ति हस्तांतरित करानी होती थी तो उसे अपनी संपत्ति की कीमत का कुल दस प्रतिशत स्टांप शुल्क देना होता था। उदाहरण के तौर पर 50 लाख की संपत्ति को हस्तांतरित कराने पर पांच लाख रुपये का स्टांप शुल्क देना पड़ता था। वहीं अब योजना के आने से महज 6 हजार रुपये में संपत्ति हस्तांतरित हो जाएगी।

यह उठा सकते हैं योजना का लाभ

इस योजना के तहत छूट पाने वालों में परिवार के सदस्य, जैसे पिता-माता, पति-पत्नी, बेटा, बेटी, बहू, दामाद, सगा भाई, सगी बहन और उनके बच्चे भी शामिल हैं।

Tags: CM donation yojnaLucknow NewsYogi GovernmentYogi News
Previous Post

CBI के DSP को ट्रक से कुचलने की कोशिश, ड्राइवर की मौत

Next Post

प्रदेश के हर नागरिक को सुन रही है योगी सरकार

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

दंगाइयों के मुकदमे वापस लेने का प्रयास करती थी सपा सरकार: सीएम योगी

01/07/2026
AI enabled portable X-rays to be installed in UP
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का बड़ा कदम, यूपी में लगेंगी AI सक्षम पोर्टेबल एक्स-रे, MRI और डिजिटल मैमोग्राफी मशीनें

01/07/2026
CM Yogi served food to the children with his own hands.
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने अपने हाथों से बच्चों को परोसा भोजन

01/07/2026
CM Yogi
Main Slider

व्यक्ति, समाज व राष्ट्र की आधारशिला है शिक्षाः मुख्यमंत्री

01/07/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

कांग्रेस काल में जनता की मजदूरी लूट का श्रोत था मनरेगा: केशव मौर्य

01/07/2026
Next Post
Yogi government

प्रदेश के हर नागरिक को सुन रही है योगी सरकार

यह भी पढ़ें

CM Yogi

दहाड़कर बाघ अमर और बब्बर शेर पटौदी ने दी सीएम योगी को सलामी

02/06/2024

CM योगी की मदद से ‘निमित’ को मिलेगा नया जीवन

20/07/2021

असम-मिजोरम सीमा विवाद: कांग्रेस ने 7 मेंबर्स की कमेटी बनाई, सोनिया गांधी को सौंपेगी रिपोर्ट

27/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version