• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

महाशिवरात्रि के दिन करें रुद्राभिषेक, जीवन में होगा सुख-समृद्धि का आगमन

Writer D by Writer D
22/02/2025
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
Rudrabhishek

Rudrabhishek

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि (Mahashivratri) के पर्व का बड़ा महत्व है। यह दिन भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती की पूजा-आराधना के लिए समर्पित माना जाता है। हर साल फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को महाशिवरात्रि आती है। द्रिक पंचांग के अनुसार, इस साल 26 फरवरी 2025 को महाशिवरात्रि है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान भोलेनाथ के संग माता पार्वती का विवाह संपन्न हुआ था। इसलिए हर साल बड़े धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ महाशिवरात्रि मनाई जाती है। महाशिवरात्रि के रात्रि को शिव-गौरी की विधि-विधान से पूजा की जाती है क्योंकि यह रात शिव से शक्ति के मिलन की रात होती है। महा शिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर रुद्राभिषेक (Rudra Abhishek) करना बेहद शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इससे साधक की समस्त मनोकामनाएं पूरी होती हैं और जीवन में सुख-समृद्धि और खुशियों का आगमन होता है। आइए जानते हैं महाशिवरात्रि के दिन रुद्राभिषेक की पूजा सामग्री और विधि….

घर पर रुद्राभिषेक (Rudra Abhishek) सामग्री लिस्ट

घर पर रुद्राभिषेक करने के लिए कलावा, बेलपत्र, पंचामृत, दूध,दही, घी, शहद, शक्कर, गंगाजल, अगरबत्ती, कपूर, फल, फूल, पान, सुपारी, सूखे मेवे, वस्त्र, दीपक, तेल, रुई की बाती, सिंदूर, भस्म,अबीर, गुलाल,मिठाई,गन्ने का रस, तांबे का लोटा, कलश, शिव-गौरी की प्रतिमा, शमी का पत्ता, आक के फूल, भांग, धतूरा, मदार के फूल, मदार के पत्ते, पान का पत्ता, आम का पत्ता, दूर्वा समेत सभी पूजा सामग्री एकत्रित कर लें।

कैसे करे रुद्राभिषेक (Rudra Abhishek) ?

सबसे पहले स्नानादि के बाद स्वच्छ कपड़े धारण करें। सभी पूजा सामग्री को एकत्रित कर लें।

घर पर रुद्राभिषेक (Rudra Abhishek) करने के लिए सबसे पहले पूजास्थल की साफ-सफाई करें।

घर के मंदिर को साफ कर लें और घर में गंगाजल का छिड़काव करें।

अब एक जल से भरा कलश स्थापित करें। शिवजी के मंत्र ऊँ नमः शिवाय का जाप करते हुए शिवलिंग पर जल अर्पित करें।

शिवलिंग पर दूध, दही, घी, शहद और चीनी अर्पित करें। अंत में शिवलिंग पर गंगाजल चढ़ाएं। शिवलिंग पर चंदन का लेप लगाएं।

शिवजी को बेलपत्र, फल, फूल, धूप-दीप और नैवेद्य अर्पित करें। इसके बाद शिवजी की आरती उतारें।

उन्हें पान, फल, मिठाई और मेवे का भोग लगाएं।

अंत में पूजा के दौरान जाने-अनजाने में हुई गलती के लिए क्षमा-प्रार्थना मांगे और सुख-समृद्धि की कामना करते हुए पूजा समाप्त करें।

Tags: mahashivratrirudra abhishek
Previous Post

जानें सूर्य को अर्घ्य देने का सही नियम, पढ़ें क्या कहते हैं शास्त्र

Next Post

शिवलिंग पर चढ़ा हुआ प्रसाद नहीं करना चाहिए ग्रहण, जानें इसके पीछे की मान्यता

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

संस्कारों से ही बनेगा सशक्त भारत: CM धामी

21/10/2026
Main Slider

‘मुंगेरीलाल के हसीन सपने देखना बंद करें अखिलेश’, भाजपा का सपा प्रमुख पर तीखा हमला

21/10/2026
Main Slider

योगी का मंदिर मॉडल और आस्था का अर्थशास्त्र

21/10/2026
Main Slider

देव दीपावली-2026: दीपों की आभा से जगमगाएगी वाराणसी, पर्यटकों को मिलेगा ‘दिव्य काशी अनुभव’

21/10/2026
Business

SBI के 3,897 ग्राहकों का डेटा डार्क वेब पर लीक, बैंक ने दी सफाई

21/10/2026
Next Post
Shivling

शिवलिंग पर चढ़ा हुआ प्रसाद नहीं करना चाहिए ग्रहण, जानें इसके पीछे की मान्यता

यह भी पढ़ें

Himalayan University delegation met CM Dhami

सीएम धामी से हिमालयन यूनिवर्सिटी के प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट, राहत कोष में दिए 51 लाख

12/08/2025
Mahant Swami Anand Giri

महंत स्वामी आनंद गिरी निष्कासित निरंजनी अखाड़े से निष्कासित, ये है बड़ी वजह

15/05/2021

सीएम अशोक गहलोत के सीने में दर्द के बाद हुई एंजियोप्लास्टी, आराम की सलाह

27/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version