• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

होली से पहले आम आदमी को बड़ी राहत, पेट्रोल-डीजल के दामों में हुई इतनी कटौती

Writer D by Writer D
15/03/2024
in Business, Main Slider
0
Petrol

Petrol

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नयी दिल्ली। आम चुनाव की घोषणा से पहले केंद्र सरकार ने जनता को बड़ी राहत देते हुए पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) के दामों में 2-2 रुपए प्रति लीटर की कटौती की है जो देशभर में शुक्रवार सुबह 6 बजे से लागू हो गए हैं। इस कटौती के बाद राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 96. 72 रुपये प्रति लीटर से घटकर 94.72 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर से कम होकर 87.62 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

सरकार के इस फैसले के बाद देश के सभी राज्यों में पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) के दाम कम हुए हैं। कल देर रात पेट्रोलियम मंत्रालय ने कहा कि तेल विपणन कंपनियों ने पूरे देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों को पुनरीक्षित करने का निर्णय लिया है जो 15 मार्च को सुबह छह बजे से प्रभावी होगा। इसके बाद पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने एक्स पर लिखा कि तेल विपणन कंपनियां पेट्रोल और डीजल की कीमतों में दो -दो रुपये प्रति लीटर की कटौती करने का निर्णय लिया है।

पेट्रोलियम मंत्रालय ने कहा कि पेट्रोल और डीजल (Petrol-Diesel)  की कीमतों में कटौती किये जाने से लोगों की व्यय करने की क्षमता को बल मिलेगा और इससे डीजल चालित 58 लाख भारी वाहनों को परिचालन लागत कम करने, 6 करोड़ कारों और 27 करोड़ दोपहिया वाहनों का लाभ होगा।

केंद्र सरकार के इस फैसले से पहले राजस्थान सरकार ने पेट्रोल-डीजल के दाम पर वैट 4 फीसदी कम करने का ऐलान किया था। इससे राज्य में पेट्रोल 1.40 रुपये से लेकर 5.30 रुपये तक सस्ता हो गया है वहीं डीजल 1.34 रुपये से लेकर 4.85 रुपये तक सस्ता हो गया है। जयपुर में आज पेट्रोल की कीमत 108.83 से घटकर 104.88 रुपये प्रति लीटर हो गई है और डीजल की कीमत 94.04 रुपये प्रति लीटर से घटकर 90.36 रुपये प्रति लीटर हो गई है।

तेल विपणन करने वाली प्रमुख कंपनी हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कार्पोरेशन की वेबसाइट पर जारी दरों के अनुसार, देश में आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 2-2 रुपये प्रति लीटर की कमी आयी है।

वैश्विक स्तर पर आज अमेरिकी क्रूड 0.15 प्रतिशत गिरकर 81.14 डॉलर प्रति बैरल हो गया। इसी तरह लंदन ब्रेंट क्रूड 0.18 प्रतिशत की गिरावट के साथ 85.27 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। देश के चार महानगरों में पेट्रोल और डीजल (Petrol-Diesel) की कीमत इस प्रकार रही।

महानगर……………….पेट्रोल………………डीजल ( रुपये प्रति लीटर)
दिल्ली ………………..94.72……………….87.62
मुंबई …………………104.21…………….. 92.15
चेन्नई………………..100.75……………….92.34
कोलकाता…………..103.94……………….90.76

Tags: Business NewsBusiness news in hindidiesel price hikePetrol pricePetrol price hike
Previous Post

जब प्रतिभाएं निखरती हैं तो समाज भी निखरता है : मुख्यमंत्री साय

Next Post

Paytm की डेडलाइन आज खत्म, जानिए कौन-सी सर्विसेस हुईं बंद और कौन-सी चलेंगी?

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

वीरता पदक पाकर बोले पुलिसकर्मी- अत्याधुनिक संसाधनों से मजबूत हुई पुलिसिंग, जनता में बढ़ा सुरक्षा का भरोसा

01/10/2026
Main Slider

वृद्धजन परिवार की विरासत और सुरक्षाकवच, सम्मान-सुरक्षा मेरी जिम्मेदारी: धामी

01/10/2026
Main Slider

‘अखिलेश से पूछिए, इंडी गठबंधन की बैठक में क्यों नहीं आए?’, ओपी राजभर का राहुल गांधी पर सीधा हमला

01/10/2026
Main Slider

यूपीआईटीएस: स्वाद की विरासत को मिली वैश्विक उड़ान

01/10/2026
UPSC
Main Slider

योगी सरकार में पारदर्शी चयन प्रक्रिया को गति, प्रवर्तन कांस्टेबल के 477 पदों पर अंतिम परिणाम जारी

01/10/2026
Next Post
Paytm

Paytm की डेडलाइन आज खत्म, जानिए कौन-सी सर्विसेस हुईं बंद और कौन-सी चलेंगी?

यह भी पढ़ें

Moscow Attack

Moscow Attack: मरने वालों की संख्या बढ़कर 143 हुयी

23/03/2024
yogi government

CM योगी का सख्त निर्देश, सार्वजनिक स्थानों पर मास्क न लगाने वालों पर होगी कार्रवाई

03/04/2021
prabhu deva

डिवोर्स के 9 साल बाद प्रभु देवा करने जा रहे हैं शादी

17/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version