• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कृषि कानून के विरोध में पायलट की महापंचायत, एक लाख किसानों के जुटने का दावा

Writer D by Writer D
05/02/2021
in Main Slider, राजनीति, राजस्थान, राष्ट्रीय
0
Sachin Pilot

Sachin Pilot

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नए कृषि कानून के खिलाफ दिल्ली में किसानों का आंदोलन जारी है। वहीं राजस्थान के दौसा शहर में शुक्रवार को विशाल किसान महापंचायत का आयोजन किया जा रहा है।

इस रैली में एक लाख किसानों को बुलाने का दावा किया गया है। यह आयोजन राजेश पायलट स्टेडियम में होना है। इसमें जुटने वाली भीड़ को सचिन पायलट के शक्ति परीक्षण के तौर पर भी देखा जा रहा है। सचिन पायलट शुक्रवार को यहां अपना दम दिखाएंगे।

राजेश पायलट की कर्मभूमि दौसा में आज एक लाख किसानों के साथ किसान पंचायत होगी। कांग्रेस की सरकार प्रदेश में आने के बाद सचिन पायलट की यह पहली रैली है। इसको सफल बनाने के लिए पायलट गुट के सभी विधायक जी जान से लगे हुए हैं। सत्ता में हिस्सेदारी का इंतजार कर रहे सचिन पायलट अब पूरे राजस्थान में रैली करने निकल रहे हैं।

बजट को लेकर राहुल का फिर मोदी सरकार पर हमला, कहा- सैनिकों के साथ हुआ विश्वासघात

पायलट की शैली पर BJP के अलावा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी नजर रखे हुए हैं। सचिन पायलट की रैली में भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने भी दौसा जिले में पूरी तैयारी कर रखी है। रैली की पूरी जिम्मेदारी सचिन पायलट के दो खास सिपहसालार विधायक मुरारी मीणा और जीआर खटाना ने संभाल रखी है।

यह किसान महापंचायत सुबह 11 बजे से शुरू होगी जो दोपहर बाद तक चलेगी। इसके बाद राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को सौंपा जाएगा। जिसमें तीनों कृषि विधेयक वापस लेने की मांग रखी गई है। इधर महापंचायत में बड़ी संख्या में लोगों के एकत्रित होने की संभावना को देखते हुए पुलिस और प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद है।

दौसा में आज महापंचायत को देखते हुए करीब 600 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। इसके साथ ही तीन आरएसी की कंपनियों को भी तैनात किया गया है। कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए पूरी मॉनिटरिंग पुलिस अधीक्षक अनिल बेनीवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सिंह चौहान संभाले हुए हैं। इधर दौसा डीएम पीयूष समारिया महापंचायत को देखते हुए लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

Tags: farmer protestKisan andolanrajasthan newssachin pilot
Previous Post

रेपो दर चार प्रतिशत, रिवर्स रेपो दर 3.35 प्रतिशत यथावत : आरबीआई

Next Post

दिल्ली में आज से खुलें 9वीं और 11वीं के स्कूल, कोविड के निर्देशों का करना होगा पालन

Writer D

Writer D

Related Posts

Ganesh Chaturthi
Main Slider

रोजाना करें इस चालीसा का पाठ, जीवन से दूर होंगी विघ्न-बाधाएं

13/09/2026
छत्तीसगढ़

खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए संसाधनों और अवसरों की नहीं होगी कमी : मुख्यमंत्री साय

12/09/2026
Main Slider

मायावती का बड़ा फैसला, आनंद के बेटे नहीं बेटी संभालेंगी BSP का मिशन

12/09/2026
उत्तराखंड

उत्तराखण्ड : पार्किंग सुविधाओं का हुआ विकास

12/09/2026
Main Slider

ब्रिक्स व सहयोगी देशों से बढ़े यूपी के रिश्ते, ₹47,484 करोड़ का निर्यात

12/09/2026
Next Post
school reopen

दिल्ली में आज से खुलें 9वीं और 11वीं के स्कूल, कोविड के निर्देशों का करना होगा पालन

यह भी पढ़ें

Banke Bihari Mandir

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर में न आएं बच्चे-बूढ़े, जानिए कारण

04/09/2023
Four arrested in cashier murder case

स्कूल के टॉयलेट में मिले दरिंदगी के सबूत, 13 छात्राओं का यौन शोषण का आरोपी टीचर गिरफ्तार

15/05/2023

उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार अपने चरम सीमा पर : ओमप्रकाश राजभर

28/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version