• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

महाठग की करीबी पिंकी ईरानी गिरफ्तार, सुकेश चंद्रशेखर से जैकलीन फर्नांडिस की कारवाई थीदोस्ती

Writer D by Writer D
30/11/2022
in क्राइम, मनोरंजन
0
Pinky Irani

Pinky Irani

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जेल में बैठकर 200 करोड़ की ठगी करने वाले शातिर ठग सुकेश चंद्रशेखर (Sukesh Chandrasekhar) से जुड़ा मामला अब उसके आस-पास रहने वाले लोगों के लिए भी मुश्किलें खड़ी कर रहा है। ऐसे लोगों की फेहरिस्त में वैसे तो कई नाम शामिल हैं। लेकिन दो नाम ऐसे हैं, जो चर्चाओं में हैं। पहला नाम है बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandes) का और दूसरा नाम है पिंकी ईरानी (Pinky Irani) का। बुधवार को आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने पिंकी को गिरफ्तार कर लिया है। आइए आपको बताते हैं कि पिंकी का इस मामले में क्या रोल है?

कौन है पिंकी ईरानी (Pinky Irani) 

पिंकी ईरानी पेशे से एक इवेंट मैनेजर है। लेकिन उसे महाठग सुकेश चंद्रशेखर का करीबी बताया जाता है। कहा तो ये भी जाता है कि वो सुकेश के साथ काम करती थी और उसकी राजदार है। पिंकी ईरानी ही वो महिला है, जिसने जैकलीन समेत दूसरी कई अभिनेत्रियों को पहली बार सुकेश चंद्रशेखर से मिलवाया था। वह जैकलीन समेत तमाम अन्य एक्ट्रेस और सुकेश के बीच की अहम कड़ी है। वो पिंकी ईरानी ही थी, जिसने सुकेश की ओर से जैकलीन फर्नांडिस तक करोड़ों रुपये के गिफ्ट पहुंचाए थे।

पहले ईडी ने की थी पिंकी (Pinky Irani)  की गिरफ्तारी

पूछताछ के दौरान जैकलीन ने पिंकी पर कई गंभीर आरोप लगाए थे, इसके बाद 25 नवंबर 2021 को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पिंकी को पूछताछ के लिए मुंबई के ईडी ऑफिस में बुलाया था। वहीं से उसे हिरासत में लिया गया था। उससे लंबी पूछताछ की गई और 9 दिसंबर 2021 को उसे गिरफ्तार किया गया था। मगर बाद में उसे जमानत मिल गई थी। तभी से वह जेल से बाहर थी। लेकिन अब उसे आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने गिरफ्तार कर लिया है।

पिंकी (Pinky Irani)  ने ऐसे कराई थी सुकेश से जैकलीन की मुलाकात

सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े मामले की जांच करने वाले प्रवर्तन निदेशालय (ED) के अनुसार पिंकी ईरानी को सुकेश ने जैकलीन फर्नांडिस से मुलाकात कराने की एवज में अच्‍छी-खासी रकम दी थी। यही वजह थी कि पिंकी ईरानी ने अपने बच्चों की कसम खाते हुए जैकलीन को कनविंस किया था और उन्हें यकीन दिलाया था कि सुकेश बुरा आदमी नहीं है। शायद यही वजह है की जब पिंकी और जैकलीन को आमने सामने बैठाकर पूछताछ की गई थी, तो वे दोनों आपस में भिड़ गईं थीं और उन दोनों ने एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए थे। जैकलीन ने पूछताछ के दौरान पिंकी के सामने ही कहा था कि पिंकी ईरानी ने झूठ बोल-बोल कर उसे सुकेश से मिलवाया था।

Tags: jacqueline fernandisepinky iraniSukesh Chandrashekhar
Previous Post

ODOS के जरिए आबादी के अनुरूप खेलों में भी नंबर वन बनेगा यूपी

Next Post

अपराधी व उनके संरक्षणदाता निवेश के सबसे बड़े दुश्मन:सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Loot
उत्तर प्रदेश

बिजली विभाग के जेई से लूट, कैश और दो मोबाइल लेकर चलते ऑटो से फेंका

16/07/2026
ED Raid
उत्तर प्रदेश

ED की ताबड़तोड़ रेड, टेरर फंडिंग से जुड़े 13 ठिकानों पर कार्रवाई

16/07/2026
Hafiz Saeed
क्राइम

पहलगाम हमले में बड़ा एक्शन! हाफिज सईद के खिलाफ गैर-जमानती वारंट

14/07/2026
Three people died in a horrific road accident
उत्तर प्रदेश

कानपुर में रफ्तार का कहर: खड़े ट्रक से टकराई स्कॉर्पियो, 3 ने तोड़ा दम

13/07/2026
Bomb Threat
Main Slider

नोएडा डीएम ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटीं

13/07/2026
Next Post
CM Yogi

अपराधी व उनके संरक्षणदाता निवेश के सबसे बड़े दुश्मन:सीएम योगी

यह भी पढ़ें

तीन घंटे से बंद है Facebook, Instagram और Whatsapp, यूजर्स परेशान

05/10/2021
CM Yogi

सपा वाले भीख मांगने भी जाएंगे तो माताएं-बहनें चप्पल लेकर दौड़ा लेंगीः योगी

22/05/2024
vespa red

Vespa के इलेक्ट्रिक अवतार को लेकर आई बड़ी खबर, जल्द किया जाएगा लॉन्च

10/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version