• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

तुलसी के साथ जरूर लगाएँ ये पौधा, घर में आएगी बरकत

Writer D by Writer D
06/09/2026
in धर्म, फैशन/शैली
0
Tulsi

Tulsi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

औषधीय गुणों से भरपूर तुलसी (Tulsi) को हिंदू धर्म में बहुत ही पवित्र स्थान दिया गया है। तुलसी को खुशहाली का प्रतीक माना जाता हैं और मान्यता हैं कि जिस घर में तुलसी का पौधा लगा होता है उसमें कभी भी धन की कमी नहीं होती है। तुलसी का पौधा लगभग हर घर में पाया जाता है और प्रतिदिन इसकी पूजा भी की जाती हैं। तुलसी को घर में सुख-समृद्धि का रुप बताया गया है, लेकिन इससे जुड़ी कुछ गलतियां वास्तुदोष का कारण बनती हैं और मां लक्ष्मी को नाराज कर देती हैं। तुलसी का पौधा बुध का प्रतिनिधित्व करता है जिससे जुड़े वास्तुदोष आपके लिए नकारात्मक स्थितियां पैदा करते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि वास्तु के अनुसार तुलसी का पौधा कहां नहीं रखना चाहिए और इससे जुड़े अन्य नियम भी।

छत पर न लगाएं

तुलसी (Tulsi)  का पौधा कभी भी घर की छत पर भी नहीं लगाना चाहिए। छत पर लगाने से इस पौधे की पॉजिटिव एनर्जी खत्म हो जाती है। जो लोग घर की छत पर तुलसी रखते हैं आमतौर पर उनकी कुंडली में एक दोष मिलता है जिसे प्राकृत दोष कहते हैं। प्रकृति से जो ऋण या दोष हमें मिलता है उसे प्राकृत दोष कहते हैं और इसका सीधा संबंध बुध से होता है। जिन व्यक्तियों की कुंडली में बुध की स्थिति कमजोर है उन्हें भूलकर भी तुलसी का पौधा छत पर नहीं लगाना चाहिए। अगर आपके पास तुलसी जी को छत पर रखने के सिवाय कोई और जगह नहीं है तो एक विशेष उपाय जरूर करें। तुलसी (Tulsi)  को कभी भी अकेले ना रखें। हमेशा उसे केले के पौधे के साथ रखें। दोनों पौधे बिल्कुल साथ में रखें और इसे मौली से बांध लें। इससे आपको वास्तु दोष की हानि नहीं होगी।

कांटेदार पौधे के पास न लगाएं

तुलसी (Tulsi)  के पौधे के पास कभी भी कांटेदार पौधा नहीं रखना चाहिए। इसके बदले चाहे तो केला का पेड़ लगा सकते हैं। क्योंकि इस पेड़ में भगवान विष्णु साक्षात निवास करते हैं।

बेसमेंट में न लगाएं

तुलसी का पौधा कभी भी बेसमेंट वाली जगह पर भी नहीं लगाना चाहिए। इसके अलावा यह पौधा जमीन पर भी नहीं लगाना चाहिए। आप इसे गमले या फिर किसी स्टैंड के बीच में ही लगाएं।

दक्षिण दिशा में न लगाएं

मान्यताओं के अनुसार, दक्षिण दिशा पितरों की दिशा मानी जाती है। इसलिए कभी भी तुलसी इस दिशा में नहीं लगानी चाहिए। आप तुलसी उत्तर या फिर ईशान कोण में लगा सकते हैं। यह दोनों दिशाएं तुलसी के पौधे के लिए शुभ मानी जाती हैं।

गणेश और शिव जी की तस्वीर के पास न लगाएं

वास्तु शास्त्र के अनुसार, तुलसी का पौधा मंदिर के आस-पास लगाने से घर में सुख-समृद्धि आती है। परंतु यह पौधा आप भूलकर भी शिव जी और गणेश जी की तस्वीर के पास भी न लगाएं। मान्यता है कि इससे भगवान शिव घर वालों से नाराज हो जाते हैं और आपको आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

घर के अंधेरे कोने में

मान्यताओं के अनुसार, सदैव तुलसी (Tulsi) को किसी खुले स्थान पर ही लगाने की सलाह दी जाती है। इस पौधे को भूलकर भी अंधेरे वाली जगहों पर नहीं लगाना चाहिए। अंधेरे वाली जगह पर लगाया हुआ तुलसी का पौधा आपके घर में आर्थिक नुकसान का कारण बन सकता है। इसलिए तुलसी को हमेशा खुली धूप और रोशनी वाली जगह पर ही लगाना शुभ होता है।

तुलसी (Tulsi) के पौधे के लिए वास्तु नियम

– यदि तुलसी (Tulsi) के पौधे के लिए सही दिशा की बात की जाए तो सबसे अच्छी जगह पूर्व में है, आप इसे घर की बालकनी में या खिड़की के पास उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा में रख सकते हैं।
– वास्तु के अनुसार उत्तर दिशा पानी की दिशा है। इस दिशा में तुलसी का पौधा लगाने से घर में अच्छी ऊर्जाओं को आमंत्रित करके और नकारात्मक ऊर्जाओं को दूर करके सकारात्मक वातावरण बनाने में मदद मिलती है।
– सुनिश्चित करें कि तुलसी के पास पर्याप्त धूप उपलब्ध हो। इस पौधे को हमेशा विषम संख्या में रखें जैसे एक, तीन या पांच।
– कभी भी तुलसी के पौधे के आसपास झाड़ू, जूते या कूड़ेदान जैसी चीजें न रखें और इस पौधे के आसपास का क्षेत्र साफ-सुथरा होना चाहिए।
– तुलसी (Tulsi) के पौधे को कभी भी सूखने नहीं देना चाहिए और सूखा पौधा घर में नहीं रखना चाहिए। तुलसी का पौधा सूखने पर उसे नदी या पास के कुँए में डाल देना चाहिए। यदि ऐसा संभव न हो पाए तो पौधे को गमले की मिट्टी में ही दबा देना चाहिए।
– एकादशी, रविवार और चंद्रग्रहण के दिन तुलसी न तोड़ें। ऐसे करने से दोष लगता है। रविवार के दिन तुलसी के पौधे को जल अर्पित करने के साथ पूजा नहीं की जाती हैं। इसके साथ ही इस दिन तुलसी की पत्तियां तोड़ने की मनाही है।

Tags: tulsi vastu tipsVastu TipsVastu Tips In Hindi
Previous Post

डैंड्रफ हो जाएगी गायब, करें इस फल का इस्तेमाल

Next Post

गृह कलेश से है न परेशान, तो करें बारिश के पानी से चमत्कारी उपाय

Writer D

Writer D

Related Posts

Shardiya Navratri
धर्म

नवरात्रि में कलश स्थापना से पहले जुटा लें ये सामग्री, जानें पूरी लिस्ट

11/10/2026
Main Slider

नवरात्रि में अखंड ज्योति जलाने जा रहे हैं? जान लें सही दिशा और जरूरी सावधानियां

11/10/2026
Sharadiya Navratri
Main Slider

शारदीय नवरात्रि आज से, हाथी पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा

11/10/2026
Main Slider

नवरात्रि के पहले दिन कब करें घटस्थापना? जानें दोनों शुभ मुहूर्त

10/10/2026
Navratri
Main Slider

शारदीय नवरात्रि 11 अक्टूबर से, हाथी पर आएंगी मां दुर्गा; इस बार 9 नहीं 10 दिन होगी पूजा

08/10/2026
Next Post
Rain Water

गृह कलेश से है न परेशान, तो करें बारिश के पानी से चमत्कारी उपाय

यह भी पढ़ें

Moeen Ali

इस दिग्गज प्लेयर ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा, कहा- लोग भूल जाते हैं…

08/09/2024
Dreams

अगर सपने में आपको भी दिखाई देते हैं पूर्वज, तो जानें मतलब

11/09/2025
Akhilesh Yadav

अपराधियों के आगे यूपी का प्रशासनतंत्र पस्त: अखिलेश यादव

20/04/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version