• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दिलीप कुमार के निधन पर पीएम मोदी ने सायरा बानो को किया फोन, बंधाया ढांढस

Writer D by Writer D
07/07/2021
in Main Slider, ख़ास खबर, मनोरंजन
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

महान अभिनेता दिलीप कुमार का लंबी बीमारी के बाद बुधवार सुबह निधन हो गया। वह 98 वर्ष के थे। कुमार का इलाज कर रहे डॉक्टर जलील पारकर ने बताया कि लंबी बीमारी के कारण सुबह साढ़े सात बजे उनका निधन हो गया. हिंदी फिल्म जगत में ‘ट्रेजेडी किंग’ के नाम से मशहूर हुए दिलीप कुमार मंगलवार से हिंदुजा अस्पताल की गैर-कोविड आईसीयू में भर्ती थे। पारिवारिक मित्र फैसल फारूकी ने अभिनेता के ट्विटर हैंडल से पोस्ट किया, ‘भारी मन और गहरे दुख के साथ, मैं कुछ मिनट पहले अपने प्यारे दिलीप साब के निधन की घोषणा करता हूं। हम भगवान के हैं और हमें उन्हीं की ओर लौटना है।’ कुमार के निधन पर कई राजनीतिक हस्तियों ने भी शोक प्रकट किया।

हिन्दी सिनेमा के ट्रेजेडी किंग के इंतकाल से सियासत और सिनेमा से लेकर सारे देश में गम का माहौल है। उनके निधन की खबर सुनकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दिग्गज अभिनेता की पत्नी सायरा बानो को फोन कर ढांढस बंधाया है। इसके साथ ही उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘दिलीप कुमार का जाना हमारी सांस्कृतिक दुनिया के लिए एक क्षति है। उनके परिवार, दोस्तों और असंख्य प्रशंसकों के प्रति संवेदना।’

पीएम मोदी ने लिखा कि ‘दिलीप कुमार जी को सिनेमा की दुनिया में महान शख्स के रूप में याद किया जाएगा। उन्हें अनोखी प्रतिभा का आशीर्वाद मिला था, जिस वजह से कई पीढ़ियों के लोग उनके चाहने वाले थे। उनका जाना हमारी सांस्कृतिक दुनिया के लिए एक नुकसान है। उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं।’

Dilip Kumar Ji will be remembered as a cinematic legend. He was blessed with unparalleled brilliance, due to which audiences across generations were enthralled. His passing away is a loss to our cultural world. Condolences to his family, friends and innumerable admirers. RIP.

— Narendra Modi (@narendramodi) July 7, 2021

‘ट्रेजेडी किंग’ ने दुनिया को कहा अलविदा, 98 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

दिलीप साहब के निधन पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया, ‘दिलीप कुमार जी एक उत्कृष्ट अभिनेता थे, जिन्हें भारतीय फिल्म उद्योग में उनके अनुकरणीय योगदान के लिए सभी ने खूब सराहा। गंगा जमुना जैसी फिल्मों में उनके अभिनय ने लाखों सिनेप्रेमियों को प्रभावित किया. उनके निधन से मुझे गहरा दुख हुआ है।’ सिंह ने लिखा, ‘जब मैं पद्म विभूषण देने के लिए मुंबई गया तो मैं दिलीप कुमार से व्यक्तिगत रूप से मिला था। महान अभिनेता के साथ बातचीत करना मेरे लिए एक विशेष क्षण था. उनका निधन भारतीय सिनेमा के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना।’

राहुल गांधी ने कहा

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, ‘दिलीप कुमार जी के परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। भारतीय सिनेमा में उनके असाधारण योगदान को आने वाली पीढ़ियों के लिए याद किया जाएगा।’

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने लिखा कि, ‘दिलीप कुमार साहब के निधन पर उनके  प्रशंसकों,  दोस्तों और परिवार के सदस्यों के प्रति मेरी संवेदनाएं। भारतीय फिल्मों में उनके अद्वितीय योगदान को पीढ़ियों तक याद रखा जाएगा.’ राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने लिखा- ‘अनुभवी अभिनेता दिलीप कुमार के निधन पर मेरी हार्दिक संवेदना। उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों को इस नुकसान को सहने की शक्ति मिले। उनका निधन भारतीय सिनेमा में एक युग का अंत है और फिल्मों में उनके समृद्ध योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। उनकी आत्मा को शांति मिले।’

ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक ने लिखा कि – महान अभिनेता दिलीप कुमार के निधन के बारे में सुनकर गहरा दुख हुआ. सिनेमा प्रेमी उन्हें उनके अमूल्य योगदान के लिए याद करेंगे। शोक संतप्त परिवार, प्रशंसको के प्रति मेरी संवेदनाएं। पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने लिखा कि भारतीय फिल्म उद्योग के महानायक दिलीप कुमार के निधन के बारे में जानकर गहरा दुख हुआ। यह युग के अंत का प्रतीक है। परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं।

Tags: "Veteran actor Dilip Kumarbollywood hindi newsbollywood news in hindidilip kumardilip kumar passed awayEntertainment News in Hindisaira banuदिलीप कुमारदिलीप कुमार का निधनसायरा बानो
Previous Post

‘ट्रेजेडी किंग’ ने दुनिया को कहा अलविदा, 98 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Next Post

आपके नये घर के लिए ये 8 फर्नीचर आइटम्स हैं बहुत जरुरी

Writer D

Writer D

Related Posts

Bread Halwa
खाना-खजाना

मीठे में बनाएं ब्रेड का हलवा, बदल जाएगा मुंह का जायका

28/05/2026
firing on property dealer
Main Slider

लखनऊ में बेखौफ बदमाशों का आतंक, दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर पर ताबड़तोड़ फायरिंग

27/05/2026
Jacqueline Fernandez
मनोरंजन

कान्स फिल्म फेस्टिवल में जैक्लीन फर्नांडिज ने ग्लैमरस अंदाज से सबका ध्यान खींचा

27/05/2026
Asaram Bapu
Main Slider

आसाराम की उम्रकैद की सजा बरकरार, कोर्ट ने तुरंत सरेंडर का दिया आदेश

27/05/2026
Byju Ravindran
Main Slider

Byju’s के फाउंडर रवींद्रन को 6 माह की जेल, जानें क्या है मामला

27/05/2026
Next Post

आपके नये घर के लिए ये 8 फर्नीचर आइटम्स हैं बहुत जरुरी

यह भी पढ़ें

corona

इस देश में कोरोना का हमला, दो लाख से अधिक लोग पीड़ित

17/05/2022
AK Sharma

संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने एके शर्मा से की मुलाकात, निष्पक्ष एजेंसी से जांच की मांग

28/08/2024
Pawandeep, considering himself very happy to be honored with the CM of Uttarakhand

उत्तराखंड के सीएम से सम्मानित होकर खुद को बेहद खुश नसीब समझ रहे पवनदीप

01/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version