• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अयोध्या में राम मंदिर के लिए भूमि पूजन पारंपरिक परिधान में नजर आए पीएम मोदी

Desk by Desk
05/08/2020
in Main Slider, ख़ास खबर, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
नरेंद्र मोदी

नरेंद्र मोदी

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अयोध्या में राम मंदिर के लिए भूमि पूजन करेंगे। इसके बाद राम मंदिर निर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी आमतौर पर कुर्ता-पायजामा पहनते हैं, लेकिन भूमिपूजन में शामिल होने के लिए उन्होंने पारंपरिक परिधान कु्र्ता और धोती पहनी।

प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा साझा की गई तस्वीर में प्रधानमंत्री गोल्डन रंग का कुर्ता और धोती पहने हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने गले में सफेद रंग का शॉल डाला हुआ है और वह हाथ जोड़े हुए विमान की सीढ़ियों की तरफ बढ़ रहे हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हवाई अड्डे पर उनका स्वागत करेंगे।

लखनऊ से अवधपुरी के लिए रवाना हुए मोदी, रामलला के दिव्य मंदिर निर्माण की अभिलाषा होगी पूरी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली से अयोध्या के लिए विशेष विमान से रवाना हो गए हैं। 10:35 पर पीएम मोदी के विशेष विमान की लखनऊ हवाई अड्डे पर लैंडिंग होगी। इसके बाद वे 10:40 बजे हेलिकॉप्टर से अयोध्या के लिए निकलेंगे।

Prime Minister Narendra Modi leaves for #Ayodhya to take part in #RamTemple event.

(Photo source: PMO) pic.twitter.com/VU9uGmzdJB

— ANI (@ANI) August 5, 2020

अभिजित मुहूर्त में होगा भूमि पूजन

प्रधानमंत्री मोदी अयोध्या में आज 12 बजकर 15 मिनट और 15 सेकंड पर राम मंदिर का भूमिपूजन करेंगे। खास बात यह है कि भगवान श्रीराम ने अभिजित मुहूर्त में जन्म लिया था और उसी मुहूर्त में आज मंदिर के लिए भूमि पूजन होने जा रहा है। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, संघ प्रमुख भागवत समेत कई विशिष्ट हस्तियां इसकी साक्षी बनेंगी।

श्रीरामलला के दिव्य मंदिर निर्माण की अभिलाषा पूर्ण करने पधारे पीएम मोदी को राम भक्तों की ओर से राम-राम!

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि भूमिपूजन/शिलान्यास, न केवल मंदिर का है, वरन एक नए युग का भी है। प्रभु श्रीराम का जीवन संयम की शिक्षा देता है। हमें भी संयम रखते हुए वर्तमान परिस्थितियों के दृष्टिगत शारीरिक दूरी बनाए रखनी है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे घर में ही भूमिपूजन व शिलान्यास के कार्यक्रम को लाइव देखें। घरों में दीपक जलाएं। पूज्य संत एवं धर्माचार्यगण देवमंदिरों में अखंड रामायण का पाठ करें एवं दीप जलाएं।

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरी ने बताया कि मेरे अनुमान के मुताबिक श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के पास चार अगस्त तक 30 करोड़ रुपये से अधिक राशि जमा हो चुकी है। कल तक हमारे पास और 11 करोड़ रुपये का फंड जमा हो जाएगा, जिसे मोरारी बापू ने देशवासियों से इकट्ठा किया है।

Tags: foundation stone laying ceremonynarendra modiram janm bhumi ayodhyaRAM TEMPLERam temple constructionनरेंद्र मोदीराम मंदिरराम मंदिर निर्माणशिलान्यास समारोह
Previous Post

जम्मू-कश्मीर में LOC पर सेना की जवाबी कार्रवाई में 10 पाकिस्तानी सैनिक ढेर, चौकियां तबाह

Next Post

अयोध्या में उत्सव के माहौल के बीच योगी बोले- पीएम मोदी की ओर से सभी भक्तों को राम राम

Desk

Desk

Related Posts

Ketan Murder Case
क्राइम

केतन हत्याकांड: सिया गोयल का होगा पॉलीग्राफ टेस्ट, पिता ने कह दी ये बात

02/07/2026
Petrol
नई दिल्ली

पेट्रोल-डीजल के घट सकते हैं दाम, केंद्र सरकार जल्द दे सकती है राहत

02/07/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

पदक विजेता खिलाड़ियों को तय समय के अंदर सरकारी सेवा में समायोजित करें: मुख्यमंत्री

02/07/2026
Electricity
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का बड़ा फैसला, इस साल भी नहीं बढ़ाएगी बिजली दरें

02/07/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

जनहित सर्वोपरि, सात वर्षों से बिजली दरें स्थिर रखकर सरकार ने निभाया भरोसा: एके शर्मा

02/07/2026
Next Post
अयोध्या में उत्सव

अयोध्या में उत्सव के माहौल के बीच योगी बोले- पीएम मोदी की ओर से सभी भक्तों को राम राम

यह भी पढ़ें

CM Yogi

प्रदेश के एक करोड़ युवाओं को मिलेंगे एमएसएमई से रोजगार

23/02/2021
sanskrit in primary school

प्राथमिक विद्यालय के छात्र बोलेंगे फर्राटे से संस्कृत, शिक्षकों की पहले चरण की ट्रेनिंग शुरू

11/04/2021
arrested

कारोबारी की हत्या मामले में 25-25 हजार के दो इनामी समेत तीन गिरफ्तार

05/01/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version