• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

वो जनता के नेता थे… अजित पवार के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख

Writer D by Writer D
28/01/2026
in नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
PM Modi expressed grief over the demise of Ajit Pawar

PM Modi expressed grief over the demise of Ajit Pawar

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार (Ajit Pawar) की बुधवार सुबह विमान दुर्घटना में मौत ने पूरे देश को शोक में डुबा दिया है। 6 बार के डिप्टी सीएम रहे अजित पवार का अचानक जाने के बाद उनके समर्थकों के साथ-साथ देशभर के ने शोक व्यक्त कर रहे हैं।  पीएम नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने विमान हादसे में अजित पवार के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि अजित पवार का असमय निधन बहुत चौंकाने वाला और दुखद है।

पवार को याद करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने एक्स पर लिखा, “अजित पवार जी जनता के नेता थे, जिनका जमीनी स्तर पर मजबूत जुड़ाव था। महाराष्ट्र के लोगों की सेवा करने में सबसे आगे रहने वाले एक मेहनती व्यक्तित्व के तौर पर उनका बहुत सम्मान किया जाता था। प्रशासनिक मामलों की उनकी समझ और गरीबों और वंचितों को सशक्त बनाने का उनका जुनून भी काबिले तारीफ थी।

उनका असमय निधन बहुत चौंकाने वाला और दुखद है। उनके परिवार और अनगिनत प्रशंसकों के प्रति संवेदनाएं। ओम शांति।

अजित पवार की मौत के बाद महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं और वह बारामती के लिए रवाना हो रहे हैं। इस अलावा राष्ट्रपति और देश के कई नेताओं ने उनकी मौत पर दुख जताया है।

परिवारों को दुख सहन करने की शक्ति दे ईश्वर- राष्ट्रपति

भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के ऑफिस ने एक्स पर लिखा, “महाराष्ट्र के बारामती में एक विमान दुर्घटना में महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री, श्री अजित पवार समेत कई लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है। अजित पवार जी का असामयिक निधन एक अपूरणीय क्षति है। उन्हें महाराष्ट्र के विकास में, विशेषकर सहकारी क्षेत्र में, विशेष योगदान के लिए सदैव याद रखा जाएगा। मैं उनके परिवार, समर्थकों एवं प्रशंसकों के प्रति गहन शोक-संवेदना व्यक्त करती हूं। ईश्वर इस दुर्घटना में मारे गए अन्य सभी लोगों के परिवारों को भी इस आघात को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

अजित पावार की मौत पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा, “अजित पवार की मौत दुर्भाग्यपूर्ण है, वह राजनीति में मेरे करीबी दोस्त थे और हमारे पारिवारिक संबंध भी थे। उनका जाना एक बहुत बड़ा नुकसान है। पार्टी की ओर से, मैं उन्हें श्रद्धांजलि देता हूं।”

मौत की खबर सुन रो पड़े अनिल देशमुख

वहीं NCP-SCP नेता और महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख डिप्टी सीएम अजित पवार की मौत की खबर सुनकर कुछ बोल नहीं पाए और रो पड़े। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल ने कहा, “अजित पवार जी ने महाराष्ट्र की राजनीति में अपनी एक खास जगह बनाई थी। यह उनके परिवार और राज्य के लिए बहुत बड़ा नुकसान है, उनके निधन से महाराष्ट्र की राजनीति का समीकरण बदल जाएगा।”

शोक की घड़ी में महाराष्ट्र की जनता के साथ राहुल गांधी

मौत की खबर के कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक्स पर कहा, “महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री श्री अजित पवार जी और उनके सहयात्रियों की आज हवाई जहाज दुर्घटना में निधन का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। इस शोक के पल में महाराष्ट्र की जनता के साथ हूं। समस्त पवार परिवार और प्रियजनों को इस दुख की घड़ी में अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।”

Tags: ajit pawarAjit Pawar Deathpm modi
Previous Post

अजीत पवार के निधन की खबर से टूटे पूर्व गृहमंत्री, कैमरे के सामने फूटफूट कर रोए अनिल देशमुख

Next Post

बिना स्नान किए यहां से विदा ले रहे हैं… शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने छोड़ा माघ मेला

Writer D

Writer D

Related Posts

पंजाब

‘गैंगस्टरां ते वार’ के 271वें दिन 215 गिरफ्तार, 539 ठिकानों पर दबिश

19/10/2026
नई दिल्ली

SCO की 25वीं बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे राजनाथ सिंह

19/10/2026
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने सर्किट हाउस एवं देवभूमि रजत जयंती पार्क का किया लोकार्पण

18/10/2026
Akshay Kumar met CM Dhami
Main Slider

सीएम धामी से मिले अक्षय कुमार, उत्तराखण्ड की फिल्म नीति पर चर्चा

18/10/2026
Main Slider

Kolkata: दुर्गा पूजा की खुशियों में मातम, पंडाल ढहने से 17 की मौत; 40 घायल

17/10/2026
Next Post
Shankaracharya Avimukteshwarananda

बिना स्नान किए यहां से विदा ले रहे हैं... शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने छोड़ा माघ मेला

यह भी पढ़ें

अक्षय कुमार

अक्षय कुमार की ‘बच्चन पांडे’ रिलीज के अगले हफ्ते ही होंगी ‘RRR’रिलीज

06/03/2022
राम मंदिर

समुद्र तट पर दिखी प्रभु श्रीराम की अनोखी छटा, सैंड आर्टिस्ट ने बनाई अद्भुत कलाकृति

05/08/2020
chanakya niti

किसी को भी न बताएं ये बातें, वरना रुक जाएगी तरक्की

21/07/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version