• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पीएम मोदी ने किया चालकरहित मेट्रो का शुभारंभ, हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Writer D by Writer D
28/12/2020
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
pm modi inaugurates driverless metro

पीएम मोदी ने किया चालकरहित मेट्रो का शुभारंभ

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को दिल्ली मेट्रो की मेजेंटा लाइन (जनकपुरी पश्चिम- बोटानिकल गार्डन) पर देश की पहली चालकरहित मेट्रो ट्रेन का वीडियो कांफ्रेंसिग के जरिए शुभारंभ किया।

श्री मोदी ने इसके साथ ही एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर नेशनल कामन मोबिलिटी कार्ड सेवा की भी शुरुआत की।

दिल्ली मेट्रो की मेजेंटा लाइन पर चालकरहित ट्रेन की शुरुआत से दिल्ली मेट्रो रेल कार्पोरेशन ( डीएमआरसी) विश्व के उन सात प्रतिशत मेट्रो नेटवर्क में शामिल हो गयी, जहां बिना चालक ट्रेन चलाई जा रही है।

इन सेवाओं के प्रारंभ होने से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के निवासियों के लिए सुखद यात्रा और उन्नत मोबिलिटी के एक नए युग की शुरुआत हो गयी।

मंदिर में हमला कर दंगा भड़काने की साजिश नाकाम, 6 ग्रेनेड के साथ आतंकी गिरफ्तार

दिल्ली मेट्रो के मुताबिक करीब 37 किलोमीटर लंबी मेजेंटा लाइन (जनकपुरी पश्चिम – बॉटनिकल गार्डन) पर बिना चालक वाली ट्रेन सेवा की शुरुआत से एक अन्य प्रमुख कॉरिडोर, 57 कि.मी. लंबी पिंक लाइन (मजलिस पार्क – शिव विहार) पर भी वर्ष 2021 के मध्य से चालक रहित ट्रेन ऑपरेशन शुरु हो जाएगा। इसके उपरांत, दिल्ली मेट्रो के लगभग 94 किलोमीटर लंबे नेटवर्क पर बिना ड्राइवर के काम हो सकेगा, जो विश्व के कुल बिना चालक वाले मेट्रो नेटवर्क का लगभग नौ प्रपतिशत होगा।

बिना चालक वाली ट्रेनें पूर्णतया स्वचालित होंगी जिनमें न्यूनतम मानवीय हस्तक्षेप की आवश्यकता होगी, इससे मानवीय भूलों की आशंकाएं समाप्त हो जाएंगी। दिल्ली मेट्रो यात्रियों की सुविधा के लिए प्रौद्योगिकी युक्त विकल्पों की शुरुआत में अग्रणी रही है और इस दिशा में यह अगला कदम है।

खौफनाक : राजकोट में दस साल से एक घर में बंद रहे तीन भाई बहन

एयरपोर्ट मेट्रो पर पूरी तरह संचालित होने वाला नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड भी एक अन्य प्रमुख उपलब्धि है , जिसमें हाल ही में पिछले 18 महीनों में देश के किसी भी भाग के 23 बैंकों (वित्तीय सेवा विभाग, भारत सरकार के निदेशानुसार ये सभी एनसीएमसी का पालन करते हैं) द्वारा जारी रुपे – डेबिट कार्ड धारक कोई भी व्यक्ति उस कार्ड के इस्तेमाल से एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर यात्रा कर सकेगा। यह सुविधा वर्ष 2022 तक संपूर्ण दिल्ली मेट्रो नेटवर्क पर उपलब्ध हो सकेगी।

वर्तमान में दिल्ली मेट्रो लगभग 390 कि.मी. लंबे नेटवर्क पर ट्रेन संचालन कर रही है, इसमें 11 कॉरिडोरों (नोएडा-ग्रेटर नोएडा सहित) पर 285 स्टेशन हैं। दिल्ली मेट्रो नेटवर्क पर कोविड संक्रमण से पूर्व प्रतिदिन लगभग 60 लाख यात्राएं पूरी की जाती रही थीं जिससे यह नेटवर्क राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के जन परिवहन की रीढ़ बन गया है।

Tags: delhi metroNational newspm modiPM Modi inaugurates a moveless metroपीएम मोदी ने किया चालकरहित मेट्रो का शुभारंभ
Previous Post

Xiaomi Mi 10T Pro का तगड़े कैमरा ने गैलेक्सी नोट 20 अल्ट्रा को छोड़ा पीछे

Next Post

Redmi Note 9 Pro Max पर मिल रहा भारी डिस्काउंट, लिमिटेड ऑफर

Writer D

Writer D

Related Posts

Hair Wash
Main Slider

इस दिन नहीं धोने चाहिए बाल, घर में आती है दरिद्रता

27/09/2026
Main Slider

UPITS में दूसरे दिन 4,700 बी2बी बैठकें, 412 समझौते

26/09/2026
Main Slider

सीएम धामी ने उत्तराखण्ड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 और GEP की तकनीकी रिपोर्ट का किया विमोचन

26/09/2026
Main Slider

भारी बारिश से प्रभावितों को तत्काल मिले राहत, सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश

26/09/2026
Main Slider

आज एक बड़ी बिजनेस अपॉर्चुनिटी बन सकता है वेस्ट मैनेजमेंट: ए.के. शर्मा

26/09/2026
Next Post
redmi note 9

Redmi Note 9 Pro Max पर मिल रहा भारी डिस्काउंट, लिमिटेड ऑफर

यह भी पढ़ें

cm yogi

प्रदेश में नहीं होगी वैक्सीन की कमी, योगी सरकार ने निर्माताओं को किया एडवांस में भुगतान

07/05/2021
अमित शाह Amit Shah

चुनाव होने तक ममता दीदी भी जय श्री राम कहने लगेंगी : अमित शाह

11/02/2021
Kane Richardson

केन रिचर्ड्सन हुए ODI और T20 टीम से बाहर

18/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version