• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दुनिया की सबसे बड़ी सुरंग ‘अटल टनल’ का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन

Desk by Desk
03/10/2020
in Main Slider, राजनीति, राष्ट्रीय, हिमाचल प्रदेश
0
पीएम मोदी

अटल टनल' का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लाहौल घाटी के बाशिंदों के लिए आज बड़ा दिन है। सामरिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण ‘अटल टनल’ का उद्घाटन किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रोहतांग में आज (शनिवार) दुनिया की सबसे बड़ी ‘अटल टनल’ का लोकार्पण किया। इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद रहे। यह सुरंग 9.02 किमी लंबी है।

पीएम मोदी दोपहर 12 से 12:45 तक सिस्सू में जनसभा करेंगे, जबकि 12:50 पर वापस टनल होकर सोलंगनाला पहुंचेंगे और भाजपा नेताओं को संबोधित करेंगे।

Himachal Pradesh: Prime Minister Narendra Modi at Atal Tunnel, Rohtang

It is the longest highway tunnel in the world built at an altitude of 3000 meters. The 9.02 Km long tunnel connects Manali to Lahaul-Spiti valley pic.twitter.com/yh2KmITCSB

— ANI (@ANI) October 3, 2020

रोहतांग में स्थित 9.02 किलोमीटर लंबी ये टनल मनाली को लाहौल स्फीति से जोड़ती है। इस टनल की वजह से मनाली और लाहौल स्फीति घाटी सालों भर एक-दूसरे से जुड़े रह सकेंगे। इससे पहले बर्फबारी की वजह से लाहौल स्फीति घाटी साल के 6 महीनों तक देश के बाकी हिस्सों से कट जाती थी।

रिलायंस रिटेल में निवेशकों का तांता, GIC 5512.5 करोड़ और TPG 1837.5 करोड़ रुपए का करेगी निवेश

बता दें कि ‘अटल टनल’ का निर्माण अत्याधुनिक तकनीक की मदद से पीर पंजाल की पहाड़ियों में किया गया है. ये समुद्र तट से 10,000 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। ‘अटल टनल’ के बन जाने की वजह से मनाली और लेह के बीच की दूरी 46 किलोमीटर कम हो गई है और दोनों स्थानों के बीच सफर में लगने वाले समय में 4 से 5 घंटे की कमी आएगी।

#WATCH Live from Himachal Pradesh: PM Modi inaugurates Atal Tunnel, Rohtang (Source: DD) https://t.co/Q7Jv7HleOs

— ANI (@ANI) October 3, 2020

‘अटल टनल’ का आकार घोड़े की नाल जैसा है। इसका दक्षिणी किनारा मनाली से 25 किलोमीटर की दूरी पर समुद्र तल से 3060 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है, जबकि उत्तरी किनारा लाहौल घाटी में तेलिंग और सिस्सू गांव के नजदीक समुद्र तल से 3071 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है।

हाथरस केस : मायावती ने की CBI जांच की मांग, कहा- SIT पर भरोसा नहीं

10.5 मीटर चौड़ी इस सुरंग पर 3.6 x 2.25 मीटर का फायरप्रूफ आपातकालीन निकास द्वार बना हुआ है। ‘अटल टनल’ से रोजाना 3000 कारें, और 1500 ट्रक 80 किलोमीटर की स्पीड से निकल सकेंगे।

‘अटल टनल’ में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। हर 150 मीटर की दूरी पर टेलीफोन की व्यवस्था की गई है ताकि आपात स्थिति में संपर्क स्थापित किया जा सके। हर 60 मीटर की दूरी पर अग्निशमन यंत्र रखे गए हैं। 250 की दूरी पर सीसीटीवी की व्यवस्था है।

वायु की गुणवत्ता जांचने के लिए हर 1 किलोमीटर पर मशीन लगी हुई हैं। गौरतलब है कि रोहतांग दर्रे के नीचे इसको बनाने का फैसला 3 जून 2000 को लिया गया था। इसकी आधारशिला 26 मई 2002 को रखी गई थी।

Tags: 24ghante online.com902 km long tunnel902 किमी लंबी सुरंगInauguration of Atal TunnelNational newspm modiworld's largest tunnelअटल टनल का उद्घाटनदुनिया कि सबसे बड़ी सुरंगपीएम मोदी
Previous Post

लापता बुआ-भतीजी के शव मिलने से फैली सनसनी, परिजनों को हत्या की आशंका

Next Post

सोनू सूद ने इमोशनल पोस्ट लिख बहन को किया बर्थडे विश

Desk

Desk

Related Posts

Punjab Congress
पंजाब

पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी हुई तेज, बाजवा गुट ने राहुल गांधी से मांगा मुलाकात का समय

11/08/2026
PM Modi
Main Slider

15 अगस्त पर हर घर फहरे तिरंगा… Instagram पर पीएम मोदी ने की अपील

11/08/2026
Mayur Dixit performed *Jalabhishek* at Daksheshwar Mahadev.
Main Slider

कांवड़ मेले की सकुशल सफलता डीएम-एसएसपी ने किया गंगा पूजन, दक्षेश्वर महादेव में किया जलाभिषेक

11/08/2026
FCRA Amendment Bill
नई दिल्ली

FCRA बिल पर विपक्ष में फूट, कांग्रेस की मांग- वापस लो; JPC पर कई दल सहमत

11/08/2026
Bill to rename Kerala as 'Keralam' passed by Lok Sabha.
नई दिल्ली

केरल का नाम अब ‘केरलम’! लोकसभा में बिना चर्चा के बिल पास

11/08/2026
Next Post
sonu sood

सोनू सूद ने इमोशनल पोस्ट लिख बहन को किया बर्थडे विश

यह भी पढ़ें

dm jitendra singh

डीएम साहब को Bisleri की जगह मिली ‘Bilseri’, दिए ये सख्त निर्देश

07/10/2024
swati singh

स्वाति सिंह ने की महिला एवं बाल विकास विभाग योजनाओं की समीक्षा

28/07/2021
Horoscope

25 मई राशिफल: इस राशि के लोग आज रहें संभलकर

25/05/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version