• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

छठ का पर्व ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ का उदाहरण है: प्रधानमंत्री मोदी

Writer D by Writer D
30/10/2022
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
pm modi

mann ki baat

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) आज मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से देशवसियों को संबोधित कर रहे हैं। यह मन की बात (Mann ki Baat) का 94वां एपिसोड है। पीएम मोदी ने देशवासियों को छठ महापर्व की शुभकामनाएं प्रेषित कीं। उन्होंने कहा कि छठ पूजा में सूर्य पूजा प्रकृति के साथ हमारी संस्कृति के गहरे संबंध का प्रमाण है। छठ एक भारत श्रेष्ठ भारत का भी उदाहरण है, जो देश के विभिन्न राज्यों के साथ ही विदेशों में भी मनाया जाता है। यह पर्व स्वच्छता पर भी विशेष जोर देता है।  छठ त्योहार के आगमन पर, सड़कों, नदियों, घाटों और पानी के विभिन्न स्रोतों को सामुदायिक स्तर पर साफ किया जाता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने मन की बात में कहा, ‘छठ अब दिल्ली, मुंबई और गुजरात के कई हिस्सों के साथ महाराष्ट्र के विभिन्न जिलों में बड़े पैमाने पर आयोजित किया जा रहा है। समय बीतने के साथ, लगभग पूरे गुजरात में छठ पूजा के रंग घुलने लगे हैं। अब तो विदेशों में भी भारतीय समुदाय के लोग छठ पूजा मनाने लगे हैं। हम विदेशों में मनाई जा रही छठ पूजा की ऐसी भव्य तस्वीरें देखते हैं, जिसका अर्थ है कि भारतीय संस्कृति और इसकी आस्था दुनिया के हर कोने में अपनी छाप छोड़ रही है।’ उन्होंने सोलर एनर्जी के बारे में बात करते हुए कहा, हमने अभी-अभी पवित्र छठ पूजा, भगवान सूर्य की पूजा के बारे में बात की है। इसलिए आज सूर्य की पूजा के साथ-साथ उनके वरदान की भी चर्चा क्यों न करें। सूर्य देव का यह आशीर्वाद है- ‘सौर ऊर्जा’।

मन की बात में पीएम मोदी (PM Modi) ने कहा कि हमारा देश सोलर के साथ ही स्पेस सेक्टर में भी कमाल कर रहा है। हाल ही में भारत ने एक साथ 36 सैटेलाइट को अंतरिक्ष में स्थापित किया है। दिवाली से एक दिन पहले मिली ये सफलता बड़ा गिफ्ट है। इससे डिजिटल कनेक्टिविटी को मदद मिलेगी। इससे दूर-दराज के इलाके एक दूसरे से जुड़ सकेंगे। उन्होंने कहा कि भारत के वैज्ञानिकों ने न सिर्फ स्वदेशी टेक्नोलॉजी विकसित की,बल्कि कई सैटेलाइट भी सफलता पूर्वक स्थापित किए। उन्होंने कहा कि पहले स्पेस सेक्टर सरकारी व्यवस्थाओं के दायरे में ही सिमटा हुआ था। जब यह सेक्टर प्राइवेट सेक्टर के लिए खोल दिया गया तब से इसमें क्रांतिकारी परिवर्तन आए हैं।

हैलोवीन पार्टी में मची भगदड़, अबतक 150 से ज्यादा लोगों की मौत

पीएम मोदी ने कहा कि जिस तरह से हमारे देश के युवा नेशन बिल्डिंग में जुट गए हैं, वह प्रेरणा देने वाला है। युवा हैकेथॉन में भी कड़ी मेहनत से काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैंने लाल किले से इस दशक को भारत का टैकेड बनाने की बात कही थी। इस काम की कमान IIT स्टूडेंट्स ने संभाल ली है।

प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात में पर्यावरण का जिक्र करते हुए कहा कि ऐसे लोगों की कमी नहीं हैं जो इसकी सुरक्षा के लिए अपना जीवन खपा देते हैं। उन्होंने कहा कि आज ईक्रो फ्रेंडली लिविंग में जागरूकता बढ़ी है। पीएम मोदी ने कोयंबटूर के अनाईकट्टी की आदिवासी महिलाओं के टेराकोटा टी-कप बनाने के प्रयास की भी सराहना की। पीएम ने वायो बिलेज को लेकर भी चर्चा की।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत में पर्यावरण की रक्षा के लिए समर्पित मिशन लाइफ को भी लॉन्च किया गया है। मिशन लाइफ का मतलब है कि ऐसी जीवन शैली जो पर्यावरण को नुकसान न पहुंचाए।

पीएम ने कहा कि 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस है। सरदार वल्लभ भाई पटेल की जन्म जयंती का भी अवसर है। इस मौके पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन होता है। ऐसी ही भावना खेलों में भी देखने को मिली है

Tags: India News in HindiLatest India News UpdatesMann Ki Baatmann ki baat 94th episodepm modiPm modi mann ki baat livepm modi mann ki baat todaypm narendra modi
Previous Post

हैलोवीन पार्टी में मची भगदड़, अबतक 150 से ज्यादा लोगों की मौत

Next Post

ठेकुआ बनाने का सांचा नहीं है, तो घर में मौजूद इन चीजों से बनाएं डिजाइन

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

मां नंदा के दरबार में पहुंचे धामी, चाचणी नृत्य में भी हुए शामिल

21/09/2026
Main Slider

छोटी घटनाएं बड़ी न बनें, डीएम-एसपी रखें नजरः मुख्यमंत्री

21/09/2026
Gemstones
Main Slider

राशि अनुसार धारण करें रत्न, जानें कौनसा रहेगा आपके लिए भाग्यशाली

20/09/2026
tasty snacks for kids using semolina
Main Slider

बच्चों को खिलाएं ये स्नैक्स, टेस्टी भी हेल्दी भी

20/09/2026
Waxing
Main Slider

वैक्सिंग के बाद निकलने वाले छोटे दानों से हैं परेशान, आजमाए ये नुस्खें

20/09/2026
Next Post
Thekua

ठेकुआ बनाने का सांचा नहीं है, तो घर में मौजूद इन चीजों से बनाएं डिजाइन

यह भी पढ़ें

Laddu Gopal

मार्गशीर्ष माह में ऐसे करें लड्डू गोपाल की सेवा, जानें सही नियम

09/11/2025
Kartik Swami Temple

कार्तिकेय स्वामी मंदिर में हुआ 108 बालमपुरी शंख पूजा व हवन का आयोजन

16/05/2023
प्रकाश जावड़ेकर Prakash Javadekar

राहुल गांधी संवैधानिक संस्थाओं का नहीं करते आदर : प्रकाश जावड़ेकर

17/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version