• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पधारने वाले हैं प्रभु श्रीराम, पीएम मोदी ने चांदी का छ्त्र लेकर गर्भगृह में किया प्रवेश

Writer D by Writer D
22/01/2024
in Main Slider, अयोध्या, उत्तर प्रदेश
0
Narendra Modi

Narendra Modi YouTube channel

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अयोध्या। आखिरकार वह घड़ी आ गई है, जब 500 वर्षों के इंतजार के बाद आज प्रभु श्रीराम अपने भव्य और दिव्य मंदिर में विराजने जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) चांदी का छत्र लेकर राम मंदिर के गर्भगृह में पहुंच गए हैं। इसके साथ ही प्राण प्रतिष्ठा (Pran Pratishtha) अनुष्ठान भी शुरू हो गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) और यूपी के सीएम योगी समेत संत समाज और अति विशिष्ट लोगों की उपस्थिति में रामलला के श्रीविग्रह की प्राण प्रतिष्ठा का ऐतिहासिक अनुष्ठान आज संपन्न होने जा रहा है।

#WATCH | Prime Minister Narendra Modi arrives at Shri Ram Janmaboomi Temple in Ayodhya to participate in the Ram Temple Pran Pratishtha ceremony pic.twitter.com/XkLf1aV1hh

— ANI (@ANI) January 22, 2024

पीएम मोदी (PM Modi) ने राम मंदिर में प्रवेश किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने राम मंदिर में प्रवेश कर लिया है। थोड़ी देर में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा (Pran Pratishtha) होगी। मंगल ध्वनि के बीच राम लला का प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान शुरू हो गया है। पीएम मोदी के साथ मोहन भागवत भी मौजूद हैं। पीएम मोदी राम मंदिर के गर्भगृह में पूजा कर रहे हैं।

Pm modi

हेलिकॉप्टर से की गई फूलों की वर्षा

अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर के ऊपर हेलिकॉप्टर से फूलों की वर्षा की गई। पीएम मोदी राम मंदिर परिसर पहुंच चुके हैं, कुछ ही देर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह की शुरुआत होने जा रही है।

देशभर से आए रामलला के लिए उपहार

श्री राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव ने कहा कि राम मंदिर के लिए देशभर से दोनों हाथों से दान किया है। देश का ऐसा कोई कोना नहीं रहा है जहां से राम के लिए उपहार ना आए हों। एक बानगी गिनाते हुए उन्होंने कहा कि  मंदिर के लिए घंटा कासगंज से आया तो नीचे पड़ने वाली राख रायबरेली के ऊंचाहार से आई है। गिट्टी मध्य प्रदेश के छतरपुर से पहुंची तो  ग्रेनाइट तेलांगाना से आया है। पत्थर राजस्थान के भरतपुर से पहुंचे तो दरवाजों की लकड़ी महाराष्ट से। उस दरवाजे पर पर सोने और डायमंड का काम मुंबई के एक व्यापारी का है।

पूरी दुनिया में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा धूम, टाइम्स स्क्वायर पर गूंज रहे जय श्री राम के उद्घोष

पत्थर कर्नाटक का है। जिन्होंने बनाया वो मैसूर के हैं। गरुण की मूर्ति राजस्थान के कलाकार ने बनाई है। लकड़ी के काम के कारीगर कन्याकुमारी के हैं और  कपड़े और भगवान के वस्त्र दिल्ली के एक युवक मनीष त्रिपाठी ने बनाए। आभूषण लखनऊ से बनवाए गए हैं। इनकी नक्काशी राजस्थान में हुई है। देश का ऐसा कोई कोना नहीं है जहां से राम मंदिर के लिए समर्पण ना आया हो।

Tags: ayodhyaram mandir pran pratishthaShri Ram Mandir
Previous Post

पूरी दुनिया में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा धूम, टाइम्स स्क्वायर पर गूंज रहे जय श्री राम के उद्घोष

Next Post

आ गए रघुनंदन, रामलला के दिव्य दर्शन कर के हर्षित हुए लोग

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

डेयरी क्षेत्र में 22 कंपनियां करेंगी 695.18 करोड़ का निवेश

30/09/2026
Main Slider

महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर योगी ने किया गुरु को नमन

30/09/2026
उत्तर प्रदेश

‘लाल टोपी वालों के कारनामे भूली नहीं है यूपी की जनता’, अखिलेश पर अनिल राजभर का तीखा हमला

30/09/2026
Electricity Bill
Main Slider

योगी सरकार का उपभोक्ताओं को बड़ा तोहफा, लगातार चौथे महीने बिजली बिल में राहत

30/09/2026
Main Slider

मुश्किल घड़ी में ‘अभिभावक’ बनी योगी सरकार, वाराणसी के 11,219 परिवारों को 191 करोड़ से अधिक की मदद

30/09/2026
Next Post
Ramlala

आ गए रघुनंदन, रामलला के दिव्य दर्शन कर के हर्षित हुए लोग

यह भी पढ़ें

Gayatri Jayanti

गायत्री जयंती कब है, जानें सही पूजा विधि

30/05/2025
Kashi Vishwanath

अब स्पीड पोस्ट से घर बैठे मंगवाएं बाबा विश्वनाथ मंदिर का प्रसाद

03/07/2023
इलाहाबाद हाई कोर्ट Allahabad High Court

हाईकोर्ट ने कहा- चार्जशीट दाखिल होने के बाद भी अग्रिम जमानत पर हो सकती सुनवाई

17/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version