• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘रवि किशन को बुरा लगे तो लगे…’, जब पीएम मोदी ने ली बीजेपी सांसद की चुटकी

Writer D by Writer D
10/01/2024
in उत्तर प्रदेश, गोरखपुर, राजनीति
0
pm modi

PM Modi joked with BJP MP Ravi Kishan

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोरखपुर। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत पीएम नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने गोरखपुर के शिल्पकारों से वर्चुअल संवाद किया। इस दौरान एक शिल्पकार से बात करते हुए पीएम मोदी ने बीजेपी सांसद रवि किशन (Ravi Kishan) की चुटकी ली। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

पीएम (PM Modi) ने मजाकिया अंदाज में शिल्पकार से कहा- ‘रवि किशन की तरफ मत देखिए। जो सच हो उसे बताइए। उन्हें बुरा लगे तो लगे।’ पीएम की बातें सुनकर वहां मौजूद सभी लोग हंसने लगे। खुद रवि किशन भी हाथ जोड़कर मुस्कुरा उठे।

दरअसल, पीएम मोदी (PM Modi) ने बीते दिन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए टेराकोटा शिल्पकार लक्ष्मीचंद से करीब 12 मिनट तक बातचीत की। पीएम ने सरकार की योजनाओं और उनके लाभ को लेकर चर्चा की। इस दौरान पीएम मोदी ने शिल्पकार से गारंटी वाली गाड़ी को लेकर फीडबैक लिया। पीएम ने पूछा- लक्ष्मी जी आपके गांव में गारंटी वाली गाड़ी आई तो उसका कैसा स्वागत हुआ, कार्यक्रम कैसा होता है?

जिसपर लक्ष्मीचंद थोड़े देर के लिए शांत हो गए, उन्हें सवाल सही से सुनाई नहीं दिया था। जिसपर रवि किशन ने लक्ष्मीचंद को कान में कुछ बताया। जिसे देख पीएम मोदी (PM Modi) ने चुटकी भरे अंदाज में कहा- रवि किशन की तरफ देखकर मत बोलिये। आपको जैसा महसूस हुआ वह बताइए, सच-सच बताइए। उनको बुरा लगे तो बुरा लगे।

‘खूब सारे बच्चे पैदा करो, मकान प्रधानमंत्री देंगे,’ भजनलाल के मंत्री का अजीब बयान

ये सुनते ही सभा में मौजूद सभी लोग हंसने लगे। खुद पीएम मोदी(PM Modi) भी मुस्कुरा रहे थे। रवि किशन भी हाथ जोड़कर हंसने लगे। बाद में कार्यक्रम आगे बढ़ा और पीएम ने शिल्पकार से संवाद शुरू किया।

सीएम योगी ने भी ली थी चुटकी

बता दें कि रवि किशन के साथ कुछ दिन पहले भी इसी तरह की घटना हुई थी। जब सीएम योगी, जेपी नड्डा समेत बीजेपी के बड़े नेता गोरखपुर पहुंचे थे। तभी सीएम योगी ने एक दुकानदार से पूछा तुम्हारी दुकान में मोमोज खाने कोई आया था? इसपर दुकानदार ने जवाब दिया- हां, हमारे सांसद जी, रवि किशन आए थे। ये सुनते ही सीएम ने पूछा था- पैसे दिए थे कि नहीं। फ्री में तो नहीं खाए थे। जिसके बाद मौके पर खूब ठहाके लगे थे।

Tags: gorakhpur newspm modiRavi Kishanup news
Previous Post

दुनिया की सबसे बड़ी ‘सौर ऊर्जा स्ट्रीट लाइट्स लाइन’ से दमकेगी अयोध्या

Next Post

आतंकियों ने टीवी स्टूडियो को किया हाईजैक, लाइव शो में एंकर को बनाया बंधक

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

कट्टरपंथ के विरोधी संत कबीर को हिंदुओं ने पूजा, मुसलमान उन्हें दूर से छूना भी नहीं चाहतेः मुख्यमंत्री

11/08/2026
100% resolution of electricity supply-related complaints
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों का त्वरित समाधान

11/08/2026
CM Yogi
Main Slider

युवाओं पर किसी तरह का लांछन लगाना उचित नहीं: मुख्यमंत्री योगी

11/08/2026
CM Yogi performs Rudrabhishek
उत्तर प्रदेश

रुद्राभिषेक कर सीएम योगी ने की लोक मंगल की कामना

11/08/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

कचरे को समस्या नहीं, ऊर्जा, रोजगार और आर्थिक विकास के अवसर में बदलने की जरूरत : ए के शर्मा

11/08/2026
Next Post
TV Studio

आतंकियों ने टीवी स्टूडियो को किया हाईजैक, लाइव शो में एंकर को बनाया बंधक

यह भी पढ़ें

shekhar suman

रिया को जमानत मिलने पर शेखर सुमन ने नाराजगी जताते हुये कहा- The End, घर चलें?

08/10/2020
constable body found hanging

बंद कमरे में कुंडे से लटकता मिला सिपाही का शव, जांच में जुटी पुलिस

12/03/2021
PM Modi was seen caressing a lion cub

शेर के शावकों को दुलारते नजर आए पीएम मोदी, वनतारा वन्यजीव बचाव केंद्र का किया दौरा

04/03/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version