• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

PM मोदी ने एशिया के सबसे बड़े एयरपोर्ट का किया शिलान्यास

Writer D by Writer D
25/11/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, नोएडा, राजनीति
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट जेवर का शिलान्यास कर उत्तर प्रदेश के साथ ही देश को बड़ी सौगात दी है। यह एयरपोर्ट एशिया का सबसे बड़ा हवाई अड्डा होगा। वहीं दुनिया में यह चौथा सबसे बड़ा एयरपोर्ट होगा।

नोएडा इण्टरनेशनल एयरपोर्ट के प्रथम चरण के विकास के लिए 1,334 हेक्टयर (लगभग 3,300 एकड़) भूमि का अधिग्रहण किया गया है। इसके निर्माण के लिए ग्लोबल बिडिंग के माध्यम से एवीएशन सेक्टर की कम्पनी ज्यूरिख एयरपोर्ट इण्टरनेशनल एजी का चयन किया गया है।

पीएम श्री @narendramodi द्वारा उत्तर प्रदेश के जेवर में नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का शिलान्यास।#नए_यूपी_की_उड़ान https://t.co/SnzsPebbT5

— BJP (@BJP4India) November 25, 2021

आपको बता दें कि नोएडा इण्टरनेशनल एयरपोर्ट का विकास दो स्टेज में किया जाएगा। प्रथम स्टेज में यह एयरपोर्ट दो रन-वे का होगा। दूसरे स्टेज में बढ़ कर पाँच रन-वे का हो जाएगा। दो रन-वे का यह एयरपोर्ट 70 मिलियन यानी सात करोड़ यात्रियों की वार्षिक क्षमता का होगा। इस पर लगभग 30 हजार करोड़ रुपये खर्च होंगे।

यात्रियों की क्षमता की दृष्टि से नोएडा इण्टरनेशनल एयरपोर्ट का विकास चार चरणों में होगा। प्रथम चरण में वर्ष 2023-24 में 12 मिलियन यानी एक करोड़ 20 लाख यात्रियों की वार्षिक क्षमता का यह एयरपोर्ट प्रारम्भ में एक रन-वे का होगा। वर्ष 2031 में बढ़कर 30 मिलियन यानी तीन करोड़ यात्रियों की वार्षिक क्षमता का और दो रन-वे का हो जाएगा। वर्ष 2036 में यह 50 मिलियन और वर्ष 2040 में यह 70 मिलियन यानी सात करोड़ यात्रियों की वार्षिक क्षमता का हो जाएगा। नोएडा इण्टरनेशनल एयरपोर्ट का प्रथम चरण वर्ष 2023-24 में जनता को समर्पित होगा और यहां से पहली उड़ान प्रारम्भ होगी।

इन जिलों से इंटरनेशनल फ्लाइट का सफर होगा आसान, भरेंगे विकास की नई उड़ान

नोएडा इण्टरनेशनल एयरपोर्ट के निकट यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण क्षेत्र में अनेक महत्वपूर्ण परियोजनाएं विकसित की जा रही हैं। इनमें फिल्म सिटी, मेडिकल डिवाइस पार्क, इलेक्ट्रानिक सिटी, एपैरल पार्क आदि शामिल हैं। उत्तर प्रदेश डिफेंस इण्डस्ट्रियल कॉरिडोर का अलीगढ़ नोड भी इस क्षेत्र के निकट है। दादरी में मल्टी-मोडल लॉजिस्टिक्स हब तथा बोडाकी में मल्टी-मोडल ट्रांसपोर्ट हब विकसित किए जा रहे हैं। आने वाले दिनों में यह सम्पूर्ण क्षेत्र औद्योगिक और सर्विस सेक्टर की गतिविधियों का सबसे बड़ा केन्द्र बनेगा। गौरतलब है कि जेवर में 6200 हेक्टेयर में बनने वाला इंटरनेशनल एयरपोर्ट एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट होगा। इस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा के पहले चरण में 1334 हेक्टेयर में दो रनवे बनेंगे।

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, प्रदेश के नागरिक उड्डयन मंत्री नंदगोपाल गुप्ता नंदी, प्रदेश के परिवहन मंत्री अशोक कटारिया, नोएडा सांसद डॉ. महेश शर्मा समेत अन्य नेता मौजूद रहे।

Tags: cm yogiJewar AirportNoida International AirportNoida newspm mdoiup newsYogi Newsजेवर एयरपोर्ट
Previous Post

आने वाली है पीएम किसान निधि की 10वीं किस्त, जानिए कब खाते में होगी ट्रांसफर

Next Post

हर महीने की 30 तारीख को मनाएं ‘हाथरस की बेटी स्मृति दिवस’ : अखिलेश

Writer D

Writer D

Related Posts

Surya Pratap Shahi
उत्तर प्रदेश

किसान हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही योगी सरकार: सूर्य प्रताप शाही

28/05/2026
Cattle
उत्तर प्रदेश

जनभागीदारी से मिलेगा निराश्रित गोवंश को सहारा

28/05/2026
Jal Jeevan Mission
लखनऊ

योगी सरकार में जल गुणवत्ता का परीक्षण: जल जीवन मिशन बना ग्रामीण महिलाओं की आय का नया जरिया

28/05/2026
CM Dhami and Mahendra Bhatt felicitated Nitin Nabeen
Main Slider

देवभूमि पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का भव्य स्वागत, सीएम धामी व महेंद्र भट्ट ने किया अभिनंदन

28/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

तकनीक, संवेदनशीलता और प्रोफेशनल दक्षता से लैस रहे यूपी पुलिस: मुख्यमंत्री

28/05/2026
Next Post
akhilesh yadav

हर महीने की 30 तारीख को मनाएं 'हाथरस की बेटी स्मृति दिवस' : अखिलेश

यह भी पढ़ें

हरियाणा भाजपा के नए अध्यक्ष

हरियाणा भाजपा के नए अध्यक्ष बने पूर्व मंत्री ओम प्रकाश धनखड़

19/07/2020
Heavy industries started setting up in Gida as well.

बदला माहौल तो गीडा में भी लगने लगीं हैवी इंडस्ट्रीज

10/03/2023
wax

अनचाहे बालों से है परेशान, ऐसे पाएं छुटकारा

25/12/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version