• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

CWG के पदकवीरों से मिले पीएम मोदी, बोले- हामरी बेटियों का दबदबा अद्भुत रहा

Writer D by Writer D
13/08/2022
in Main Slider, खेल, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
PM Modi

PM Modi meets CWG medalists

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) ने राष्ट्रमंडल खेलों में महिला खिलाड़ियों के प्रदर्शन की विशेष रूप से सराहना करते हुए कहा कि बॉक्सिंग, जूडो और कुश्ती जैसे खेलों में जिस प्रकार हमारी बेटियों ने दबदबा बनाया है, वह अद्भुत है।

प्रधानमंत्री (PM Modi) शनिवार को अपने आवास पर राष्ट्रमंडल खेल 2022 में भाग लेने वाले भारतीय दल से मुलाकात की। प्रधानमंत्री ने खिलाड़ियों से बातचीत कर उनके अनुभवों को जाना और भविष्य की खेल प्रतियोगिताओं के लिए उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि खेलों में हमारे एथलीटों की उपलब्धियों पर पूरे देश को गर्व है।

प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) ने कहा कि राष्ट्रमंडल खेल शुरू होने से पहले उन्होंने वादा किया था कि जब आप लौटेंगे तो हम सभी मिलकर विजयोत्सव मनाएंगे। मेरा विश्वास था कि आप विजयी होकर आने वाले हैं और मेरा मैनेजमेंट भी था कि कितनी ही व्यस्तता होगी, आप लोगों के लिये समय निकालूंगा और विजयोत्सव मनाऊंगा।

बर्मिंघम के पदकवीरों से मिले पीएम मोदी, बोले-देश ने आपके लिए किया रतजगा

प्रधानमंत्री ने कहा कि बीते कुछ हफ्तों में देश ने खेल के मैदान में दो बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं। राष्ट्रमंडल खेलों में ऐतिहासिक प्रदर्शन के साथ-साथ देश ने पहली बार शतरंज ओलंपियाड का आयोजन किया है। अपनी समृद्ध परंपरा को जारी रखते हुए हमने शतरंज में भी अच्छा प्रदर्शन किया। मैं उन सभी पदक विजेताओं को भी बधाई देता हूं।

खेलों में भारतीयों की दिलचस्पी का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि करोड़ों भारतीय रात-रात जागकर खेल स्पर्धाओं को देख रहे थे। बहुत से लोग अलार्म लगाकर सोते थे कि खेल प्रदर्शन का अपडेट लेंगे।

राष्ट्र प्रेम से सराबोर हुई रामनगरी, संतो ने निकाली तिरंगा यात्रा

आगे प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछली बार की तुलना में इस बार हमने चार नए खेलों में जीत का नया रास्ता बनाया है। लॉन बाउल्स से लेकर एथलेटिक्स तक, अभूतपूर्व प्रदर्शन रहा है। इस प्रदर्शन से देश में नए खेलों के प्रति युवाओं का रुझान बहुत बढ़ने वाला है।

महिला खिलाड़ियों के प्रदर्शन को सराहते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि बॉक्सिंग, जूडो और कुश्ती आदि खेलों में जिस प्रकार से हमारी बेटियों ने दबदबा बनाया है, वह अद्भुत है। उन्होंने कहा कि आप सभी देश को सिर्फ एक मेडल नहीं देते, सेलिब्रेट करने और गर्व करने का अवसर ही नहीं देते, बल्कि ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना को भी सशक्त करते हैं। आप खेल में ही नहीं, बाकी सेक्टर में भी देश के युवाओं को बेहतर करने के लिए प्रेरित करते हैं।

उन्होंने कहा कि तिरंगे की ताकत क्या होती है, यह हमने कुछ समय पहले ही यूक्रेन में देखा है। तिरंगा युद्धक्षेत्र से बाहर निकलने में भारतीयों का ही नहीं, बल्कि दूसरे देशों के लोगों के लिए भी सुरक्षा कवच बन गया था।

प्रधानमंत्री ने इस बात पर खुशी जाहिर की कि खेलो इंडिया के मंच से निकले अनेक खिलाड़ियों ने इस बार बेहतरीन प्रदर्शन किया है। टॉपस का भी पॉजिटिव प्रभाव देखने को मिल रहा है। नई प्रतिभा की खोज और उनको पोडियम तक पहुंचाने के हमारे प्रयासों को हमें और तेज करना है।

उन्होंने कहा कि पिछली बार मैंने आपसे देश के 75 स्कूलों, शिक्षण संस्थानों में जाकर बच्चों को प्रोत्साहित करने का आग्रह किया था। ‘मीट द चैंपियन’ अभियान के तहत अनेक साथियों ने व्यस्तताओं के बीच यह काम किया भी है। इस अभियान को जारी रखें। इस अवसर पर केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर और खेल राज्य मंत्री निसिथ प्रमाणिक भी उपस्थित थे।

बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय दल ने शानदार प्रदर्शन किया था। भारतीय खिलाड़ियों ने 22 स्वर्ण, 16 रजत और 23 कांस्य सहित कुल 61 पदक जीते। ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और कनाडा के बाद भारत पदक तालिका में चौथे स्थान पर रहा।

Tags: cwgdelhi newspm modi
Previous Post

राष्ट्र प्रेम से सराबोर हुई रामनगरी, संतो ने निकाली तिरंगा यात्रा

Next Post

स्मृति ईरानी स्कूटी चलाकर तिरंगा बाइक रैली में हुई शामिल

Writer D

Writer D

Related Posts

Mithun Chakraborty
Main Slider

मिथुन चक्रवर्ती की हार्ट सर्जरी सफल, कोलकाता के अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में भर्ती

07/08/2026
Anand Bardhan
उत्तराखंड

सभी विभाग एक प्लेटफॉर्म पर काम करें, ताकि युवाओं को सुविधा मिल सके: मुख्य सचिव

07/08/2026
Atiq's sons will attend Aban's final journey.
Main Slider

आबान के आखिरी सफर में शामिल होंगे अतीक के बेटे, हाईकोर्ट ने शर्तों के साथ दी पैरोल

07/08/2026
Neha Bora
झारखंड

रांची में छात्रों के आंदोलन के बीच बवाल, AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर स्याही फेंकी गई

07/08/2026
Tejasvi Surya
Main Slider

तेजस्वी सूर्या बने कांवड़िया, हरकी पैड़ी से ऋषिकेश तक करेंगे 26 किमी की पदयात्रा

07/08/2026
Next Post
Smriti Irani

स्मृति ईरानी स्कूटी चलाकर तिरंगा बाइक रैली में हुई शामिल

यह भी पढ़ें

11 अगस्त राशिफल: जानिए कैसा बीतेगा आज का दिन

11/08/2022
UPPCB report, 68.8% improvement in water quality of the rivers of the state

यूपीपीसीबी की रिपोर्ट, प्रदेश की नदी- जलाशयों की जलगुणता में 68 फीसदी से अधिक सुधार

27/05/2025
Rajnath Singh

राजनाथ सिंह ने किया कल्याण सिंह की मूर्ति का अनावरण, बोले- मेरे बड़े भाई जैसे थे वो

28/08/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version