• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

स्मृति ईरानी स्कूटी चलाकर तिरंगा बाइक रैली में हुई शामिल

Writer D by Writer D
13/08/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज
0
Smriti Irani

Smriti Irani

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रयागराज। आजादी के अमृत महोत्सव एवं हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत केन्द्रीय मंत्री, भारत सरकार महिला एवं बाल विकास स्मृति जुबिन ईरानी (Smriti Irani) ने शनिवार को शहीद चन्द्रशेखर आजाद पार्क स्थल में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। वह पत्थर गिरजाघर से चन्द्रशेखर आजाद पार्क तक निकाली गयी तिरंगा बाइक रैली में स्कूटी चलाकर शामिल हुई। रैली से आजाद पार्क पहुंचकर चन्द्रशेखर आजाद की प्रतिमा को नमन करते हुए पुष्पांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर उन्होंने वहां पर लगायी गयी शहीदों के जीवनवृत्त पर आधारित व पाण्डुलिपि प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। तदुपरांत कार्यक्रम में उपस्थित जीवित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मकसूद उल्ला व अन्य स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवारजनों को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। आयोजित कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री ने नौ महिलाओं की गोद भराई की रम्म पूरी करते हुए उन्हें फल की टोकरी भेंट की। तत्पश्चात् उन्होंने नेहरू युवा केन्द्र व स्काउड गाइड के युवाओं को भी सम्मानित किया। केन्द्रीय मंत्री ने आंगनबाड़ी केन्द्र के चार बच्चों को प्री स्कूल किट भी प्रदान किया।

केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (Smriti Irani)  ने अपने सम्बोधन में कहा कि प्रधानमंत्रीजी ने सभी लोगों से हर घर तिरंगा फहरायें जाने का आह्वाहन किया है। उनके इस आवाहन के साथ पूरा देश जुड़ गया है। प्रयाग की इस पुण्य धरती से हर घर तिरंगा कार्यक्रम का संदेश पूरे देश तक पहुंचना चाहिए। उन्होंने कहा कि कोविड से जब पूरा विश्व बंद पड़ गया था, तब प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की विकास की गति को रूकने नहीं दिया गया। उस समय विश्व में किसी देश ने यह कल्पना भी नहीं की थी कि भारत कोविड के प्रभाव से इतनी अच्छी तरह से उबर पायेगा। प्रधानमंत्रीजी ने कोविड काल में लगभग 80 करोड़ लोगो को मुफ्त राशन देकर यह सुनिश्चित किया कि देश का कोई भी व्यक्ति भूखा न रहे।

CWG के पदकवीरों से मिले पीएम मोदी, बोले- हामरी बेटियों का दबदबा अद्भुत रहा

केन्द्रीय मंत्री (Smriti Irani)  ने उन सभी क्रांतिकारियों के बलिदान को याद किया, जिन्होंने मां भारती के लिए अपने प्राणों को न्योछावर कर हमें आजादी दिलायी। कहा कि ऐसे वीर सपूतों को सिर झुकाकर नमन करती हूं। कहा कि आज हम सब संकल्प लें कि आने वाला 25 वर्ष भारतवर्ष का स्वर्णिम काल हो। उन्होंने कहा कि आज जिन महिलाओं की गोद भराई की रस्म की गयी है, उनको रानी लक्ष्मीबाई, शहीद भगत सिंह, चन्द्रशेखर आजाद जैसे वीर पुत्र-पुत्रियों की प्राप्ति हो।

इस अवसर पर सांसद फूलपुर केशरी देवी पटेल एवं सांसद इलाहाबाद प्रो. रीता बहुगुणा जोशी ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए सभी से हर घर तिरंगा अभियान में बढ़-चढ़ कर भाग लेने का आवाहन किया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पाण्डेय ने मंत्री को स्मृति चिन्ह भेंंट किया। भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी, मुख्य विकास अधिकारी शिपू गिरि सहित अन्य सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ प्रभाकर त्रिपाठी ने किया।

Tags: har ghar tiranga abhiyanPrayagraj Newssmriti iraniTiranga Yatra
Previous Post

CWG के पदकवीरों से मिले पीएम मोदी, बोले- हामरी बेटियों का दबदबा अद्भुत रहा

Next Post

मुख्यमंत्री धामी ने किया कैंप कार्यालय का उद्घाटन

Writer D

Writer D

Related Posts

Satpal Maharaj met CM Dhami.
Main Slider

सतपाल महाराज ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात, बड़े ठेकों को छोटे पैकेज में बांटने का किया अनुरोध

13/08/2026
AK Sharma organized a grand Tiranga Yatra in Loni.
उत्तर प्रदेश

चटाई पर बैठकर पढ़े होते तो छात्रों के दर्द को समझते राहुल गांधी और विपक्ष: ए के शर्मा

13/08/2026
CM Dhami
Main Slider

उत्तराखण्ड में लखपति दीदी का आंकड़ा 3 लाख पार

13/08/2026
Halwasiya Market
Main Slider

शत्रु संपत्तियों पर सरकार का शिकंजा, कब्जे हटेंगे, होगी नीलामी

13/08/2026
Mayawati expelled former minister Antu Mishra from the BSP.
Main Slider

मायावती का बड़ा एक्शन, अंटू मिश्रा बसपा से आउट

13/08/2026
Next Post
cm dhami

मुख्यमंत्री धामी ने किया कैंप कार्यालय का उद्घाटन

यह भी पढ़ें

Amrita Rao Shahid Kapoor

शाहिद कपूर संग नाम जोड़े जाने पर अमृता राव ने की खुलकर बात

02/11/2020
kanwariyas

गंगा स्नान से लौट रही बस-व ट्रक की आमने-सामने की टक्कर, 22 श्रद्धालु घायल

02/02/2022
PM Modi

जैसे जूते पहनकर बाहर जाने की आदत लग गई, वैसे ही मास्क की आदत बना लें : मोदी

22/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version