• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पीएम मोदी ने बाबा केदार का किया रुद्राभिषेक, शंकराचार्य समाधि पर चढ़ाए फूल

Writer D by Writer D
21/10/2022
in Main Slider, उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
pm modi

pm modi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) ने शुक्रवार सुबह केदारनाथ (Kedarnath Dham) पहुंच कर पूजा-अर्चना करते हुए देश की समृद्धि और खुशहाली के साथ कल्याण की मंगल कामना की। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भगवान नंदी का आशीर्वाद लेकर मंदिर की परिक्रमा की। मंदिर में पूजा अर्चना के बाद बाहर आकर जनता का अभिवादन स्वीकार किया। उनके पहनावे ने हर किसी का ध्यान खींचा।

#WATCH | PM Narendra Modi performs ‘puja’ at the Kedarnath Dham

(Source: DD) pic.twitter.com/9i9UkQ5jgr

— ANI (@ANI) October 21, 2022

प्रधानमंत्री ने सफेद पोशाक में लाल पहाड़ी टोपी पहने तीर्थ पुरोहित समाज का अभिवादन किया। मंदिर प्रांगण शिव भजनों से गुंजायमान है। प्रधानमंत्री ने बाबा केदार को नमन कर मंदिर के गर्भ गृह की ओर प्रस्थान करते ही भगवान भोले के सामने शीश झुकाया। भगवान केदार का रुद्राभिषेक (Rudrabhishek) कर करीब आधा घंटा पूजा-अर्चना की। पूजा संपन्न होने के बाद गर्भ गृह से बाहर आकर भगवान नंदी का आशीर्वाद लेकर मंदिर की परिक्रमा की।

केदारनाथ के दर्शन के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने नंदी को प्रणाम किया।

प्रधानमंत्री ने एटीवी (ऑल टेरिल व्हीकल) के पुनर्निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इसके बाद केदारनाथ रोप-वे परियोजना के तहत लगभग 946 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले सोनप्रयाग-केदारनाथ रोप-वे का शिलान्यास किया। इसके बाद प्रधानमंत्री ने आदि गुरु शंकराचार्य की समाधि स्थल पर पहुंच कर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने केदारनाथ पुर्ननिर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उल्लेखनीय है कि 2013 की आपदा के बाद धाम में पुर्ननिर्माण कार्य किया जा रहा है। यह पुर्ननिर्माण कार्य प्रधानमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल है।

प्रधानमंत्री ने 12 फीट ऊंची आदि शंकराचार्य की प्रतिमा के दर्शन किए।

इस मौके पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री भी मौजूद रहे। प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए मंदिर के चारों तरफ रेड कार्पेट बिछाया गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हिमाचल प्रदेश के खास परिधान चोला डोरा और पहाड़ी टोपी के साथ सफेद पोशाक में नजर आए। यह परिधान वहां की महिलाओं ने तैयार किया है।

पीएम मोदी के आने से पहले बर्फबारी से हुआ बाबा का श्रृंगार

इससे पहले सुबह प्रधानमंत्री वायुसेना के विशेष विमान से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पहुंचे। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.),मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट व विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण सहित अन्य मंत्रियों व गणमान्य लोगों ने उनका स्वागत किया। यहां से प्रधानमंत्री सीधे हवाई मार्ग से केदारनाथ पहुंचे। केदारनाथ धाम में राज्यपाल गुरप्रीत सिंह, मुख्यमंत्री पुष्कर धामी, कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल, मुख्य सचिव,विधायक शैला रानी रावत, डीएम मयूर दीक्षित, एसपी आयुष अग्रवाल, तीर्थ पुरोहित विनोद शुक्ला,श्रीनाथ,लक्ष्मी नारायण, कुबेर नाथ आदि मौजूद हैं।

Tags: baba kedarKedarnathNational newspm modiUttarakhand News
Previous Post

इस साल दिवाली के अगले दिन नहीं होगी गोवर्धन पूजा, जानें डेट और शुभ मुहूर्त

Next Post

ट्रक और कार में आमने-सामने की भिड़ंत, तीन लोगों की मौके पर मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Nayab Saini
राष्ट्रीय

हर अग्निवीर को पक्की नौकरी देने की तैयारी, CM सैनी ने विभागों से मांगी रिक्तियों की सूची

09/10/2026
पंजाब

CJP की B-टीम’ के आरोपों पर CM मान का पलटवार, 140 करोड़ भारतीयों को बताया अपनी A-टीम

09/10/2026
Main Slider

Delhi Train Cancelled:10 अक्टूबर को दिल्ली की 28 ट्रेनें रद्द, सफर से पहले यहां देखें पूरी लिस्ट

09/10/2026
CM Nayab Saini
राष्ट्रीय

हरियाणा में धान-बाजरा खरीद तेज करने के निर्देश, CM सैनी ने अधिकारियों को चेताया

09/10/2026
राष्ट्रीय

नायब सैनी सरकार के 2 साल पूरे, 17 अक्टूबर को पेश होगा रिपोर्ट कार्ड

09/10/2026
Next Post
Road Accident

ट्रक और कार में आमने-सामने की भिड़ंत, तीन लोगों की मौके पर मौत

यह भी पढ़ें

rajnath

कश्मीर से आतंकवाद का जल्द हो जाएगा खात्मा : राजनाथ

30/08/2021
iPhone 14

फटाक से घर पहुंच जाएगा iPhone 14 सीरीज, ये कंपनी करेगी डिलीवरी

17/09/2022

नकली सीमेंट बनाने की फैक्टरी का भंडाफोड़, तीन लोग गिरफ्तार

28/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version