• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पीएम मोदी का भूटान में हुआ भव्य स्वागत, लोग बोले- भारत हमारा दोस्त

Writer D by Writer D
22/03/2024
in अंतर्राष्ट्रीय
0
PM Modi received grand welcome in Bhutan

PM Modi received grand welcome in Bhutan

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

थिंफू। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi ) दो दिवसीय दौरे पर भूटान में हैं। प्रधानमंत्री आज सुबह ही नई दिल्ली से भूटान की राजधानी थिंफू के लिए रवाना हुए और कुछ घंटे बाद भूटान पहुंच गए। पीएम मोदी के भूटान दौरे को लेकर भूटान के लोग बेहद खुश हैं और उनकी खुशी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जगह-जगह थिंफू की सड़कों के किनारे लोग पीएम मोदी के स्वागत के लिए खड़े दिखाई दिए।

खुशनसीब है कि हमें भारत जैसा दोस्त मिला है

प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi ) के स्वागत में बड़ी संख्या में बच्चे भी सड़क किनारे खड़े दिखाई दिए। बच्चों ने अपने हाथों में भारत और भूटान के झंडे पकड़े हुए थे। प्रधानमंत्री मोदी ने भी बच्चों को निराश नहीं किया और लोगों से मिलते हुए बच्चों को उन्होंने दुलार किया। कई स्कूलों के बच्चे भी पीएम मोदी के स्वागत में अपने हाथों में तिरंगा झंडा पकड़े दिखाई दिए। एक स्कूली छात्र ने कहा कि ‘भूटान खुशनसीब है कि हमें भारत जैसा दोस्त मिला है।’ भूटान को जब भी मदद की जरूरत हुई है, भारत ने हमेशा साथ दिया है। छात्र ने भारत द्वारा जरूरत के समय की गई आर्थिक मदद और कोरोना के समय वैक्सीन उपलब्ध कराने की भी तारीफ की।

थिंफू की रहने वाली एक महिला ने इस बात की उम्मीद जताई कि पीएम मोदी के भूटान दौरे से दोनों देशों के संबंध और मजबूत होंगे। पीएम मोदी का थिंफू के पारो एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत किया गया। एयरपोर्ट पर पीएम मोदी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। भूटान के पीएम शेरिंग तोबगे ने एयरपोर्ट पर पीएम मोदी का स्वागत किया। भूटान की राजधानी में जगह जगह पीएम मोदी के स्वागत में पोस्टर बैनर लगाए गए हैं।

AAP का ITO पर बवाल, हिरासत में लिए गए आतिशी और सौरभ भारद्वाज

पीएम मोदी (PM Modi )  के भूटान दौरे पर दोनों देशों के संबंधों को बढ़ाने पर फोकस किया जाएगा। भारत और भूटान के बीच राजनयिक संबंधों की शुरुआत 1968 में हुई थी। भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक कई बार भारत का दौरा कर चुके हैं। पिछले साल नवंबर में भी भूटान नरेश ने भारत का दौरा किया था।

Tags: # world newsbhutan newsinternational Newspm modi
Previous Post

AAP का ITO पर बवाल, हिरासत में लिए गए आतिशी और सौरभ भारद्वाज

Next Post

बीआरएस नेता कविता को बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने नहीं दी जमानत

Writer D

Writer D

Related Posts

Earthquake
Main Slider

कुछ सेकंड में तबाह हुए शहर! वेनेजुएला में भूकंप ने मचाई तबाही

25/06/2026
himba tribes
अंतर्राष्ट्रीय

जीवन में सिर्फ एक बार नहाती है यहां की महिलाएं, जानिए इस अनोखी जनजाति के बारे में

24/06/2026
Keir Starmer
Main Slider

ब्रिटिश प्रधानमंत्री किएर स्टार्मर ने दिया इस्तीफा

22/06/2026
Twin blasts trigger panic in Pakistan's Bannu
अंतर्राष्ट्रीय

पाकिस्तान के बन्नू में दोहरे धमाकों से दहशत, सात लोगों की मौत, कई घायल

20/06/2026
Nino Guerrero, leader of the notorious gang Tren de Aragua
Main Slider

अमेरिका की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक! वेनेजुएला में खूंखार गैंग का सरगना ढेर

13/06/2026
Next Post
BRS leader Kavita

बीआरएस नेता कविता को बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने नहीं दी जमानत

यह भी पढ़ें

vinay katiyar

राहुल गांधी पूरी तरह चीन के गुलाम हैं : विनय कटियार

04/04/2021
Tiranga

स्वतंत्रता दिवस पर स्कूल में नहीं फहराया तिरंगा, 7 शिक्षक सस्पेंड

19/08/2022
RPSC

RPSC ने सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 2016 के अभ्यर्थियों की प्रोविजनल लिस्ट की जारी

09/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version