• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूपी में 12 मार्च को ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ का शुभारम्भ करेंगे पीएम मोदी

Desk by Desk
11/03/2021
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ मनाने का निर्णय लिया है।यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इस कार्यक्रम का शुभारम्भ शुक्रवार 12 मार्च को प्रधानमंत्री द्वारा किया जायेगा।

जिसके क्रम में स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े उत्तर प्रदेश के 04 स्थलों, जिनमें काकोरी (लखनऊ), शहीद स्मारक (मेरठ), शहीद स्मारक (बलिया) तथा झांसी का किला/पं0 दीनदयाल सभागार (झांसी) शामिल हैं, में आजादी के स्मरणोत्सव के रूप में ‘अमृत महोत्सव’ का विशेष आयोजन किया जायेगा। मुख्यमंत्री लखनऊ के काकोरी स्थित शहीद स्मारक पर आयोजित होने वाले ‘अमृत महोत्सव’ कार्यक्रम में स्वयं प्रतिभाग करेंगे।

श्री योगी ने आज यहां अपने सरकारी आवास पर आहूत एक उच्चस्तरीय बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि ‘अमृत महोत्सव’ का आयोजन राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के सभी जिलो में किया जायेगा। अतः इसकी पूरी तैयारी कर ली जाय।

सुरक्षा कारणों से पूर्व बाहुबली सांसद धनजंय सिंह को फतेहगढ़ सेंट्रल जेल भेजा गया

उन्होंने खनन विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिये कि यह सुनिश्चित किया जाय कि खनन से प्राप्त होने वाली पूरी रॉयल्टी शासन को मिले। खनन निर्धारित शर्तों के अनुसार ही हो। उन्होंने खनन तथा गृह विभाग को बांदा जिले में अपनी-अपनी टीमें भेजकर खनन की कार्यवाही की जांच करने के निर्देश दिये।

मुख्यमंत्री ने हमीरपुर, महोबा एवं चित्रकूट जिले में जिला मिनरल फण्ड से 200 बेड के अस्पताल स्थापित करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि इन अस्पतालों के निर्माण से इन जिलो के निवासियों को अच्छी चिकित्सा सुविधायें उपलब्ध हो सकेंगी। उन्होंने ऊर्जा विभाग को स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने की दिशा में तेजी से कार्यवाही करने के निर्देश दिये।

बैठक में चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना, कृषि उत्पादन आयुक्त आलोक सिन्हा, अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी, पुलिस महानिदेशक हितेश सी अवस्थी, अपर मुख्य सचिव एमएसएमई एवं सूचना नवनीत सहगल, अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री एस पी गोयल, अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद, अपर मुख्य सचिव पंचायतीराज एवं ग्राम्य विकास मनोज कुमार सिंह, अपर मुख्य मुख्य सचिव कृषि देवेश चतुर्वेदी, अपर मुख्य सचिव औद्योगिक विकास अरविन्द कुमार, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री एवं सूचना संजय प्रसाद, प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा आलोक कुमार, प्रमुख सचिव पर्यटन मुकेश मेश्राम, सचिव मुख्यमंत्री आलोक कुमार, सचिव खनन रोशन जैकब, सूचना निदेशक शिशिर सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Tags: Amrit Mahotsav of Independencepm modiआजादी का अमृत महोत्सव
Previous Post

कानून-व्यवस्था के लिए चुनाव आयोग जिम्मेदार : तृणमूल कांग्रेस

Next Post

पृथ्वी शॉ के तूफान में कर्नाटक उड़ा, मुंबई की टीम दो साल बाद फाइनल में पहुंची

Desk

Desk

Related Posts

उत्तराखंड

उत्तराखंड के 500 नर्सेज और वार्ड बॉय को विदेश में नौकरी दिलाने का लक्ष्य

23/10/2026
Main Slider

ठोस एवं प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन के नियमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें: मुख्य सचिव

23/10/2026
उत्तराखंड

उत्तराखंड में विकास कार्यों के लिए ₹496 करोड़ की स्वीकृति

23/10/2026
पंजाब

आपत्तिजनक शब्दावली पर घिरे सुखपाल खैहरा, पंजाब विधानसभा से हुए निलंबित

23/10/2026
पंजाब

किसानों को बड़ी राहत, पंजाब के 80% खेतों तक पहुंचा नहरी पानी: भगवंत मान

23/10/2026
Next Post
पृथ्वी शॉ

पृथ्वी शॉ के तूफान में कर्नाटक उड़ा, मुंबई की टीम दो साल बाद फाइनल में पहुंची

यह भी पढ़ें

Deepotsav

Deepotsav: आज रामनगरी फिर रचेगी इतिहास, 24.60 लाख दीये जलाकर बनेगा विश्व रिकॉर्ड

11/11/2023
CM Yogi

बोले सीएम योगी, ‘राम-कृष्ण, शंकराचार्य और विवेकानंद…ये सब भी युवा थे’

18/08/2023
Prakashan Group

इत्र कारोबारी याक़ूब पर कसा IT का शिकंजा, घर पहुंची नोट गिनने की मशीनें

01/01/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version