• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आज शाम देश को संबोधित करेंगे पीएम मोदी, इन मुद्दों पर कर सकते है बात

Writer D by Writer D
07/06/2021
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
pm modi

pm modi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को आज शाम 5 बजे संबोधित करेंगे. इस आशय की जानकारी पीएमओ ने ट्वीट कर के दी है। पीएमओ के अकाउंट से ट्वीट किया गया कि – ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी 7 जून को शाम 5 बजे देश को संबोधित करेंगे।’

माना जा रहा है कि पीएम देश में कोरोना के मौजूदा हालात को लेकर एक खाका खींच सकते हैं। इसके साथ ही वह टीकाकरण के संबंध में भी देश का आह्वान कर सकते हैं। पीएम का संबोधन ऐसे वक्त में हो रहा है जब देश के कई राज्यों में अनलॉक की प्रक्रिया धीरे-धीरे गति पकड़ रही है। ऐसे में पीएम लोगों को दवाई और कड़ाई का संदेश एक बार फिर दे सकते हैं।

गौरतलब है कि पीएम मोदी जिस दिन राष्ट्र को संबोधित करेंगे, उसी दिन सुबह केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार देश में 61 दिन बाद सबसे कम मामले दर्ज किए गए। सोमवार को भारत में कोविड-19 के 1,00,636 नए मामले सामने आने के बाद देश में कोरोना वायरस के संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,89,09,975 हो गई। वहीं उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 14,01,609 हो गई है। मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, 2,427 और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 3,49,186 हो गई. पिछले 45 दिनों में संक्रमण से मौत के ये सबसे कम मामले सामने आए हैं।

अनलॉक होगी यूपी, योगी सरकार जारी करेगी नई गाइडलाइन

आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी तक कुल 36,63,34,111 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है, जिनमें से 15,87,589 नमूनों की जांच रविवार को की गईं। नमूनों के संक्रमित आने की दर 6.34 प्रतिशत है। पिछले 14 दिन से संक्रमण की दैनिक दर 10 प्रतिशत से कम बनी है। वहीं, संक्रमण की साप्ताहिक दर भी कम होकर 6.21 प्रतिशत हो गई है।

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी 14,01,609 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 4.85 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मामलों में कुल 76,190 की गिरावट आई है। संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या लगातार 25वें दिन संक्रमण के नए मामलों से अधिक रही।

Tags: National newspm modi
Previous Post

अनलॉक होगी यूपी, योगी सरकार जारी करेगी नई गाइडलाइन

Next Post

मुलायम सिंह यादव ने लगवाया कोरोना वैक्सीन का पहला टीका

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

हल्द्वानी में व्यापारियों से बोले CM धामी- “आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है”

29/08/2026
CM Yogi conducted an aerial inspection of flood-affected villages in Ballia.
Main Slider

50-50 किलो राहत सामग्री दे रही सरकार, 500 ग्राम राहत नहीं पहुंचा पाती थी सपा: मुख्यमंत्री योगी

29/08/2026
CM Dhami laid the foundation stone of Uttarakhand's first sports university.
Main Slider

उत्तराखंड के पहले क्रीड़ा विश्वविद्यालय का मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास

29/08/2026
CM Dhami
Main Slider

उत्तराखंड को ‘खेलभूमि’ बनाने की दिशा में काम कर रही सरकार: मुख्यमंत्री धामी

29/08/2026
CM Yogi
Main Slider

सबकी समस्या का समाधान सरकार की प्रतिबद्धता: मुख्यमंत्री

29/08/2026
Next Post
Mulayam singh yadav

मुलायम सिंह यादव ने लगवाया कोरोना वैक्सीन का पहला टीका

यह भी पढ़ें

Pawan Kheda

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा दिल्ली एयरपोर्ट पर गिरफ्तार, कांग्रेस बोली- ये तानाशाही

23/02/2023
नासा की कार्यकारी चीफ भव्या लाल NASA acting chief Bhavya Lal

नासा की कार्यकारी चीफ बनीं भारतीय मूल की भव्या लाल

02/02/2021
Kapil Sibal

I.N.D.I.A गठबंधन की बैठक में हुई कपिल सिब्बल की एंट्री, भड़क गए कांग्रेस नेता

01/09/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version