• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पीएम मोदी देंगे गोरखपुर को वंदे भारत का भव्य उपहार

Writer D by Writer D
05/07/2023
in उत्तर प्रदेश, गोरखपुर, राजनीति
0
Vande Bharat

Vande Bharat

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोरखपुर। शुक्रवार को गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर नए भारत के सामर्थ्य की प्रतीक वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन (Vande Bharat Train) को हरी झंडी दिखाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) गोरखपुर को भव्य उपहार प्रदान करेंगे। पूर्वोत्तर रेलवे के लिए भी यह पहली वंदे भारत ट्रेन है। वंदे भारत एक्सप्रेस के शुभारंभ अवसर पर राज्यपाल आनंदी बेन पटेल (Anandiben Patel) और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) भी पीएम मोदी के साथ उपस्थित रहेंगे।

बतौर प्रधानमंत्री मोदी गोरखपुर को अपने हर दौरे पर उपहार देते रहे हैं। पूर्व में वह यहां के लिए खाद कारखाना, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), व रीजनल मेडिकल रिसर्च सेंटर (RMRC) की सौगात दे चुके हैं। 22 जुलाई 2016 को उन्होंने यहां आकर एम्स व खाद कारखाना का शिलान्यास किया था जबकि इन दोनों बड़ी परियोजनाओं का निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद इन दोनों के साथ 7 दिसंबर 2021 को आरएमआरसी का भी लोकार्पण किया था।

यही नहीं, पूरे देश के किसानों के लिए पीएम किसान सम्मान योजना की शुरुआत भी उन्होंने 24 फरवरी 2019 को बाबा गोरखनाथ की धरती से की। उपहारों की इस श्रृंखला में पीएम के 7 जुलाई के दौरे पर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का नाम भी जुड़ जाएगा। केंद्र सरकार से इन सभी परियोजनाओं की सौगात दिलाने में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

‘गेम चेंजर’ बना फ्लोटिंग चेंजिंग रूम, ‘दशाश्वमेध मॉडल’ का अब होगा विस्तार

वास्तव में गोरखपुर से वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Train) की सुविधा सुनहरे सपने के साकार होने जैसा है। वंदे भारत एक्सप्रेस गोरखपुर को वाया अयोध्या लखनऊ तक कनेक्ट करेगी। इससे अयोध्या जाने वाले श्रद्धालुओं, पर्यटकों तथा प्रदेश की राजधानी की सैर करने वालों को काफी सुविधा होगी और दूरी तय करने में उनका समय काफी बचेगा।

वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Train) को स्वदेशी रूप से डिजाइन व निर्मित किया गया है। यह ट्रेन अत्याधुनिक यात्री सुविधाओं से लैस है। यह उपयोगकर्ताओं को वायुयान की यात्रा सदृश तेज, अधिक आरामदायक और अधिक सुविधाजनक यात्रा का अनुभव प्रदान करेगी। इसमें वाई-फाई की सुविधा भी है। गोरखपुर से लखनऊ के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Train)  को चलाने के लिए टाइम टेबल भी जारी कर दिया गया है।

Tags: cm yogigorakhpur newspm modiup newsVande Bharat
Previous Post

‘गेम चेंजर’ बना फ्लोटिंग चेंजिंग रूम, ‘दशाश्वमेध मॉडल’ का अब होगा विस्तार

Next Post

भिक्षावृत्ति से विमुक्त हुए बच्चों को प्लेटफार्म दे रही सरकार: सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

विजयादशमी पर गोरक्षपीठाधीश्वर ने किया महायोगी गोरखनाथ का विशिष्ट पूजन

20/10/2026
अमरोहा

अमरोहा में मादा कुत्ते से अमानवीय हरकत, 50 वर्षीय शकील गिरफ्तार

20/10/2026
Main Slider

CM योगी करेंगे गुरु गोरखनाथ का पूजन, शाम 4 बजे विजयादशमी शोभायात्रा

20/10/2026
उत्तर प्रदेश

अखिलेश का पीडीए सिर्फ सत्ता की सीढ़ी, कन्नौज की जनता से हुई बड़ी चूक: असीम अरुण

19/10/2026
उत्तर प्रदेश

बेटियों के पांव पखार सीएम योगी ने की मातृ शक्ति की आराधना

19/10/2026
Next Post
CM Yogi

भिक्षावृत्ति से विमुक्त हुए बच्चों को प्लेटफार्म दे रही सरकार: सीएम योगी

यह भी पढ़ें

GST

अगस्त में GST से भरा सरकार का खजाना, सालाना आधार पर 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी

01/09/2024
internet habit

नहीं मुश्किल सोशल मीडिया की लत से छुटकारा पाना

21/11/2020

कमरतोड़ गड्ढे वाले उत्तर प्रदेश की पहचान बदल चुकी : योगी

22/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version