• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

100वां जन्मदिन मनाने वाली है पीएम मोदी की मां, जानिए हीराबेन की सेहत का राज

Writer D by Writer D
16/06/2022
in Main Slider, गुजरात, राष्ट्रीय
0
Modi

PM Modi's mother Heeraba

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अहमदाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) की मां हीराबा मोदी (Heeraben) का 18 जून को जन्मदिन है। इसके साथी ही हीराबा (Heeraben) अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश कर जाएंगी।  हीराबा मोदी (Heeraben) 100 साल की होने के बावजूद भी पूरी तरह से स्वस्थ हैं। दरअसल हीराबा (Heeraben)  सालों से अपने छोटे बेटे पंकज मोदी के साथ गांधीनगर में रहती हैं। हीराबा आज भी अपने घर में बिना किसी सहारे के चलती हैं और अपने घर का सारा काम खुद ही करती हैं।

हीराबा (Heeraben) को पसंद है सादा भोजन और लापसी

हीराबा के खाने की बात की जाए तो वो ज्यादातर घर का खाना ही खाती है। वे खिचड़ी, दाल, चावल जैसी चीजें ज्यादा खाती हैं। उन्हें मीठे में लपसी काफी पसंद है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी जब अपने जन्मदिन के मौके पर हीराबा के आर्शीवाद के लिए आते हैं तो उनका मुंह भी मिश्री और लपसी से मीठा कराया जाता है। प्रधानमंत्री (PM Modi) भी जब भी हीराबा (Heeraben)  के साथ खाना खाते हैं तो सादा ही भोजन रहता है जैसे रोटी, सब्जी, दाल,चावल और सलाद।

कोरोना काल में वैक्सीन लेकर समाज को दिया उदाहरण

हीराबा (Heeraben) की उम्र भले ही 100 साल की हो रही है, लेकिन 6 महीने पहले ही गांधीनगर के म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के चुनाव में खुद वह स्कूल तक वोट डालने के लिए गई थीं, और लोकशाही के इस पर्व में खुद हिस्सा लिया था। यहां तक कि कोरोना के वक्त जब वैक्सीन को लेकर लोगों के दिलों में असमंजस था तब उन्होंने खुद वैक्सीन लेकर समाज के सामने एक उदाहरण सेट किया था।

ऊर्जा मंत्री की अपील, विद्युत के बकायेदार अपने बकाये का करे भुगतान

हीराबा (Heeraben) का स्वास्थ्य आम लोगों से काफी बेहतर

अहमदाबाद के एक डायटिशियन का कहना है कि 100 साल की उम्र में भी हीराबा की बीमारी को लेकर ज्यादा कोई खबर नहीं आती है। उनका स्वास्थ्य आम लोगों के स्वास्थ्य से काफी बेहतर है। सादा खाना ही एक स्वस्थ जीवन की निशानी है। और वे हमेशा सादा खाना ही पसंद करती है, उसमें भी घर का बना खाना।

हीराबा ने अपनी पूरी जिंदगी बेहद सादगीपूर्ण तरीके से बिताई है। स्वस्थ जीवन कैसे जीना चाहिए, इसके लिए हीराबा एक परफेक्ट उदाहरण हैं।

Tags: gujrat newsheeraben 100th birthdayhindi newslatest newsNational newspm modipm modi mother
Previous Post

अग्निपथ योजना के खिलाफ सुलगा बिहार, कई जिलों में आगजनी, रोकी गई ट्रेन

Next Post

पेट्रोल के दाम में हुई बढ़ोत्तरी, यहां 234 रुपए में बिक रहा है तेल

Writer D

Writer D

Related Posts

Ganesh Chaturthi
Main Slider

रोजाना करें इस चालीसा का पाठ, जीवन से दूर होंगी विघ्न-बाधाएं

13/09/2026
छत्तीसगढ़

खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए संसाधनों और अवसरों की नहीं होगी कमी : मुख्यमंत्री साय

12/09/2026
Main Slider

मायावती का बड़ा फैसला, आनंद के बेटे नहीं बेटी संभालेंगी BSP का मिशन

12/09/2026
उत्तराखंड

उत्तराखण्ड : पार्किंग सुविधाओं का हुआ विकास

12/09/2026
Main Slider

ब्रिक्स व सहयोगी देशों से बढ़े यूपी के रिश्ते, ₹47,484 करोड़ का निर्यात

12/09/2026
Next Post
petrol

पेट्रोल के दाम में हुई बढ़ोत्तरी, यहां 234 रुपए में बिक रहा है तेल

यह भी पढ़ें

corona in up

हरियाणा के एक दर्जन स्कूलों में 72 बच्चे कोरोना पॉजिटिव पाए गए, मचा हड़कंप

18/11/2020
hair cut

बालों के अनुसार कराएं अपना हेयर कट, खूबसूरती में आएगा निखार

14/04/2026
rape accused arrested

नौकरानी को बंधक बनाकर दुराचार करने वाला आरोपी गिरफ्तार

28/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version