• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

राम मंदिर ट्रस्ट के घोटाले पर देश को जवाब दें प्रधानमंत्री : कांग्रेस

Writer D by Writer D
14/06/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Randeep Surjewala

Randeep Surjewala

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से जुड़े कथित जमीन सौदे में भ्रष्टाचार के आरोप के मामले में कांग्रेस पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जवाब मांगा है। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा है कि इस पूरे मामले की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच होनी चाहिए। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट से आग्रह भी किया कि मंदिर निर्माण के चंदे के रूप में प्राप्त राशि व खर्च का ऑडिट भी कराया जाए।

कांग्रेस नेता सुरजेवाला ने सोमवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि ‘भगवान श्रीराम आस्था के प्रतीक हैं लेकिन राम की अयोध्या नगरी में मंदिर निर्माण हेतु करोड़ों लोगों से एकत्रित चंदे का दुरुपयोग और धोखाधड़ी महापाप और घोर अधर्म है। इस घोर कृत्य में भाजपा नेता शामिल हैं।’

उन्होंने आगे कहा कि जमीन की रजिस्ट्री के दोनों कागजों पर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टी अनिल मिश्रा गवाह के तौर पर मौजूद हैं। दोनों कागजों पर दूसरे गवाह भाजपा के प्रमुख नेता और अयोध्या के मेयर ऋषिकेश उपाध्याय हैं। इसका मतलब साफ है कि दो करोड़ रुपये मूल्य की जमीन पांच मिनट में 18.5 करोड़ रुपये में खरीदने के निर्णय की राममंदिर निर्माण ट्रस्ट के न्यासियों को पूरी जानकारी थी।

जिनके हाथ राम भक्तों के खून से रंगे हैं, वो सलाह ना दें : मौर्य

कांग्रेस नेता ने कहा कि राम मंदिर निर्माण के लिए ट्रस्ट का गठन सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार 05 फरवरी, 2020 को हुआ। इन तथ्यों से स्पष्ट है कि करोड़ों लोगों द्वारा राम मंदिर निर्माण के लिए दी गई दान राशि में घोर महापाप, अधर्म व घोटाला हुआ है। इस बावजूद प्रधानमंत्री परेंद्र मोदी चुप हैं। उन्होंने सवाल किया कि प्रधानमंत्री बताए कि क्या भगवान राम की आस्था का सौदा करने वाले पापियों को उनका संरक्षण प्राप्त है? आखिर मर्यादा पुरुषोत्तम के नाम पर इतना बड़ा कदाचार भाजपा नेताओं ने कैसे किया? पीएम को यह भी बताना चाहिए कि ‘इस प्रकार और कितनी जमीन मंदिर निर्माण के चंदे से औने-पौने दामों पर खरीदी गई है?’

कुछ लोग नहीं चाहते कि राम मंदिर निर्माण निर्बाध रूप से जारी रहे : डॉ. शर्मा

रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि राम मंदिर निर्माण के लिए इस ट्रस्ट का गठन सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर किया गया। ऐसे में जब घोटाले का तथ्य सामने आया है, तो कांग्रेस पार्टी की मांग है कि प्रधानमंत्री देशवासियों के सवालों का देश को जवाब दें। साथ ही चीफ जस्टिस और सुप्रीम कोर्ट पूरे मामले का संज्ञान लेकर जांच करवाएं।

Tags: Ram mandir constructionram mandir newsram mandir nirmanram mandir scam
Previous Post

पहले बुजुर्ग की बेरहमी से की पिटाई, फिर काट दी उसकी दाढ़ी, वीडियो वायरल

Next Post

दो महीने बाद इस दिन से खुल जाएंगे सभी ऐतिहासिक स्थल

Writer D

Writer D

Related Posts

Coconut Oil
Main Slider

फूलों सा निखार के लिए करें इन चीजों का सेवन

15/07/2026
cm yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने भर्ती प्रक्रिया को बनाया स्मार्ट, ओटीआर से बढ़ेगी पारदर्शिता

14/07/2026
The aroma of UP's herbal tea reached America and Europe
उत्तर प्रदेश

यूपी की हर्बल टी की सुगंध पहुंची अमेरिका-यूरोप

14/07/2026
Vishwa Yuva Kaushal Diwas
उत्तर प्रदेश

विश्व युवा कौशल दिवस पर बुधवार को लखनऊ में सजेगा कौशल, रोजगार और नवाचार का महाकुंभ

14/07/2026
Launch of the Bhuli programme
Main Slider

‘भुली’ कार्यक्रम का शुभारंभ: उत्तराखंड की 150 महिला उद्यमियों को मिलेगा तकनीकी, वित्तीय और विपणन सहयोग

14/07/2026
Next Post
tajmahal

दो महीने बाद इस दिन से खुल जाएंगे सभी ऐतिहासिक स्थल

यह भी पढ़ें

पीएम मोदी PM Modi

विपक्ष किसानों को कर रहा है गुमराह , हम दूर करेंगे उनकी चिंता: पीएम मोदी

15/12/2020
Share Market

गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के

08/05/2024
CM Yogi in Kanpur

सपा के समय कानपुर में बनते थे कट्टे, आज बन रहा है डिफेंस कॉरिडोर: सीएम योगी

09/05/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version