• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

निराश्रित संवासियों और महिलाओं की मसीहा बनी योगी सरकार

Writer D by Writer D
22/04/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ । यूपी में निराश्रित संवासियों (destitute residents) की सुविधा में इजाफा करते हुए मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ (CM Yogi) ने प्रदेश में नए बालगृहों को बनाने का निर्णय लिया है। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से प्रदेश में नए महिला शरणालय और बालगृहों की स्‍थापना का कार्य तेजी से किया जा रहा है। उत्‍तर प्रदेश में निराश्रित संवासियों और महिलाओं को बेहतर सुविधाएं देने के उद्देश्‍य से इन प्रस्‍तावों के पारित होने से संवासियों की सुविधाओं में काफी इजाफा होगा। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से नए बालगृहों और शरणालयों को बनाने के लिए उत्‍तर प्रदेश शासन को प्रस्‍ताव बनाकर भेजा गया था जिसपर शासन ने मुहर लगाकर कार्य को हरी झंडी दिखा दी है।

वाराणसी में दो नए बालगृहों संग थीम पार्क का निर्माण किया जाएगा जिसमें दो सालों के भीतर 50 की क्षमता वाला राजकीय बालगृह बालिका व 50 की क्षमता वाला राजकीय बालगृह शिशु को तैयार कर उसका लोकार्पण किया जाएगा। इसके साथ ही वाराणसी में छह माह के भीतर 4.96 करोड़ की लागत से तैयार होने वाले 100 की क्षमता वाले एक थीम पार्क का भी लोकार्पण किया जाएगा। इस थीम पार्क से बच्‍चों एवं वृद्धों को एक ही परिसर में आवासित होने से पारिवारिक वातावरण उपलब्‍ध होगा।

यूपी में तेजी से बनेंगें महिला एवं बाल आश्रयगृह

प्रदेश के विभिन्‍न जनपदों में सरकारी व गैर सरकारी संस्‍थाओं द्वारा तिरस्‍कृत, आश्रयहीन, बेसहारा बच्‍चों और महिलाओं के लिए बालगृह व महिला शरणालयों का संचालन किया जाता है। यूपी में कई राजकीय बालक बालगृह , राजकीय बालिका बालगृह, दत्‍तक गृह इकाई, शिशुगृह व महिला शरणालय हैं जिनमें निराश्रि‍त महिलाओं व बच्‍चों को आश्रय दिया जाता है। वहीं दूसरी ओर बच्चों की सुरक्षित घर वापसी भी करा रही है।

100 ग्राम पंचायतों में खिलाड़ियों को मिलेगी ओपन जिम की सौगात

ऐसे में यूपी में आने वाले दो सालों में सुविधाओं को बढ़ाते हुए वि‍भिन्‍न जिलों में भवनों के निर्माण व लोकार्पण का काम किया जाएगा। जिसके तहत आगरा में 50 की क्षमता वाले राजकीय बालगृह शिशु, रायबरेली में 100 की क्षमता वाले राजकीय संप्रेक्षण गृह किशोर, कानपुर, मिर्जापुर, चित्रकूट में 100 की क्षमता वाले एक एक राजकीय संप्रेक्षण गृह किशोर बनाए जाएंगे। इसके साथ ही दो वर्षों के भीतर अयोध्‍या, गोरखपुर, वाराणसी, लखनऊ व अमेठी में एकीकृत आश्रय सदनों का शिल्‍यान्‍यास किया जाएगा।

तिरस्‍कृत संवासियों के लिए सजग है योगी सरकार

योगी सरकार यूपी के तिरस्‍कृत बच्‍चों के अधिकारों व उनकी सुविधाओं के लिए सजग है। इस दिशा में बाल अधिकारों, शिक्षा व सेहत पर लगातार काम करने वाली योगी सरकार तिरस्‍कृत संवासियों की सुविधाओं में इजाफा करने के लिए नवीन बालगृहों के निर्माण के साथ उनमें डिजिटल शिक्षा के क्षेत्र में भी तेजी से काम कर रही है। मिशन शक्ति के तहत जहां एक ओर मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ महिलाओं व बच्‍चों की आवाज को बुलंद कर रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर महिलाओं व बच्‍चों के बहुमुखी विकास के लिए सुविधाओं में इजाफा करते हुए यूपी में नई योजनाओं का विस्‍तार कर रहें हैं।

लक्ष्य प्राप्त करने के लिए टीम वर्क के साथ आगे बढ़ेगी टीम यूपी

महिला एवं बाल विभाग के डिप्‍टी डायरेक्‍टर बृजेन्‍द्र सिंह निरंजन ने बताया कि यूपी में निराश्रित, तिरस्‍कृत बच्‍चों को बेहतर सुविधाओं संग आश्रय दिलाने की जिम्‍मेदारी हम लोगों की हैं। यूपी के बालगृहों में क्षमता से अधिक संवासियों के आश्रय की समस्‍या होती थी लेकिन नवीन बालगृहों के निर्माण से क्षमता से जुड़ी समस्‍या का निवारण हो जाएगा।

Tags: cm yogilive hindi newsLucknow NewsNational newsnews hindi todaynews in hindiTodays News
Previous Post

100 ग्राम पंचायतों में खिलाड़ियों को मिलेगी ओपन जिम की सौगात

Next Post

सुरक्षित और सुखद होगा शहरों का सफर, जाम-प्रदूषण से मिलेगी मुक्ति

Writer D

Writer D

Related Posts

Rajnath Singh
उत्तर प्रदेश

बुजुर्गों की सेवा से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं हो सकता: राजनाथ सिंह

29/08/2026
CM Dhami
Main Slider

हल्द्वानी में व्यापारियों से बोले CM धामी- “आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है”

29/08/2026
Passengers availed the benefit of the free bus travel facility.
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन निशुल्क बस यात्रा: शनिवार शाम तक 80 लाख महिलाओं व सहयात्रियों ने उठाया सेवा का लाभ

29/08/2026
More than one lakh saplings planted on Rakshabandhan
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन के पर्व पर भाई-बहनों ने लगाए एक लाख से अधिक पौधे

29/08/2026
CM Yogi conducted an aerial inspection of flood-affected villages in Ballia.
Main Slider

50-50 किलो राहत सामग्री दे रही सरकार, 500 ग्राम राहत नहीं पहुंचा पाती थी सपा: मुख्यमंत्री योगी

29/08/2026
Next Post

सुरक्षित और सुखद होगा शहरों का सफर, जाम-प्रदूषण से मिलेगी मुक्ति

यह भी पढ़ें

AK Sharma

तापीय परियोजनाओं में बायोमास पैलेट्स के प्रयोग से कार्बन उत्सर्जन में आयेगी कमी

15/07/2023
arvind kejriwal

जब-जब BJP का शासन आता है, कश्मीरी पंडितों का पलायन होता है, केजरीवाल का केंद्र पर हमला

05/06/2022
PM Kisan Nidhi

PM मोदी आज 9 करोड़ किसानों के खाते में भेजेंगे दो हजार रुपए, करेंगे संवाद

25/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version