• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

चौबीस घंटे में आठ इनामी बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Writer D by Writer D
03/11/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर, लखनऊ
0
arrested

arrested

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उप्र पुलिस ने चौबीस घंटे के भीतर अलग-अलग जिलों से आठ इनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया है। ये सभी शातिर किस्म के अपराधी हैं।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सीतापुर जनपद से 25-25 हजार रुपये के पांच और 15 हजार रुपये के एक इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। बताया कि बीती रात्रि को अटरिया थाना पुलिस ने खारजा नहर मोड़ बीरसिंहपुर गांव के पास से पुरस्कार घोषित तीन अभियुक्त गुफरान, मोईनुद्दीन और बबलू को गिरफ्तार किया गया है। इनके निशानदेही पर हमीरपुर मार्ग के पास मोटर साइकिल सवार अभियुक्तों की घेराबन्दी की गयी तो अभियुक्तों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग कर दी। पुलिस टीम द्वारा की गयी आत्मरक्षार्थ कार्यवाही में अभियुक्त सरफुद्दीन उर्फ कल्लू और कमरूद्दीन घायल हो गये, जिन्हें गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से एक स्कॉर्पियों वाहन, एक मोटर साइकिल, दो अवैध तमंचा मय सात जीवित कारतूस बरामद हुये। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म के अपराधी हैं, जिनके विरुद्ध जनपद बाराबंकी, सीतापुर व रायबरेली के थानों में धोखाधड़ी, हत्या का प्रयास, गैंगेस्टर एक्ट, सीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट आदि के कई अभियोग पंजीकृत हैं तथा गिरफ्तार अभियुक्त थाना अटरिया पर पंजीकृत मुकदमें वांछित चल रहे थे, जिनकी गिरफ्तारी के लिए जनपद स्तर से 25-25 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित था। इसी तरह महमूदाबाद थाना पुलिस ने 15 हजार रुपये के इनामी बदमाश हरेन्द्र कुमार को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से हथियार और नकदी बरामद हुई है।

इसके अलावा लखीमपुर खीरी के धौरहरा थाना पुलिस ने बीस हजार रुपये के इनामी बदमाश पेरू उर्फ रहीश को गुलरीपुरवा मोड पुलिया ग्राम महराजनगर से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 01 अवैध तमंचा 12 बोर, 04 जीवित कारतूस बरामद हुये।

उसके खिलाफ थाना धौरहरा पर सीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट, गुण्डा एक्ट, गैंगेस्टर एक्ट के पांच मुकदमे दर्ज है। वह गैंगेस्टर एक्ट में वांछित चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी के लिए 20 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित था। बस्ती के कलवारी थाना पुलिस ने बीती सोमवार को 15 हजार रुपये के इनामी बदमाश शकील अहमद उर्फ सोनू को अकड़ा पुल से गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेज दिया गया है।

Tags: crime newsHindi SamacharLucknow Newsup police
Previous Post

138 किलो अवैध पटाखा के साथ एक गिरफ्तार, साथी फरार

Next Post

मिट्टी का टीला ढहने से तीन की मौत, एक गंभीर

Writer D

Writer D

Related Posts

besan
Main Slider

गर्मियों में भी फेस में निखार लाएगा ये आटा`

24/05/2026
Shani Jayanti
Main Slider

कुंडली में शनि के कमजोर होने पर जीवन में होती हैं ऐसी भयंकर घटनाएं, करें उपाय

24/05/2026
Main Slider

सूर्य देव को अर्घ्य देते समय करें इस मंत्र का जाप, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति

24/05/2026
Sattu ke laddu
Main Slider

गर्मियों में ठंडक देंगे ये लड्डू, नोट करें आसान रेसिपी

24/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मौसम आपदाओं से निपटने के लिए यूपी में मजबूत होगी चेतावनी प्रणाली

23/05/2026
Next Post
Dead Bodies

मिट्टी का टीला ढहने से तीन की मौत, एक गंभीर

यह भी पढ़ें

Makeup Remover

इन उपायों से हटाएं मेकअप, स्किन को नहीं होगा नुकसान

20/07/2025
Truck-Trolley Collision

खड़े ट्रक से अनियंत्रित कार टकरायी, एक की मौत

19/07/2022
Aditya Narayan आदित्य नारायण

शादी करने जा रहे Aditya Narayan आर्थिक तंगी से हैं परेशान

15/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version