• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पांच हत्याकर रोहतक को दहलाने वाले सुखविंदर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Desk by Desk
13/02/2021
in Main Slider, क्राइम, नई दिल्ली, राष्ट्रीय, हरयाणा
0
सुखविंदर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सुखविंदर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रोहतक। दिल्ली और हरियाणा पुलिस की संयुक्त टीम ने हरियाणा के रोहतक में पांच लोगों की जान लेने वाले सुखविंदर सिंह को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है। सुखविंद को दिल्ली के समयपुर बादली से गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि शनिवार को ही हरियाणा पुलिस ने सुखविंदर सिंह को मोस्ट वांटेड घोषित किया था। डीजीपी हरियाणा मनोज यादव ने आरोपी सुखविंदर की जानकारी देने वाले को एक लाख का इनाम देने की घोषणा की थी।

Rohtak murder case: Wrestling coach Sukhwinder arrested in a joint operation by Delhi Police and Haryana Police

— ANI (@ANI) February 13, 2021

ये है पूरा मामला

रोहतक के जाट कॉलेज में शुक्रवार रात कुश्ती कोच ने अंधाधुंध फायरिंग कर तीन कोच और एक महिला पहलवान समेत पांच लोगों को मौत के घाट उतार दिया था। गोली लगने से तीन साल का बच्चा और एक अन्य कोच गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

पुलिस प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी कोच सुखविंदर का चाल चलन सही नहीं था। जिसके चलते उसके पिता मेहर सिंह ने उसे बेदखल किया था। पत्नी ने भी साथ छोड़ दिया था। आरोपी पहले मेहर सिंह अखाड़े में कोच था। जहां से उसे उसके चाल चलन को देखते हुए निकाल दिया था। इसके बाद वह जाट कॉलेज अखाड़े में कोचिंग देने लगा। यहां भी उसका चाल चलन ठीक नहीं था। जिसके बाद उसे यहां से भी हटाने की बात कह दी थी।

कासगंज केस: मुख्यारोपी मोती पर इनाम बढ़ाकर किया एक लाख रुपए

पुलिस ने अपनी जांच में पाया था कि जाट कॉलेज अखाड़े में आने वाली महिला खिलाड़ी पूजा के परिजनों ने कोच मनोज से सुखविंदर की शिकायत की थी। मृतक कोच मनोज के भाई प्रमोज के अनुसार पांच दिन पहले पूजा ने अपने परिवार से सुखविंदर की शिकायत की थी। शिकायत में बताया था कि सुखविंदर उसे परेशान कर रहा है और उस पर शादी का दबाव बना रहा है। इसी रंजिश में आरोपी ने पांच लोगों की हत्या कर दी।

Tags: Chandigarh Hindi SamacharChandigarh News in HindiLatest Chandigarh News in HindiRohtak murder casewrestling coach sukhwinderसुखविंदर को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Previous Post

कासगंज केस: मुख्यारोपी मोती पर इनाम बढ़ाकर किया एक लाख रुपए

Next Post

सोमालिया : राष्ट्रपति भवन के पास धमाके में सात घायल, आत्मघाती हमलावर की मौत

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

सीएम योगी का उपहार: लखनऊ में दस लाख लोगों को मिलेगा अपना घर

24/09/2026
Main Slider

उत्तराखण्ड की जनता स्थायित्व और विकास चाहती है : मुख्यमंत्री

24/09/2026
उत्तराखंड

खटीमा में मुख्यमंत्री धामी ने 7.23 करोड़ की गौशाला का किया लोकार्पण, 108\.84 करोड़ की 15 योजनाओं का शिलान्यास

24/09/2026
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने 306 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं को दी मंजूरी

23/09/2026
उत्तराखंड

बद्रीनाथ में बना आस्था का नया कीर्तिमान

23/09/2026
Next Post
दवा गोदाम में विस्फोट

सोमालिया : राष्ट्रपति भवन के पास धमाके में सात घायल, आत्मघाती हमलावर की मौत

यह भी पढ़ें

murder

शादी से इनकार करने पर प्रेमिका को चाकू से गोदकर की निर्मम हत्या

13/10/2021
salman sharukh

शाहरुख खान की फिल्म पठान में होगी सलमान की एंट्री?

07/11/2020
India beat Bangladesh by 280 runs

Ind vs Ban: अश्विन ने बल्ले और गेंद से उड़ाए बांग्लादेश के परखच्चे, भारत ने 280 रनों से दी पटखनी

22/09/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version