• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कासगंज केस: मुख्यारोपी मोती पर इनाम बढ़ाकर किया एक लाख रुपए

Writer D by Writer D
13/02/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, कासगंज, क्राइम
0
kasganj case

kasganj case

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में सिपाही की हत्या का मुख्य आरोपी शराब माफिया मोती 96 घंटे बाद भी पुलिस की पकड़ से दूर है। आरोपी मोती पर अब इनाम बढ़ाकर एक लाख रुपये कर दिया गया है। पुलिस की आठ टीमें लगातार जिले के अलावा कई अन्य जनपदों में भी ताबड़ तोड़ दबिशें दे रही है।

इधर, मोती को शरण देने की आशंका में पुलिस ने कई संदिग्धों को हिरासत में ले लिया है। उनसे गहनता से पूछताछ की जा रही है। हालांकि अभी कोई भी लोकेशन मोती की ट्रेस नहीं हो सकी है। पुलिस के अफसर निरंतर समीक्षा में जुटे हुए हैं। यही दावा किया जा रहा है कि जल्द ही गिरफ्तारी करने की कोशिश है।

एक ओर स्थानीय स्तर पर एसपी मनोज सोनकर गिरफ्तारी के लिए लगाई टीमों द्वारा किये जा रहे प्रयासों की समीक्षा कर रहे हैं, वहीं एडीजी आगरा जोन राजीव कृष्ण, आईजी अलीगढ़ परिक्षेत्र पीयूष मोर्डिया बार-बार अपडेट ले रहे हैं। पुलिस का पूरा जोर मोती की गिरफ्तारी पर है। हालांकि अभी तक पुलिस को मोती की कोई लोकेशन नहीं मिल सकी है।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को खेल में नफरत की तलाश

पुलिस का तकनीकी सेल भी अभी तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाया है। इधर, एसपी के निर्देशन में पुलिस की टीमों ने कई संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पुलिस को आशंका है कि इन लोगों ने मोती की शरण दी होगी। हालांकि संदिग्धों के इशारे भी अभी तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंचा पाए हैं।

एसपी मनोज सोनकर माफिया की गिरफ्तारी के लिए लगाई गई टीमों की मॉनीटरिंग में जुटे हुए हैं। शनिवार को एएसपी आदित्य वर्मा, सीओ पटियाली गवेंद्र गौतम के साथ एसपी ने सिढ़पुरा थाने में काफी देर तक मंथन किया गया। उन्होंने माफिया की गिरफ्तारी के लिए योजना बनाई। एसपी ने अब तक किये गये प्रयासों की समीक्षा की है।

एक ही चिता पर मिले प्रेमी जोड़े के अधजले शव, जांच में जुटी पुलिस

एसपी मनोज सोनकर ने बताया कि सिपाही की हत्या के मुख्य आरोपी मोती की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। उस पर घोषित 50 रुपये इनाम बढ़ाकर एक लाख रुपये कर दिया गया है। पूछताछ के लिए कुछ संदिग्ध हिरासत में ले लिए हैं। प्रयास है कि जल्द ही हत्यारोपी की गिरफ्तारी कर ली जाए।

Tags: crime newsdeadly attacked on police teamkasganj casekasganj newsmain accused motiup news
Previous Post

आदित्य ने पत्नी श्वेता को किया Lip KISS, न्यूली कपल ने इस अंदाज में मनाया ‘किस डे’

Next Post

पांच हत्याकर रोहतक को दहलाने वाले सुखविंदर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

चक्रवात ‘अर्णब’ को लेकर यूपी में अलर्ट, राहत-बचाव की तैयारियों में जुटी योगी सरकार

26/10/2026
Main Slider

लखनऊ समिट में 15 MoU पर हस्ताक्षर, 5 निवेशकों को LOC जारी

26/10/2026
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश अनलिमिटेड पोटेंशियल का स्टेट, प्रगति और गति से दुनिया को दे रहा जवाब: सीएम योगी

26/10/2026
Main Slider

BJP की यूपी कार्यसमिति का ऐलान, मोदी-योगी समेत कई दिग्गज शामिल

26/10/2026
Main Slider

बेटियों की सुरक्षा का भरोसा देख मोदी बोले- योगी जी को थैंक्यू बोलो

26/10/2026
Next Post
सुखविंदर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पांच हत्याकर रोहतक को दहलाने वाले सुखविंदर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

Sukhdul Singh

कनाडा में मारा गया पंजाब का गैंगस्टर सुखदूल, खालिस्तानियों का था करीबी

21/09/2023
एयर इंडिया विमान हादसा

केरल विमान हादसे में 18 लोगों की मौत की पुष्टि, उड्डयन मंत्री कोझिकोड के लिए रवाना

08/08/2020
Gangotri Temple

वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ बंद हुए गंगोत्री धाम के कपाट

22/10/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version