• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

थाने में गिरी हाईटेंशन लाइन, आग से घिरा पूरा पुलिस स्टेशन

मौके पर पहुंची आधा दर्जन दमकल की गाड़ियां

Writer D by Writer D
05/04/2025
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, संभल
0
Police station caught fire due to falling of high tension wire

Police station caught fire due to falling of high tension wire

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

संभल। उत्तर प्रदेश के संभल स्थित हयात नगर थाने (Police Station) पर हाईटेंशन लाइन (High Tension Wire) गिर गई है। इस घटना में पूरा थाना आग की चपेट में आ गया है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की आधा दर्जन दमकल गाड़ियों ने आग को काबू करने की कोशिश तेज कर दी है। घटना शनिवार देर शाम की है। गनीमत है कि इस घटना में कोई पुलिसकर्मी या फरियादी आग या करंट की चपेट में आया। आग थाने में खड़ी जब्त गाड़ियों में लगी है। पुलिस के मुताबिक आग की घेराबंदी कर फैलने से रोक लिया गया है।

जानकारी के मुताबिक थाना भवन (Police Station) के ऊपर से 11 हजार वोल्ट की लाइन जा रही है। इस लाइन में फाल्ट होने की वजह से शनिवार की देर शाम एक तार टूट कर गिर गया। तार थाने में खड़ी एक गाड़ी के ऊपर गिरा और देखते ही देखते आग लग गई। जब तक घटना की जानकारी थाने में बैठे पुलिसकर्मियों को मिली, आग ने विकराल रूप ले लिया। इससे थाने में हड़कंप मच गया और अफरा तफरी की स्थिति बन गई। आनन फानन में मामले की जानकारी फायर ब्रिगेड को दी गई।

मालखाने में खड़ी गाड़ियों में लगी आग

इस सूचना पर पहले तीन दमकल वाहनों ने मौके पर पहुंच कर आग को काबू करने का प्रयास किया, लेकिन स्थिति को देखते हुए तीन दमकल और आए। पुलिस के मुताबिक आग की घेराबंदी कर ली गई है। अब दमकल टीम आग को बुझाने का प्रयास कर रही है। पुलिस ने बताया कि यह सभी गाड़ियां थाने (Police Station) के मालखाने में जमा थीं। आशंका है कि इस घटना में एक दर्जन से अधिक गाड़ियां जलकर ढांचे में तब्दील हो चुकी हैं। इनमें एक कार, ट्रक, मिनी ट्रक, टेंपो और ई-रिक्शा शामिल हैं।

बिल्डिंग गिरने से 2 लोगों की मौत, रेसक्यू के दौरान इंस्पेक्टर भी गंभीर रूप से घायल

गनीमत रही कि यह आग थाना भवन के अंदर नहीं गई, ऐसा हो जाता तो बहुत बड़ी क्षति हो सकती थी। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक झगड़े या एक्सिडेंट के मामलों में गाड़ियों को जब्तकर थाने में खड़ा करा दिया जाता है। आग इन्हीं गाड़ियों में लगी हैं। अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि आग से कितना नुकसान हुआ है, लेकिन आशंका है कि एक दर्जन से अधिक नई पुरानी गाड़ियां जली हैं।

Tags: sambhal news
Previous Post

बिल्डिंग गिरने से 2 लोगों की मौत, रेसक्यू के दौरान इंस्पेक्टर भी गंभीर रूप से घायल

Next Post

सीएम युवा योजना से जुड़े तीन लाख से ज्यादा युवा

Writer D

Writer D

Related Posts

Rajnath Singh
उत्तर प्रदेश

बुजुर्गों की सेवा से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं हो सकता: राजनाथ सिंह

29/08/2026
CM Dhami
Main Slider

हल्द्वानी में व्यापारियों से बोले CM धामी- “आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है”

29/08/2026
Passengers availed the benefit of the free bus travel facility.
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन निशुल्क बस यात्रा: शनिवार शाम तक 80 लाख महिलाओं व सहयात्रियों ने उठाया सेवा का लाभ

29/08/2026
More than one lakh saplings planted on Rakshabandhan
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन के पर्व पर भाई-बहनों ने लगाए एक लाख से अधिक पौधे

29/08/2026
CM Yogi conducted an aerial inspection of flood-affected villages in Ballia.
Main Slider

50-50 किलो राहत सामग्री दे रही सरकार, 500 ग्राम राहत नहीं पहुंचा पाती थी सपा: मुख्यमंत्री योगी

29/08/2026
Next Post
CM Yuva Yojana

सीएम युवा योजना से जुड़े तीन लाख से ज्यादा युवा

यह भी पढ़ें

New Year

नए साल के पहले दिन अवश्य करें ये काम, पूरे साल बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा!

16/12/2025

DDLJ के 26 साल पूरे, काजोल ने शेयर किया वीडियो, यूजर्स भड़के

20/10/2021

किसानों के समर्थन में जंतर-मंतर पहुंचा विपक्षी दल, दर्शक दीर्घा में बैठे राहुल गांधी

06/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version