• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

UP SIR: वोटर लिस्ट से 2.89 करोड़ नाम हटने के बाद सियासी दलों की सक्रियता तेज

Writer D by Writer D
09/01/2026
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Voter List

voter list

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ: निर्वाचन आयोग द्वारा उत्तर प्रदेश की मसौदा मतदाता सूची (Voter List) जारी किए जाने के बाद राज्य में सियासी दलों ने बूथ स्तर पर मतदाता जोड़ने की कवायद तेज कर दी है। मसौदा सूची में 2.89 करोड़ नाम हटाए जाने के बाद एक माह की दावे एवं आपत्तियां (क्लेम्स एंड ऑब्जेक्शंस) अवधि के दौरान पात्र मतदाताओं के नाम जुड़वाने पर जोर दिया जा रहा है। यह अवधि छह फरवरी तक चलेगी।

अधिकारियों की मानें तो इस प्रक्रिया में विशेष रूप से उन नए युवा मतदाताओं पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है, जिन्होंने एक जनवरी 2026 को 18 वर्ष की आयु पूरी की है। इसके अलावा, वे मतदाता जिनके नाम दस्तावेजों की कमी, अनमैप्ड स्थिति या गणना के दौरान बूथ लेवल ऑफिसरों (बीएलओ) को अनुपस्थित या अप्राप्य पाए जाने के कारण हटाए गए थे, उन्हें भी दोबारा जोड़ने की कोशिश की जा रही है।

उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, मतदाता नामांकन के मामले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा ) ने अन्य दलों पर स्पष्ट बढ़त बना ली है। भाजपा ने अब तक 1121 आवेदन जमा किए हैं, जबकि समाजवादी पार्टी (सपा) ने 26 और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने केवल 19 आवेदन दिए हैं।

निर्वाचन आयोग के एक अधिकारी ने बताया कि जिन पात्र मतदाताओं के नाम मसौदा सूची में शामिल नहीं हैं, वे आवश्यक दस्तावेजों और घोषणा पत्र के साथ फॉर्म-6 भरकर आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि 1 जनवरी 2026 तक 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवा भी इस फॉर्म के जरिए अपना नाम मतदाता सूची (Voter List) में जुड़वा सकते हैं।

उन्होंने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दूसरे चरण में 6 जनवरी से 6 फरवरी तक दावे और आपत्तियां दाखिल की जा सकती हैं। राजनीतिक दलों द्वारा नियुक्त बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) प्रतिदिन 10 फॉर्म तक जमा कर सकते हैं। इस प्रक्रिया के तहत 27 फरवरी तक इन दावों और आपत्तियों की सुनवाई और सत्यापन किया जाएगा, जिसके बाद अंतिम मतदाता सूची 6 मार्च को प्रकाशित होगी।

भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि पार्टी ने उन पात्र मतदाताओं के नाम जुड़वाने के लिए संगठनात्मक स्तर पर पूरी मशीनरी सक्रिय कर दी है, जिनके नाम मसौदा सूची में शामिल नहीं हो पाए। बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को मतदाता सूची (Voter List) की प्रतियां दी गई हैं और सभी मोर्चों व प्रकोष्ठों को निर्देश दिए गए हैं कि वे बीएलओ के साथ समन्वय कर सूची की समीक्षा करें। पार्टी ने प्रत्येक बूथ पर न्यूनतम 200 मतदाताओं के नाम जुड़वाने का लक्ष्य तय किया है।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी पिछले महीने पार्टी की एक बैठक में लापता मतदाताओं का मुद्दा उठाया था। उन्होंने 14 दिसंबर को कहा था, “ये आपके विरोधियों के मतदाता नहीं हैं, इनमें से 85 से 90 प्रतिशत हमारे मतदाता हैं।”

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से एसआईआर के दूसरे चरण में मतदाता नामांकन पर विशेष ध्यान देने की अपील की है ।

Tags: up newsvoter list
Previous Post

स्वीट लवर्स के लिए है शानदार उपहार, हो जाता है फटाफट तैयार

Next Post

डबल इंजन सरकारों ने जनता की जिंदगी तबाह कर दी: राहुल गांधी

Writer D

Writer D

Related Posts

Nandini Yojana changed the life of Shakuntala Devi
उत्तर प्रदेश

मोदी-योगी सरकार की नंदनी योजना बनी वरदान, प्रयागराज की शकुंतला देवी हुईं आत्मनिर्भर

15/07/2026
Preparations to hold simultaneous Lok Sabha and Assembly elections in 2029 intensified: PP Choudhary
Main Slider

2029 में लोकसभा व विधानसभा चुनाव साथ कराने की तैयारी तेज: पीपी चौधरी

15/07/2026
43.218 km long Varuna Elevated Corridor will be constructed
Main Slider

वरुणा एलिवेटेड कॉरिडोर: वाराणसी को मिलेगी 43 किमी लंबी नई शहरी यातायात व्यवस्था

15/07/2026
Ravi Kishan
उत्तर प्रदेश

राम मंदिर चढ़ावा मामला: रवि किशन बोले- दोषियों को मिले सबसे कड़ी सजा

15/07/2026
CM Yogi
Main Slider

यूपी में पहली बार कोई सरकार तीसरी बार लगातार रिपीट होगी : योगी आदित्यनाथ

15/07/2026
Next Post
Rahul Gandhi

डबल इंजन सरकारों ने जनता की जिंदगी तबाह कर दी: राहुल गांधी

यह भी पढ़ें

ममता बनर्जी Mamta Banerjee

ममता बनर्जी ने कहा- हम नहीं देखना चाहते हैं मोदी का चेहरा

19/03/2021
coronaviraus

कोरोना  को लेकर दहशत फैलाते अध्ययन

26/05/2021
Four arrested in cashier murder case

अन्तर्राज्यीय तस्कर आर्यन त्यागी गिरफ्तार, अवैध हथियार बरामद

14/06/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version