• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पूजा रानी पहुंची मेडल के करीब, अल्जीरियाई मुक्केबाज को दी शिकस्त

Writer D by Writer D
28/07/2021
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, खेल
0
tokyo olympic

puja rani

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भारतीय मुक्केबाज पूजा रानी ने अपने ओलंपिक अभियान की शानदार शुरुआत करते हुए क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। बुधवार को 75 किलो मिडिलवेट कैटेगरी के राउंड-16 मुकाबले में उन्होंने अपने से 10 साल जूनियर अल्जीरिया की इचरक चाईब को 5-0 से करारी शिकस्त दी।

क्वार्टर फाइनल में 30 साल की पूजा का सामना 31 जुलाई को तीसरी रैंक हासिल चीन की ली कियान से होगा। पूजा दो बार एशियन चैम्पियनशिप में गोल्ड जीतने के सफर में इस चीनी मुक्केबाज को हरा चुकी हैं। अगर पूजा ली कियान के खिलाफ जीत दर्ज करती हैं, तो उनका पदक जीतना तय हो जाएगा।

दोनों ही खिलाड़ियों का यह ओलंपिक में डेब्यू था, लेकिन पूजा का अनुभव अल्जीरियाई मुक्केबाज पर भारी पड़ गया। पहले राउंड में पूजा ने इचरक चाईब पर कुछ बेहतरीन पंच जड़े। इसका नतीजा ये रहा पांचों जजों ने पहले राउंड में पूजा के प्रदर्शन को बेहतर माना।

सिंधु से जगी पदक की आस, लगातार दूसरा मैच जीतकर पहुंची नॉकआउट में

दूसरे राउंड में भी पूजा ने अपना बेहतरीन प्रदर्शन जारी रखते हुए लगातार दो बेहतरीन पंच जड़े। इसके बाद अल्जीरियाई बॉक्सर ने अटैक करने का प्रयास किया, लेकिन वह पूजा की डिफेंसिव तकनीक का तोड़ नहीं ढूंढ पाई। दूसरे राउंड में भी पांचों जजों ने पूजा रानी को बेहतर माना।

तीसरे एवं आखिरी रांउड में भी पूजा रानी अपनी प्रतिद्वंद्वी पर भारी पड़ते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया। पूजा रानी पूरे मैच में इस कदर हावी रहीं कि पांचों जजों ने उन्हें पूरे  30-30 अंक दिए। वहीं, इचरक चाईब को पहले जज ने 26 और बाकी के जजों ने 27-27 प्वाइंट्स दिए।

पूजा रानी ने मार्च 2020 में आयोजित एशिया/ओसनिया ओलंपिक क्वालिफायर के सेमीफाइनल में पहुंचकर टोक्यो ओलंपिक का कोटा हासिल किया था। इसके साथ ही वह टोक्यो खेलों के लिए क्वालिफाई करने वाली पहली भारतीय बॉक्सर बन गई थीं। चौथी वरीय पूजा ने क्वार्टर फाइनल में थाईलैंड की पॉरनिपा चुटी को 5-0 से हराकर यह उपलब्धि हासिल की। हालांकि टूर्नामेंट के सेमीफाइनल पूजा चीनी मुक्केबाज ली कियान से हार गई थीं, जिसके चलते उन्हें कांस्य पदक से ही संतोष करना पड़ा।

Tags: Boxing"puja ranisports newsTokyo OlympicsTokyo Olympics 2020Tokyo Olympics 2021
Previous Post

पाक में चीनी की गाड़ी पर फिर हमला, ताबड़तोड़ फायरिंग में गंभीर रूप से घायल

Next Post

बैडमिंटन खिलाड़ी नंदू नाटेकर का निधन, PM मोदी ने जताया शोक 

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

रूल ऑफ माफिया से मुक्त हुआ यूपी, अब रूल ऑफ लॉ का राज: मुख्यमंत्री योगी

17/10/2026
Lal Krishna Advani
Main Slider

98 साल के आडवाणी की तबीयत बिगड़ी, जेपी नड्डा ने जाना हाल

17/10/2026
Main Slider

अधर्म, अत्याचार व आतंक का अंत ही न्याय, शांति एवं निर्भय समाज की स्थापना का आधारः मुख्यमंत्री योगी

17/10/2026
Navratri
Main Slider

अष्टमी-नवमी की तारीख को लेकर कंफ्यूजन खत्म, नोट कर लें सही डेट और शुभ मुहूर्त

17/10/2026
Karwa Chauth
Main Slider

कब रखा जाएगा करवा चौथ व्रत? जानें मुहूर्त, अर्घ्य देने का समय और पारण

17/10/2026
Next Post

बैडमिंटन खिलाड़ी नंदू नाटेकर का निधन, PM मोदी ने जताया शोक 

यह भी पढ़ें

गणतंत्र दिवस पर यातायात में रहेगा फेरबदल, घर से निकलने से पहले पढ़े ये रिपोर्ट

24/01/2021
Anita Anand

ब्रिटिश-भारतीय लेखिका अनीता आनंद को जलियांवाला बाग की कहानी के लिए पुरस्कार

03/12/2020
Apple

भारत में खुला एप्पल का पहला रिटेल स्टोर, सीईओ कुक ने किया उद्घाटन

18/04/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version