• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पोर्नोग्राफिक केस: राज कुंद्रा के whatsapp ग्रुप चैट से हुआ ये हुआ बड़ा खुलासा

Writer D by Writer D
20/07/2021
in Main Slider, क्राइम, ख़ास खबर, मनोरंजन
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के बिजनेसमैन पति राज कुंद्रा के पोर्नोग्राफिक कंटेंट बनाने के मामले को लेकर कई खुलासे ही रहे हैं। जानकारी के मुताबिक राज कुंद्रा एक ऐसे व्हाट्सग्रुप का हिस्सा थे, जिसमें पोर्न फिल्म से जुड़े पूरे बिजनेस पर चर्चा होती है।

इस व्हाट्सग्रुप का नाम ‘H’ अकाउंट है, जिसमें राज कुंद्रा समेत कुल पांच लोग शामिल थे। ये सभी लोग भी पोर्नोग्राफिक कंटेंट बनाने के इस बिजनेस में शामिल थे।

जो व्हाट्सएप चैट सामने आई हैं, उसमें राज कुंद्रा इस बिजनेस की मार्केटिंग, सेल्स और मॉडल्स की पेमेंट से जुड़े मसलों पर बात कर रहे हैं। साथ ही किस तरह रेवेन्यू पर फोकस किया जाए, मॉडल को कैसे पेमेंट दी गई है और किस तरह बिजनेस के रेव्यू को बढ़ाया जाए।

पोर्नोग्राफी केस: राज कुंद्रा के बाद ये शख्स भी हुआ गिरफ्तार

गौरतलब है कि मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने बीती रात को फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को गिरफ्तार किया था। राज कुंद्रा पर इसी साल फरवरी, 2021 में केस दर्ज किया गया था। उनपर आरोप था कि वह पोर्नोग्राफिक कंटेंट बनाने और उन्हें मोबाइल एप्स पर पब्लिश करने के बिजनेस में शामिल हैं।

यह है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, इस पूरे मामले में अब तक 6 गिरफ्तारी हो चुकी हैं। मुंबई पुलिस का दावा है कि राज कुंद्रा के खिलाफ कई सबूत मिले है। सोमवार की रात करीब 9 बजे राज कुंद्रा क्राइम ब्रांच के दफ्तर भायखला पहुंचे, वहां पुलिस ने करीब 2 घंटे तक पूछताछ की और फिर कुंद्रा को गिरफ्तार कर लिया। तड़के 4 बजे पुलिस उन्हें लेकर क्राइम ब्रांच के दफ्तर से मेडिकल टेस्ट के लिए जेजे अस्पताल ले गई। फिर उन्हें जांच के बाद मुंबई पुलिस कमिश्नर के ऑफिस लाया गया।

गौरतलब है कि राज कुंद्रा पहले भी कई विवादों की वजह से सुर्खियों में रहे हैं, लेकिन इस बार पुलिस का शिकंजा कस गया है। राज कुंद्रा पर मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने फरवरी 2021 में केस दर्ज किया था। उन पर अश्लील फिल्में बनाने और अलग-अलग OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने का आरोप है। पुलिस ने इस केस में कई ठिकानों पर छापेमारी की।

जांच में इन बातों का हुआ खुलासा

अश्लील फिल्म बनाने और उन्हें OTT प्लेटफॉर्म पर अपलोड करने के आरोप में पुलिस को कई अहम सुराग मिले। पुलिस के मुताबिक, मुंबई फिल्म इंडस्ट्री में काम की तलाश में आने वाली जरूरतमंद लड़कियों को बड़ी फिल्मों में रोल दिलाने के नाम पर फंसाते थे। हर हफ्ते के हिसाब से फिल्मों को रिलीज़ किया जाता था।

इस ऐप पर करते थे फिल्म रिलीज

फिल्म बनने के बाद ऐप और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज करके लाखों की कमाई होती थी। जांच में पता चला है कि मुंबई के मलाड वेस्ट में एक बंगला किराए पर लिया गया था। जिस वक्त इस बंगले पर छापा मारा गया वहां अश्लील फिल्म की शूटिंग चल रही थी। मुंबई पुलिस के मुताबिक अश्लील फिल्मों को रिलीज़ करने के लिये Hotshot नाम की ऐप बनाई गई थी।

Tags: Bollywood NewsEntertainment newsPornographic CaseRaj Kundra arrestedraj kundra news todayRaj Kundra Shilpa Shettyshilpa shetty
Previous Post

मिशन रोजगार: CM योगी 6696 शिक्षकों को वितरित करेंगे नियुक्ति पत्र

Next Post

वैश्विक दबाव में शेयर बाजार धड़ाम, सेंसेक्स 500 से अधिक अंकों तक लुढ़का

Writer D

Writer D

Related Posts

Delhi Rain
Main Slider

काले बादलों से घिरी दिल्ली, कई इलाकों में बारिश शुरू

07/07/2026
Ahmedabad Serial Blast Case
Main Slider

अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: 38 आतंकियों को राहत नहीं, फांसी की सजा बरकरार

07/07/2026
Charanjeet Singh Channi
Main Slider

भूपेश बघेल के पंजाब दौरे से पहले कांग्रेस में सियासी घमासान, चन्नी गुट ने दिखाई ताकत

06/07/2026
Anil Mishra - Champat Rai
Main Slider

चढ़ावा विवाद के बीच ट्रस्ट में बड़ा फैसला, चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा स्वीकार

06/07/2026
28 proposals passed in Yogi Cabinet meeting
Main Slider

यूपी में स्टार्टअप को मिलेगा नया बूस्ट, योगी कैबिनेट ने दी नई नीति को मंजूरी

06/07/2026
Next Post
Share Market

वैश्विक दबाव में शेयर बाजार धड़ाम, सेंसेक्स 500 से अधिक अंकों तक लुढ़का

यह भी पढ़ें

Swachh Bharat Diwas

सभी निकायों में 02 अक्टूबर को मनाया जायेगा ’स्वच्छ भारत दिवस’

01/10/2024
Sushil Kumar

सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की पहलवान सुशील कुमार की जमानत, दिया सरेंडर करने का आदेश

13/08/2025
CM Vishnu Dev Sai

मुख्यमंत्री ने वेब सीरीज ‘ग्राम-चिकित्सालय’ के मुहूर्त-शॉट का दिया क्लैप

27/10/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version