• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूपी के इन जिलों में में 31 अगस्त और 1 सितंबर को मूसलाधार बारिश की संभावना

Desk by Desk
29/08/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, लखनऊ
0
मौसम अलर्ट Weather Alert

मौसम अलर्ट

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। यूपी में बारिश को लेकर मौसम विभाग ने ताजा अनुमान जारी किया है। अनुमान के मुताबिक, बुंदेलखंड और पश्चिमी यूपी के कई जिलों में शनिवार को बारिश के ज्यादा आसार हैं। मध्य प्रदेश की सीमा से लगे यूपी के जिलों में आज बारिश देखने को मिलेगी।

दिल्ली- एनसीआर के इलाके में भी बादलों की आवाजाही और बारिश की संभावना दिखाई दे रही है। मौसम विभाग ने पश्चिमी यूपी में कई जगहों पर भारी बारिश को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है।

पूर्वी यूपी के जिलों के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। वैसे तो बुंदेलखंड के कुछ जिलों को छोड़कर बाकी प्रदेश के सभी जिलों में मौसम के खुला रहने का अनुमान है, लेकिन कई जिलों में दोपहर के बाद मौसम में बदलाव के संकेत मिले हैं। धूप की जगह बादलों की आवाजाही तेज हो जाएगी और बारिश भी संभव है।

सुशांत की बहन ने पकड़ी रिया चक्रवर्ती की ये चूक, किया अभिनेत्री पर पलटवार

मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, 31 अगस्त और 1 सितंबर को प्रदेश में कई जगहों पर भारी बारिश की संभावना है। इन 2 दिनों के लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी कर लोगों को सावधान भी किया है। हालांकि, इस अनुमान में समय के साथ बदलाव भी संभव है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक ही शुक्रवार का दिन बीता।

पश्चिमी यूपी और बुंदेलखंड के कई जिलों में अच्छी बारिश हुई। सबसे ज्यादा बारिश अलीगढ़ में 21 मिलीमीटर दर्ज की गई। इसके अलावा 19 मिलीमीटर बारिश झांसी में दर्ज की गई। मेरठ में 7 मिलीमीटर, जबकि बरेली में 16.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। 1.6 मिली मीटर बारिश आगरा में जबकि 3 मिली मीटर बारिश नजीबाबाद में दर्ज की गई।

यूपी 19 जिले बाढ़ के संकट से रहे हैं जूझ

बता दें कि उत्तर प्रदेश में बाढ़ के संकट से 19 जिले जूझ रहे हैं। इन 19 जिलों के 922 गांव बाढ़ की मार झेल रहे हैं। 922 में से 571 गांव ऐसे हैं जो पूरी तरह जलमग्न हो गए हैं, जिनका संपर्क देश और दुनिया से कट गया है। यहां पहुंचने के लिए नाव ही एक सहारा है।

ये हैं बाढ़ प्रभावित जिले

अंबेडकर नगर, अयोध्या, आजमगढ़, बहराइच, बलिया, बाराबंकी, बस्ती, देवरिया, फर्रुखाबाद, गोंडा, गोरखपुर, कासगंज, लखीमपुर खीरी, कुशीनगर, मऊ, संतकबीर नगर, शाहजहांपुर, श्रावस्ती और सीतापुर है। ऐसे में यदि उत्तर प्रदेश में मूसलाधार बारिश होती है तो इन इलाकों में मुश्किलें और बढ़ सकती हैं।

Tags: 1 September1 सितंबर31 August31 अगस्तrainUttar PradeshVader alertWeather alertअंबेडकर नगरअयोध्याअलर्ट जारीआजमगढ़उत्तर प्रदेशकासगंजकुशीनगरगोंडागोरखपुरदेवरियाफर्रुखाबादबलियाबस्तीबहराइचबाराबंकीबारिशमऊलखीमपुर खीरीवेडर अलर्टशाहजहांपुरश्रावस्तीसंतकबीर नगर
Previous Post

लगातार दूसरे दिन बढ़े पेट्रोल के दाम, जानिए आज का रेट

Next Post

आज का इतिहास : आज ही के दिन हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद का जन्म हुआ था

Desk

Desk

Related Posts

gold
Main Slider

ज्वेलरी शोरूम से गायब कर दिए 2.5 करोड़ का सोना… कोमल का कारनाम उड़ा देगा होश

05/11/2025
CM Yogi participated in the celebrations organized on the 556th Prakash Parv.
Main Slider

गुरु नानक देव जी के उपदेश आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत: मुख्यमंत्री योगी

05/11/2025
CM Yogi gave flats to 72 families from the weaker income group.
Main Slider

सार्वजनिक भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों को देना होगा हिसाब- सीएम योगी

05/11/2025
Zohran Mamdani
Main Slider

मुझे जवाहर लाल नेहरू… जोहरान ममदानी ने विक्ट्री स्पीच में पूर्व पीएम को किया याद

05/11/2025
Jan Suraj Party candidate from Munger joins BJP
Main Slider

वोटिंग से पहले जन सुराज में बगावत! BJP में शामिल हुआ मुंगेर का प्रत्याशी

05/11/2025
Next Post
आज का इतिहास

आज का इतिहास : आज ही के दिन हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद का जन्म हुआ था

यह भी पढ़ें

Sawan

आज है साल का आखिरी प्रदोष व्रत, इस विधि से करें भगवान शिव की पूजा

31/12/2021
Arms Factory

असलहों के जखीरा बरामद, दो फैक्टरी संचालक गिरफ्तार

04/02/2022
Zuhaib Rashid

पाकिस्तानी बॉक्सर की शर्मनाक हरकत, महिला साथी के साथ कर दिया बड़ा कांड

05/03/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version