• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पोस्टमार्टम हाउस के कर्मचारियों पर मानव तस्करी का आरोप

Writer D by Writer D
13/12/2023
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, बदायूं
0
HumanTrafficking

human trafficking

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बदायूँ। उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में पोस्टमार्टम हाउस के चिकित्सकों और कर्मचारियों पर मानव अंग की तस्करी (Human Trafficking) का सनसनीखेज आरोप लगाया गया है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि अलापुर क्षेत्र निवासी गंगा चरण ने आरोप लगाया है कि दहेज प्रताड़ना के कारण उनकी पुत्री ने पिछले रविवार को फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली थी। महिला का शव पोस्टमार्टम हाउस लाया गया था जहां पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों और स्टाफ ने महिला की आखें निकाल ली हैं। जिलाधिकारी ने मामले की गंभीरता को देखते हुये महिला के पुनः पोस्टमार्टम करा कर जांच रिपोर्ट प्रेषित करने के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए हैं। इस मामले में लापरवाहों पर कार्यवाही तय मानी जा रही है।

उन्होने बताया किअलापुर थाना इलाके के गांव कुतरई निवासी गंगा चरण की बेटी पूजा (20)की शादी मुजरिया थाना इलाके के गांव रसूला में हुई थी। रविवार को उसकी दहेज के लिए हत्या कर दी गई। सोमवार को पूजा के परिजन उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए ले गए थे। पुलिस की मौजूदगी में शव भेजा गया। पोस्टमार्टम के बाद शव को काले बैग में रख कर परिजनों को दे दिया गया। बीती शाम जब परिजनों ने बैग खोलकर शव को देखा तो उसकी दोनों आंखे गायब थीं।आक्रोशित परिजनो ने पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों पर आंखे निकालने का आरोप लगाया हैं।

उनका कहना है कि जब डेड बॉडी पोस्टमार्टम के लिए लाई गई थी तब उसकी दोनो आंखे सही सलामत थीं किंतु पोस्टमार्टम करते समय आंखे निकाल ली गई हैं। आक्रोशित परिजन कार्यवाही की मांग को लेकर जिलाधिकारी के आवास पर पहुंचे और लापरवाह डॉक्टर व स्टाफ पर कार्रवाई होने तक शव का अंतिम संस्कार नहीं करने का ऐलान कर दिया।

जिलाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि महिला के परिजन उनसे मिलने आए थे और कार्यवाही के लिए तहरीर दी है। उनका आरोप है कि पोस्टमार्टम के दौरान महिला की आंखे निकाल ली गई हैं। इस मामले में महिला के शव का दोबारा पोस्टमार्टम कर गंभीरता से जांच कराई जाएगी अगर कोई दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर प्रदीप वार्ष्णेय बताया है कि जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिए गए हैं कि वीडियो ग्राफी के साथ शव का पुनः पोस्टमार्टम करा कर उनको रिपोर्ट प्रेषित की जाए तत्पश्चात जिलाधिकारी द्वारा उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। सीएमओ से जब पूछा गया कि क्या महिला की आंखें गायब है तो उन्होंने कहा कि अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट पढ़ी नहीं है।

Tags: Badayun Newscrime news
Previous Post

अनुपम खेर पहुंचे देहरादून, सीएम धामी से की भेंट

Next Post

दो तस्कर गिरफ्तार, 30 लाख की अफीम बरामद

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

विकास के लिए प्रदेश का कोना-कोना मथ रहे मुख्यमंत्री योगी, अनवरत पांचवें महीने सहारनपुर पहुंचे

01/07/2026
VB-G Ram Ji Act implemented
उत्तर प्रदेश

वीबी-जी राम जी एक्ट लागू होने से यूपी के मजदूरों को हर रोज मिलेंगे न्यूनतम 300 रुपये

01/07/2026
Katarniaghat
उत्तर प्रदेश

पर्यटन सत्र 2025-26 में 12 हजार से अधिक पर्यटकों ने किया कतर्नियाघाट का दीदार

01/07/2026
CM Yogi launches 'Digi Rover' special campaign
उत्तर प्रदेश

तकनीक के माध्यम से भूमि की पैमाइश पहले की तुलना में अधिक सटीक, पारदर्शी और विश्वसनीय होगी : सीएम योगी

01/07/2026
yogi-modi
उत्तर प्रदेश

कानपुर-कबरई ग्रीनफील्ड हाईवे को मंजूरी मिलने पर सीएम योगी ने पीएम मोदी का जताया आभार

01/07/2026
Next Post
Hashish

दो तस्कर गिरफ्तार, 30 लाख की अफीम बरामद

यह भी पढ़ें

शीत लहर जारी Cold wave continues

श्रीनगर की डल झील के कुछ हिस्से जम गए , नावें खड़ी करना हुआ मुश्किल

20/12/2020
Imran Pratapgarhi-Tanzin Fatma

जौहर यूनिवर्सिटी को बर्बाद करना सियासी रंजिश और सरकारी ज़ुल्म : इमरान प्रतापगढ़ी

21/01/2021
UP Police Constable Recruitment result

यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती का रिजल्ट आज हो सकता है जारी

30/10/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version