• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

वियना में आतंकी हमला, जो दिखा उसे गोलियों से भून दिया, देखें वायरल VIDEO

Desk by Desk
03/11/2020
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, क्राइम
0
वियना में आतंकी हमला Terrorist attack in Vienna

वियना में आतंकी हमला

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वियना। ऑस्ट्रिया के वियना में 6 जगह आतंकी हमला हुआ है। इस हमले में अब तक 7 लोगों के मारे जाने की खबर है। हालांकि पुलिस की तरफ से अभी तक 2 लोगों के मारे जाने की ही पुष्टि की गयी है। बता दें कि वियना में कुछ हथियारबंद बंदूकधारियों ने छह जगहों पर गोलीबारी की है, जिसमें पुलिस के अनुसार कम-से-कम दो लोग मारे गए हैं। साथ ही कई लोग घायल हो गए हैं। ऑस्ट्रिया के चांसलर सेबेल्टियन क्रूज़ ने इसे एक ‘आतंकवादी हमला’ बताया है। कहा कि एक हमलावर मारा गया है।

https://twitter.com/ashokepandit/status/1323489737290625024

अब इस हमले का एक वीडियो सामने आया है जो साल 2008 में हुए मुंबई हमले की याद दिलाता है। ऑस्ट्रिया के गृह मंत्री कार्ल नेहमा ने बताया है कि अभी कम-से-कम एक और हमलावर की तलाश की जा रही है। गोलीबारी वियना के सेंट्रल सिनेगॉग (यहूदी उपासना स्थल) के पास हुई मगर ये स्पष्ट नहीं है कि हमले का निशाना यही जगह थी। वीडियो में नज़र आ रहा है कि मुंबई की ही तरह आतंकी वियना में भी पब्लिक प्‍लेसेज को निशाना बनाकर हर सामने आने वाले शख्स पर अंधाधुंध फायरिंग कर रहे थे।

https://twitter.com/baruchb11/status/1323358176448860162

इस आतंकी हमले में एक हमलावर समेत कम से कम 7 लोगों की मौत हुई है। 15 घायल जख्मी हुए हैं। प्रत्यक्षदर्शी रब्बी स्क्लोमो होफमिस्टर ने बताया कि उन्होंने देखा कि सड़क पर बार के बाहर बैठे एक व्यक्ति को गोली मार दी गई है। उन्होंने कहा कि हमारी इमारत के बाहर कम से कम 100 गोलियां चलाई गई हैं। उन्होंने यह भी बताया कि सभी बारों ने बाहर मेजें लगा रखी थीं।

अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए मतदान शुरू, हैम्पशायर में ओटन ने डाला पहला वोट

यह लॉकडाउन लागू होने से ठीक पहले की शाम थी। एक आतंकी अब भी फरारवियना के मेयर ने बताया कि एक व्यक्ति की मौत गोलीबारी की जगह ही हो गई, जबकि एक अन्य महिला ने घायल होने के बाद अस्पताल में दम तोड़ दिया है। वियना में कुल छह जगहों पर गोलीबारी हुई है।

NEW: Public transport halted in #Vienna amidst multiple terror attacks. Security forces take over crucial public transport locations as terrorists are believed to have moved to the outer districts from the inner districts. (Delayed visuals) pic.twitter.com/ksQ6bbcIGb

— Aditya Raj Kaul (@AdityaRajKaul) November 2, 2020

गृह मंत्री कार्ल नेहम्मर ने सरकारी प्रसारक ओआरएफ को बताया कि यह एक आतंकी हमला लगता है। उन्होंने कहा कि हमलावर राइफलों से लैस थे। सेना से शहर के अहम स्थलों की सुरक्षा करने को कहा गया है ताकि पुलिस हमलावरों का पीछा कर सकें। पुलिस का कहना है कि गोलीबारी की ये घटना वियना के साइटेनस्टेटेनगास सिनेगॉग के पास हुई जो शहर का मुख्य यहूदी मंदिर है।

यहूदी समुदाय के एक नेता ऑस्कर ड्यूश ने ट्वीट किया कि हमला स्थानीय समयानुसार रात आठ बजे हुआ जब सिनेगॉग बंद था। ऑस्ट्रियाई मीडिया में बताया गया है कि सिनेगॉग की सुरक्षा कर रहा एक पुलिसकर्मी हमले में घायल हो गया है। अभी ये स्पष्ट नहीं है कि गोलीबारी में कितने हमलावर शामिल थे। स्थानीय मीडिया ने गृह मंत्रालय के हवाले से कहा है कि एक व्यक्ति को गिरफ़्तार कर लिया गया है।

 

 

सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए फुटेज में लोग भागते दिख रहे हैं। समाचार एजेंसी एएफ़पी के अनुसार एक चश्मदीद ने सरकारी प्रसारक ओआरएफ़ से कहा कि आवाज़ पटाखे की तरह थी लेकिन बाद में पता चला कि गोलीबारी हुई है। फ़्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने ट्वीट कर कहा है कि वियना में हमला दुखद है। मैक्रों ने कहा कि फ़्रांस के बाद हमारे क़रीब देश ऑस्ट्रिया को निशाना बनाया गया है। हमारे दुश्मनों को पता होना चाहिए कि हम झुकेंगे नहीं और साथ मिलकर लड़ेंगे।

Tags: terror attacks in viennaViennavienna attackvienna attack todayvienna austriavienna is in which countryvienna newsvienna shootingvienna terror attackvienna terrorist attackwhere is viennaऑस्ट्रियाफ्रांसवियना आतंकी हमला
Previous Post

‘बालिका वधु’ फेम अविका गौर ने शेयर कीं बोल्ड फोटोज, फैन्स ने की जमकर तारीफ

Next Post

काजल अग्रवाल और गौतम किचलू की शादी के बाद कि कुछ खास तस्वीरें

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

बदरीनाथ से फाटा लौट रहा हेलिकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत 6 की मौत; CM धामी ने जताया दुख

30/10/2026
Main Slider

उत्तराखंड में हेलिकॉप्टर क्रैश, बदरीनाथ से लौटते समय जोशीमठ के पास हादसा

30/10/2026
Main Slider

आसमान में मनाया करवा चौथ, 35 हजार फीट पर राघव ने परिणीति को पिलाया पानी

30/10/2026
Main Slider

PM किसान की 24वीं किस्त जारी, 10 करोड़ किसानों को मिला लाभ

30/10/2026
Main Slider

मौसम विभाग के अलर्ट के दृष्टिगत CM धामी ने अधिकारियों को सतर्क रहने के दिए निर्देश

30/10/2026
Next Post
Kajal Aggarwal and Gautam Kichlu

काजल अग्रवाल और गौतम किचलू की शादी के बाद कि कुछ खास तस्वीरें

यह भी पढ़ें

Asian Games Winners: भिवानी में 171 खिलाड़ियों को मिलेंगे 185 करोड़ रुपये, CM सैनी करेंगे सम्मान

28/10/2026
CM Vishnudev Sai

रक्तदान सबसे बड़ा दान है, जिसे बार-बार किया जा सकता है: मुख्यमंत्री विष्णुदेव

17/09/2025
murder

दोस्त से मिलने आए युवक को बदमाशों ने गोलियों से भूना

03/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version