• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘सड़क पर नहीं है एक भी गड्ढा…’, नगर आयुक्त को ऐसा प्रमाणपत्र यू ट्यूब पर करना होगा अपलोड

Writer D by Writer D
05/07/2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Pothole

Pothole

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। शहरी क्षेत्र की सड़कों को गड्ढामुक्त (Pothole) करने में अब कागज पर खेल नहीं होगा। इस काम के लिए अब निकाय अधिकारियों की जिम्मेदारी तय होगी। निकाय क्षेत्र में गड्ढामुक्त हो चुकी सड़कों के संबंध में नगर आयुक्तों व अधिशासी अधिकारियों को अपने हस्ताक्षर से प्रमाण पत्र जारी करना होगा। साथ ही इस प्रमाण पत्र को नगर विकास विभाग की वेबसाइट और यू ट्यूब पर भी अपलोड़ करना होगा। बारिश के बाद गड्ढा (Pothole) मुक्त की जाने वाली सड़कों के संबंध में इस व्यवस्था को लागू किया जाएगा।

दरअसल सड़कों को गड्ढा मुक्त (Pothole Free Roads) करने के नाम पर बड़े खेल होने की शिकायतें शासन तक पहुंच रही हैं । कई बार जांच हुई तो पाया गया कि अधिकारियों ने बिना देखे कागजों में सड़कों के गड्ढामुक्त होने की रिपोर्ट तो शासन को भेज दी है, लेकिन मौके पर तमाम गड्ढे मौजूद हैं। पिछले दिनों मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक में भी यह मामला उठा था । इस पर मुख्यमंत्री ने गड्ढामुक्त की कार्यवाही को पारदर्शी बनाने के साथ ही अधिकारियों को भी जिम्मेदार बनाने के निर्देश दिए थे।

इसी कड़ी में अब शासन ने गड्ढ़ा (Pothole) मुक्त की जाने वाली सड़कों के संबंध में रिपोर्ट जारी करने की व्यवस्था मं बदलाव कर दिया है । इस संबंध में स्थानीय निकाय निदेशालय की ओर से सभी नगर निकायों को दिशा-निर्देश जारी किया गया है। जिसमें बारिश बाद गड्ढामुक्त की जाने वाली नगर निकायों की सड़कों के संबंध प्रमाण पत्र जारी करने को कहा गया है । साथ ही सभी नगर आयुक्तों और अधिशासी अधिकारियों को गड्ढ़ामुक्त करने की कार्यवाही की सतत निगरानी करने के भी निर्देश दिए गए हैं ।

देना होगा प्रमाण पत्र

नई व्यवस्था के मुताबिक बारिश समाप्त होने के तत्काल बाद शहरी क्षेत्र में स्थित सभी सड़कों को गड्ढामुक्त अभियान शुरू कर दिया जाएगा और अभियान समाप्त होने के बाद यह सुनिश्चित किया जाएगा कि सड़कों पर एक भी गड्ढा नहीं हैं। अभियान खत्म होने के बाद आधिकारियों की कमेटी बनाकर कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया जाएगा और साक्ष्य के रूप में विभाग के यूट्यूब लिंक पर इसको अपलोड किया जाएगा ।

Spicejet फ्लाइट का फटा टायर, बाल-बाल बचे यात्री

साथ ही, सड़कों पर एक भी गड्ढा नहीं रह गया है, इस आशय प्रमाण पत्र भी ईमेल से शासन और स्थानीय निकाय निदेशालय को भेजना होगा। जिसपर खुद नगर आयुक्त और अधिशासी अधिकारी को हस्ताक्षर करना होगा ।

प्रमाणपत्र में देना होगा पूरा ब्योरा

अधिकारियों द्वारा जारी किए जाने वाले प्रमाण पत्र में गड्ढामुक्त (Pothole)  हो चुकी सड़कों से संबंधित पूरा ब्योरा भी देना होगा । इसके लिए स्थानीय निकाय निदेशालय द्वारा तैयार प्रारूप पर पूरी जानकारी भरनी होगी । प्रमाण पत्र में नगर आयुक्त या अधिशासी अधिकारी को बताना होगा कि उनके नगर निकाय में कुल कितनी रोड हैं और उनकी लंबाई क्या है। कितनी रोड्स का पैच वर्क कराया गया है। साथ ही यह भी घोषित करना होगा कि निर्धारित तिथि के बाद उनके नगर निकाय में कोई भी रोड गड्ढा मुक्त करने के लिए शेष नहीं बची हैं ।

Tags: Lucknow Newsnagar nigam lucknowup news
Previous Post

Spicejet फ्लाइट का फटा टायर, बाल-बाल बचे यात्री

Next Post

घर से निकले पांच सदस्यों के शव, गांव में मचा हड़कंप

Writer D

Writer D

Related Posts

Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Medical Scheme turns out to be a boon
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री शिक्षक सुरक्षा कैशलेस चिकित्सा योजना बनी वरदान, मात्र 10 दिनों में 142 शिक्षकों को मिला लाभ

18/07/2026
CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री योगी ने जापान के उदाहरण के साथ बच्चों को दिया आत्म अनुशासन व परिश्रम का मंत्र

18/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने कहा- संस्कृत केवल भाषा नहीं, भारत की सनातन ज्ञानधारा की वाहिका

18/07/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

सोनम वांगचुक का अनशन भ्रम की राजनीति का जीता-जागता सबूत: केशव मौर्य

18/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा से समझौता नहीं, अफवाह फैलाने वालों पर करें सख्त कार्रवाई : सीएम योगी

18/07/2026
Next Post
The entire family was found dead

घर से निकले पांच सदस्यों के शव, गांव में मचा हड़कंप

यह भी पढ़ें

वट वृक्ष की पूजा कर सुहागिनों ने मांगा पति की दीर्घायु का आशीर्वाद

10/06/2021
fire in powerloom factory

पावरलूम फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों का कपड़ा जलकर खाक

12/05/2021

स्पाइसी खाने के अरमान को पूरा करेगी ये डिश

11/01/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version