• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ऊर्जा निगम के तीन अधीक्षण अभियंता निलंबित, इस वजह से हुई कार्रवाई

Writer D by Writer D
30/09/2024
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Power

Power

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। कार्य में लापरवाही बरतने के मामले में पावर कार्पोरेशन (Power Corporation) ने बनारस, अलीगढ़ तथा बरेली शहरी खंड के अधीक्षण अभियंताओं को कार्य एवं दायित्वों में लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित (Suspended) कर दिया गया है। संबंधित प्रबंध निदेशकों को निर्देश दिया गया है कि अधीक्षण अभियंताओं की कार्यप्रणाली की भी निगरानी बढ़ाई जाए।

ऊर्जा निगम (Power Corporation) के अध्यक्ष डॉ. आशीष कुमार गोयल (Ashish Goyal) रविवार को खंडवार वाणिज्यिक और तकनीकी गतविधियों की जानकारी ले रहे थे। इस दौरान बरेली के अधीक्षण अभियंता अंबा प्रसाद, वाराणसी के अधीक्षण अभियंता वीपी कठेरिया और अलीगढ़ के अधीक्षण अभियंता आरके मिश्रा ने विभिन्न विषयों पर जवाब ही नहीं दिए। ऐसे में कार्पोरेशन अध्यक्ष ने तीनों अधीक्षण अभियंताओं को तत्काल निलंबित करने का आदेश दिया। देर शाम इन सभी को निलंबित कर दिया गया।

अध्यक्ष ने सभी प्रबंध निदेशकों को भी निर्देशित किया कि अन्य अधीक्षण अभियंताओं की कार्यप्रणाली देखी जाए। उन्होंने विद्युत राजस्व वसूली में वृद्धि करने के लिए कड़े निर्देश दिए। कहा कि जितनी बिजली आपूर्ति की जा रही है उसी हिसाब से बिल वसूली भी की जाए। अभी भी शटडाउन या विद्युत आपूर्ति बाधित होने की सूचना तत्काल उपभोक्ताओं तक पहुंचाने का प्रयास किया जाए। संचार माध्यम से इसे सार्वजनिक किया जाए। यह भी बताया जाए कि कितनी देर में बिजली आपूर्ति बहाल हो जाएगी।

ड्रोन अटैक से फिर दहला बेरूत, इजराइली सेना ने शहर की इमारत को निशाना बनाया; 4 की मौत

उन्होंने केस्को, नोएडा सहित अन्य स्थानों से आए बिजली कटौती के प्रकरणों के बारे में भी संबंधित क्षेत्र के अधिकारियों से जानकारी ली। अध्यक्ष ने निर्देशित किया कि निवेश मित्र एवं झटपट पोर्टल पर कोई भी प्रकरण लंबित न रखा जाए। इसकी हर दिन निगरानी की जाए। उपभोक्ता को आसानी से कनेक्शन दिया जाए। कनेक्शन देने के नाम पर कहीं भी वसूली की शिकायत मिली तो संबंधित कार्मिक के साथ ही खंड स्तरीय अधिकारी के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

अध्यक्ष ने कहा कि ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त कम हो इसके लिए लगातार रखरखाव और अनुरक्षण किया जाए। जहां कहीं भी ट्रांसफार्मर की क्षतिग्रस्तता कम नहीं हो रही है, वहां क्षमता वृद्धि की जाए। लाइन हानियों को कम करने के लिए विद्युत चोरी रोकी जाए। जहां बिजली चोरी होने की ज्यादा संभावना है, वहां फीडवार चिन्हांकन करें और अभियान चलाएं। बैठक में कर्पोरेशन के प्रबंध निदेशक पंकज कुमार एवं सभी डिस्काम के प्रबंध निदेशक सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Tags: Lucknow Newspower corporationuppcl
Previous Post

‘बाप बन गया रे…’, पिता बनने के बाद पहली बार नजर आए रणवीर सिंह; फेस पर दिखी मिलियन डॉलर वाली खुशी

Next Post

लखनऊ: हिजबुल्लाह के समर्थन में सडकों पर उतरे हजारों लोग, शोक में 3 दिन बंद रखेंगे दुकानें

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

गन्ने से बासमती तक, खेती की चुनौतियों पर मेरठ में हुआ मंथन

24/09/2026
Main Slider

सीएम योगी का उपहार: लखनऊ में दस लाख लोगों को मिलेगा अपना घर

24/09/2026
उत्तर प्रदेश

नशे के खिलाफ योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति, लगातार तेज हुई कार्रवाई

24/09/2026
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश को ग्लोबल सोर्सिंग हब के रूप में स्थापित करने की दिशा में UPITS 2026: भूपेंद्र चौधरी

24/09/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने नई जेलों के निर्माण और क्षमता विस्तार से ओवरक्राउडिंग पर लगाया ब्रेक

24/09/2026
Next Post
Hezbollah

लखनऊ: हिजबुल्लाह के समर्थन में सडकों पर उतरे हजारों लोग, शोक में 3 दिन बंद रखेंगे दुकानें

यह भी पढ़ें

Randeep Hooda wins hearts of fans in new poster of 'Radhey'

‘राधे’ के नए पोस्टर में रणदीप हुड्डा ने जीता फैंस का दिल

01/05/2021
CM Yogi

लखीमपुर अब पिछड़ा जनपद नहीं, यहां की धरती सोना उगलती हैः सीएम योगी

22/02/2025
पांच राज्यों में चुनाव तारीखों का ऐलान आज

पश्चिम बंगाल, असम समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव तारीखों का ऐलान आज

26/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version