• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रधान के भाई की निर्मम हत्या कर झाड़ियों में फेंका, ग्रामीणों ने किया हंगामा, पीएसी तैनात

Writer D by Writer D
18/02/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, प्रतापगढ़
0
brutual murder

brutual murder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में एक ग्राम प्रधान के भाई की हत्या से सनसनी फैली हुई है। मामला फतनपुर थाना के पूरे बिछूर गांव का है, जहां निवर्तमान प्रधान जितेन्द्र यादव के भाई की गला घोंटकर निर्मम हत्या  कर दी गई। इसके बाद हाथ-पैर रस्सी से बांधकर शव को झाड़ी में फेंक दिया गया। सुबह ग्रामीणों ने शव मिलने की सूचना परिजनों को दी तो कोहराम मच गया।

सूचना पर एसपी समेत कई थानों की फोर्स घटनास्थल पर पहुंच गए। हत्या से आक्रोशित ग्रामीणों ने मौके पर 3 घंटे तक शव रखकर हंगामा किया। काफी देर बाद किसी तरह से पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

प्रधान का भाई राहुल यादव बुधवार शाम पूजा के लिए घर से निकला था। लेकिन वह देर रात तक घर नहीं लौटा तो परिजन परेशान हो उठे। रात भर युवक की खोजबीन की गई लेकिन उसका कहीं भी पता नहीं चल सका।

सुबह गांव में ही झाड़ियों के पास बाइक पर हाथ-पैर बंधा उसका शव मिला। मुंह में कपड़ा भी ठूंसा गया था। युवक की हत्या गमछे से गला घोंटने से हुई प्रतीत हो रही है। घटनास्थल पर पहुंचे एसपी ने तीन घंटे तक परिजनों की तमाम मांगें मानते हुए समझाया तो घरवाले पोस्टमार्टम के लिए शव भेजने को राजी हुए। हत्या की वारदात से ग्रामीणों में आक्रोश को देखते हुए गांव में एहतियातन पीएससी बल भी तैनात कर दिया गया है।

मृतक युवक राहुल यादव बीए का छात्र था। उसका भाई जितेन्द्र यादव पूरे बिछूर गांव का निवर्तमान ग्राम प्रधान भी है। मामले में एसपी शिवहरी मीणा का कहना है कि प्रधान के भाई की हत्या की गई है। कल वह घर से पूजा के लिए निकला था, लेकिन घर नही लौटा। आज सुबह उसका शव मिला है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें को गठित किया गया है। जल्द ही हत्या का खुलासा किया जायेगा।

Tags: crime newspratapgarh murderpratapgarh newsup news
Previous Post

उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य के पुत्र की हुई सगाई, जल्द ही बंधेंगे सात फेरों के बंधन में

Next Post

दूरसंचार विभाग के पूर्व निदेशक समेत दो को धोखाधड़ी के आरोप में तीन साल की कैद

Writer D

Writer D

Related Posts

Nail Paint
Main Slider

फटाक से सूख जाएगी नेल पेंट, ट्राई करें ये तरीके

22/07/2026
Successful organization of a seminar on “Groundwater Conservation and River Rejuvenation”
उत्तर प्रदेश

राज्य स्वच्छ गंगा मिशन, उत्तर प्रदेश द्वारा “भूजल संरक्षण एवं नदी पुनरुद्धार” विषयक संगोष्ठी का सफल आयोजन

21/07/2026
cm bhagwant mann
Main Slider

3 अगस्त से शुरू होगा पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र, 10 लाख नए राशन कार्ड बनाने का भी ऐलान

21/07/2026
CM Yogi lashed out at the opposition in Shravasti.
उत्तर प्रदेश

सुहेलदेव की विरासत नहीं, गाजी मियां का मेला पसंद था इसलिए विपक्ष की हुई दुर्गति: सीएम योगी

21/07/2026
Yogi Cabinet Meeting
उत्तर प्रदेश

यूपी आउटसोर्स सेवा निगम को मिलेगा 20 करोड़ का ब्याजमुक्त ऋण

21/07/2026
Next Post
imprisonment

दूरसंचार विभाग के पूर्व निदेशक समेत दो को धोखाधड़ी के आरोप में तीन साल की कैद

यह भी पढ़ें

Sheesham

वृक्षारोपण महाअभियान-2023: योगी के यूपी में लगाए गए 36 करोड़ 15 लाख से अधिक पौधे

18/08/2023
chath puja

जानें कब है छठ पूजा, नहाय-खाय और खरना? अर्घ्य मुहूर्त, पारण समय तथा महत्व

06/11/2020
Twitter Blue paid

भारत में शुरू हुआ Twitter ब्लू पेड सब्सक्रिप्शन, यूजर्स को देने होंगे इतने रुपए

11/11/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version