• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अब इंतजार की घड़ी नजदीक, उत्तराखंड में यूसीसी लागू करने की तैयारी आखिरी मोड़ पर

Writer D by Writer D
22/07/2024
in उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
UCC

CM Dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। 2047 तक विकसित भारत के साथ इस दशक को उत्तराखंड का दशक बनाने के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वप्न को साकार करने के लिए नई ऊर्जा, उत्साह, उमंग के साथ धामी सरकार (Dhami Goverment) लगातार विकास पथ पर अग्रसर है और कई ऐतिहासिक और स्वर्णिम युग जैसे कदम उठाए हैं, उनमें यूसीसी (UCC) भी शामिल है। ऐसे में अब उत्तराखंड वासियों के इंतजार की घड़ी नजदीक आ चुकी है। समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने की तैयारी आखिरी मोड़ पर है। सरकार ने उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस नौ नवंबर से पूर्व यूसीसी लागू करने का लक्ष्य तय किया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने राज्य में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने की तैयारियों के सबंध में सचिवालय में बैठक ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में UCC लागू करने के लिए इसके अधीन संचालित होने वाली प्रक्रियाओं एवं नियमों को समयबद्धता के साथ अंतिम रूप दिया जाए।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि UCC के प्राविधानों को व्यवस्थित रूप से संपादित किए जाने के लिए गठित उप समिति के कार्यों एवं विभिन्न विभागों के स्तर पर की जाने वाली कार्यवाही को भी शीघ्र अंतिम रूप दिया जाए। उन्होंने इस संबंध में विभिन्न स्तरों पर होने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रम भी शीघ्रता से पूर्ण करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि UCC को विधिवत लागू किए जाने से पूर्व सभी पहलुओं का गहनता एवं सजगता से अध्ययन किया जाए। यूसीसी के बारे में व्यापक स्तर पर जनजागरूकता भी लाई जाए। इसके लिए सभी संबंधित विभाग समन्वय के साथ कार्य करें।

31 अगस्त को दो तो 30 सितंबर को एक, कुल तीन रिपोर्ट सौंपेगी समितियां

UCC के प्राविधानों को लागू करने के लिए गठित समिति के अध्यक्ष शत्रुघ्न सिंह ने बताया कि इस सबंध में तीन उप समितियों का गठन किया गया। नियमों की रूपरेखा तैयार करने के लिए गठित उप समिति की अब तक 43 बैठकें हो चुकी हैं, जो 31 अगस्त 2024 तक अपनी रिपोर्ट देगी। नियमों के कार्यान्वयन में सुगमता और पारदर्शिता के लिए उप समिति की 20 बैठकें आयोजित की जा चुकी हैं, यह उप समिति भी 31 अगस्त 2024 तक अपनी रिपोर्ट देगी। क्षमता विकास और प्रशिक्षण के लिए बनाई गई उप समिति भी 30 सितंबर 2024 तक अपनी रिपोर्ट देगी।

धामी ने राज्य आपदा परिचालन केन्द्र का किया निरीक्षण, बोले- रिस्पांस टाइम कम से कम रखें

उन्होंने बताया कि UCC से संबंधित प्राविधानों को प्रभावी ढ़ग से क्रियान्वित किए जाने के लिए विभिन्न विभागों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। बैठक में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, प्रमुख सचिव न्याय प्रदीप पंत, डीजीपी अभिनव कुमार, विभिन्न विभागों के सचिव, समिति के सदस्य समेत संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

ड्राफ्ट रिपोर्ट में है नियमों की जानकारी

उल्लेखनीय है कि उत्तराखंड की भाजपा सरकार ने यूसीसी को लेकर जस्टिस (रिटायर्ड) रंजना प्रकाश देसाई के नेतृत्व में एक कमेटी गठित की थी। कमेटी लोगों की राय-मशविरा के बाद एक ड्राफ्ट रिपोर्ट सार्वजनिक कर चुकी है। राज्य में शादी, तलाक, उत्तराधिकार और गोद लेने जैसे मामलों के साथ कैसे डील किया जाएगा, इस ड्राफ्ट रिपोर्ट में सुझाव दिया गया है।

Tags: dehradun newsdhami governmewntdhami newsNational newsucc in uttarakhandUttarakhand News
Previous Post

सुप्रीम कोर्ट के फैसले से दुकानदारों में खुशी की लहर, कांवड़ रूट से हटने लगी नेमप्लेट

Next Post

सीएम धामी ने 153 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, बाेले- संकल्प व अनुशासन के साथ करें कार्य

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Bhagwant Mann has recommended granting parole to Jagtar Singh Hawara.
पंजाब

जगतार सिंह हवारा को पैरोल दिलाने के लिए CM मान ने राज्यपाल को लिखा पत्र

08/08/2026
CM Dhami
Main Slider

तीसरी बार सरकार बनाने के संकल्प, धामी बोले- झूठ और भ्रम का दें मुंहतोड़ जवाब

08/08/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

ऋषभ पंत के उत्तराखंड में घर बनाने के लिए मदद मांगने पर धामी ने कहा, हरसंभव सहयोग मिलेगा

08/08/2026
Three vehicles in an SSB convoy collided; three jawans injured.
Main Slider

रामबन में बड़ा सड़क हादसा: SSB के काफिले के 3 वाहन टकराए, तीन जवान घायल

08/08/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

खरगे के उत्तराखंड दौरे पर CM धामी का तंज, बोले- चुनाव पास आते ही याद आने लगते हैं लोग

08/08/2026
Next Post
CM Dhami

सीएम धामी ने 153 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, बाेले- संकल्प व अनुशासन के साथ करें कार्य

यह भी पढ़ें

cm yogi

उत्तराखंड से आए मेधावी छात्र-छात्राओं के दल से सीएम योगी ने की मुलाकात

17/12/2022

टी नटराजन ने कोच रवि शास्त्री के सामने दिखाए बॉलिंग के जलवे

16/11/2020
होनहार बेटियाँ

होनहार बेटियों ने कांस्टेबल पिता का सपना किया साकार, एक बेटी थी जज, दूसरी बनी एसडीएम

13/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version