• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लखनऊ पहुंचे राष्ट्रपति, राज्यपाल और सीएम योगी ने किया स्वागत

Writer D by Writer D
26/08/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
president-cm yogi

yogi welcome president

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद उत्तर प्रदेश की चार दिवसीय यात्रा पर गुरुवार को प्रदेश की राजधानी लखनऊ पहुंचे। प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चौधरी चरण सिंह हवाई अड्डे पर पुष्पगुच्छ देकर राष्ट्रपति का स्वागत किया। राष्ट्रपति कोविंद हवाई अड्डे से सीधे राजभवन के लिए रवाना हुए।

गौरतलब है कि राष्ट्रपति कोविंद का 26 से 29 अगस्त के बीच लखनऊ, गोरखपुर और अयोध्या में होने वाले कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेने का कार्यक्रम है। इस दौरान वे सपरिवार अयोध्या में रामलला के दर्शन भी करेंगे। उनके दौरे को देखते हुए इन स्थानों पर सुरक्षा के चाकचौबंद इंतजाम किए गए हैं।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सपरिवार लखनऊ राजभवन में प्रवास करेंगे। वह 29 अगस्त को अयोध्या में राम मंदिर भी जाएंगे। इस दौरान वह सपरिवार श्रीराम लला तथा हनुमान गढ़ी का दर्शन करेंगे। ऐसा करने वाले वह देश के पहले राष्ट्रपति होंगे।

राष्ट्रपति कोविंद लखनऊ में आज गुरुवार को सायं 4 बजे बाबा साहब भीमराव अंबेडकर केन्द्रीय विश्वविद्यालय के नौवें दीक्षांत समारोह में भाग लेंगे। दीक्षांत समारोह ‘भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी प्रेक्षागृह’ में आयोजित है। अगले दिन 27 अगस्त को वह सरोजनीनगर स्थित कैप्टन मनोज कुमार पांडे यूपी सैनिक स्कूल के स्वर्ण जयंती समारोह में शिरकत करेंगे। वर्ष 1960 में स्थापित सैनिक स्कूल के संस्थापक तत्कालीन मुख्यमंत्री संपूणार्नंद की आदमकद प्रतिमा का राष्ट्रपति अनावरण करेंगे। वे एक हजार लोगों की क्षमता वाले सम्पूर्णांनन्द ऑडिटोरियम का उद्घाटन भी करेंगे।

शराब से हो रही मौतों पर सीएम योगी सख्त, कहा- अधिकारी होंगे जिम्मेदार

राष्ट्रपति सैनिक स्कूल में गर्ल्स हॉस्टल के अलावा प्रशासनिक भवन,कैडेट मेस का भी शिलान्यास करेंगे। राष्ट्रपति 28 अगस्त को गोरखपुर जायेंगे, जहां वह प्रदेश के पहले आयुष विश्वविद्यालय की आधारशिला रखेंगे। वह गोरखनाथ विश्वविद्यालय का भी लोकार्पण करेंगे, जिसके बाद वह लखनऊ लौट आयेंगे।

अगले दिन यानी 29 अगस्त की सुबह लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन से सुबह 9:10 पर प्रेसीडेंशियल ट्रेन के जरिए अयोध्या रवाना होंगे। ट्रेन से वह सुबह 11:30 बजे अयोध्या पहुंचेंगे, जहां भगवान श्री राम के दर्शन करने के साथ ही वह कई उद्घाटन और शिलान्यास के कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे।

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद दो महीने पहले भी उप्र के दौरे पर थे। दो महीने के भीतर ये उनकी लखनऊ की दूसरी यात्रा है। वे 25 जून को दिल्ली के सफदरजंग से कानपुर, प्रेसिडेंशियल ट्रेन से आए थे। वह इसी ट्रेन से अपने पैतृक गांव झिंझक भी गए थे। इसके बाद प्रेसिडेंशियल ट्रेन से ही वो लखनऊ भी पहुंचे थे।

Tags: Latest Lucknow News in HindiLucknow Hindi SamacharLucknow NewsLucknow News in Hindipresident of indiaramnath kovindलखनऊ समाचार
Previous Post

तालिबान ने टोलो न्यूज़ रिपोर्टर को पीटा, पहले आई थी हत्या की खबर

Next Post

80 साल पुराना मकान भरभराकर गिरा, मां और दो बच्चों की मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

आप बोल भी नहीं पा रहे हैं, तो गाएंगे कैसे? धामी के मंत्री ने दलेर मेहंदी को मंच पर लताड़ा

20/10/2026
Main Slider

विजयादशमी पर गोरक्षपीठाधीश्वर ने किया महायोगी गोरखनाथ का विशिष्ट पूजन

20/10/2026
अमरोहा

अमरोहा में मादा कुत्ते से अमानवीय हरकत, 50 वर्षीय शकील गिरफ्तार

20/10/2026
Main Slider

UKSSSC भर्ती परीक्षा स्थगित, नई तारीखें जल्द होंगी घोषित

20/10/2026
Main Slider

‘पेरिस जल्द मुस्लिम शहर बन जाएगा’, फ्रांस के हालात पर ट्रंप का मैक्रों को घेरा

20/10/2026
Next Post
house collapsed

80 साल पुराना मकान भरभराकर गिरा, मां और दो बच्चों की मौत

यह भी पढ़ें

Share Market

शेयर बाजार ने की सपाट शुरुआत, सेंसेक्स 342 अंक लुढ़का

13/02/2023
CM Yogi

फार्मर रजिस्ट्री से जुड़ें सभी किसान, एकीकृत डिजिटल प्रणाली से मिलेगा योजनाओं का लाभ: मुख्यमंत्री योगी

01/04/2026
ग्रेटा थनबर्ग Greta Thenberg

ग्रेटा थनबर्ग के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने दर्ज किया एफआईआर, ये है आरोप

04/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version