• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्राइवेट लिमिटेड पार्टी के CEO घर बैठे बयानबाजी में मस्त : स्वतंत्रदेव

Writer D by Writer D
04/06/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Swatantradev

Swatantradev

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव का नाम लिये बगैर पलटवार करते हुये कहा कि पार्टी कार्यकर्ता और संघ के स्वयंसेवक कोरोना काल में जनता के बीच रहकर उनके सुख दुख के साझीदार हो रहे हैं जबकि विपक्ष के प्राइवेट लिमिटेड पार्टियों के सीईओ अपने घरों में कैद रहकर अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं।

श्री सिंह ने शुक्रवार को जारी बयान में कहा कि भाजपा एक कार्यकर्ता आधारित संगठन है वहीं प्राइवेट लिमिटेड कंपनी चलाने वाले राजनीति दल को संगठन और कार्यकर्ता का ज्ञान कहा होगा। भाजपा के लिये राजनीति सेवा का माध्यम है। जनता के बीच रहना, अभियानों, कार्यक्रम की समीक्षा एक लोकतांत्रिक प्रक्रिया है लेकिन जिनका परिवार ही पार्टी है, घर घराना ही हर पद पर काबिज है, जो कुर्सी के लिये पिता और चाचा तक का अपमान कर सकते हैं उनसे बैठक और समीक्षा जैसी संगठनात्मक व्यवस्था के ज्ञान की अपेक्षा करना ही बेमानी है।

उन्होने कहा कि जनता ने सपा की सरकार देखी है। प्रदेश ने देखा है कि कैसे सैफई खानदान पूरे प्रदेश को लूट रहा था। अपराध, अराजकता, भ्रष्टाचार और गुंडाराज का बोलबाला था। आज योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने प्रदेश में सुशासन और अपराधमुक्त व्यवस्था कायम की है। प्रदेश प्रगति के पथ पर अग्रसर है।

निवेशकों के भरोसे पर खरा उतरेगी प्रदेश सरकार : सीएम योगी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि समाजवादी पार्टी के मुखिया को जनता के द्वार सरकार और सगठन का पहुंचना सुहा नहीं रहा है क्योंकि सपा मुखिया खुद मुख्यमंत्री रहने के दौरान या तो सीएम आवास में कैद रहे नहीं तो लंदन की सैर करते रहे। जनसरोकार की राजनीति से उनका कभी लेना-देना नहीं रहा। सपा सहित विपक्ष के दल आज टीकाकरण पर टिप्पणी कर रहे हैं, जबकि कुछ महीनों पहले तक यही लोग टीकाकरण को लेकर जनता को गुमराह कर रहे थे।

यूपी देश में सर्वाधिक कोविड टेस्ट व टीकाकरण करने वाला राज्य है। लेकिन भ्रष्टाचार, हताशा व नकारात्मकता का चश्मा पहने विपक्ष को सच दिखाई नहीं देता है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि विपक्ष के नेता जमीनी कामों से अवगत ही नहीं है। प्रदेश में सबको निःशुल्क कोविड का टीका लग रहा है। ब्लैक फंगस को महामारी घोषित किया जा चुका है। जिस प्रदेश में कोविड का केवल एकमात्र टेस्ट सेंटर था आज वहां तीन लाख से अधिक टेस्ट प्रतिदिन की क्षमता हो चुकी है। मेडिकल कॉलेज, बेड आदि की संख्या दोगुनी से अधिक हो चुकी है। अच्छा होता कि विपक्ष इस आपदा की घड़ी में जनता की मदद में हाथ बंटाता लेकिन उसे इसमें बाधा पहुंचाने से ही फुर्सत नहीं है।

उप्र में बाढ़ परियोजनाओं का काम मानसून के पहले किया जाय पूर्ण : डा. महेन्द्र सिंह

यही कारण है कि जनता ने 2017 और 2019 में विपक्ष को फुर्सत से घर बैठा दिया था और आगे 2022 में भी इन्हें इनके महलों के रौशनदानों तक ही सीमित कर देगी।

Tags: Swatantradevup news
Previous Post

निवेशकों के भरोसे पर खरा उतरेगी प्रदेश सरकार : सीएम योगी

Next Post

प्रदेश सरकार किसानों के हितों के लिए कृतसंकल्प : सहगल

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

उप्र की 8 सहकारी चीनी मिलों को मिला उत्कृष्ट दक्षता पुरस्कार

25/09/2026
Main Slider

UPITS वैश्विक बाजार में यूपी के उत्पादों की पहचान बनाने का सशक्त मंच : भूपेंद्र चौधरी

25/09/2026
Main Slider

4030 आंबेडकर प्रतिमा स्थलों का होगा विकास, योगी सरकार ने जारी किए 403 करोड़ रुपये

25/09/2026
उत्तर प्रदेश

‘दलित-पिछड़ों को अछूत मानते हैं अखिलेश’, ओमप्रकाश राजभर ने सपा की रथयात्रा पर साधा निशाना

25/09/2026
Main Slider

वाहन चोरी की जगह वाहन मैन्युफैक्चरिंग और चेन स्नैचिंग की जगह बन रहे मेडिकल डिवाइस पार्क: अमित शाह

25/09/2026
Next Post
Navneet Sehgal

प्रदेश सरकार किसानों के हितों के लिए कृतसंकल्प : सहगल

यह भी पढ़ें

Anurag Kashyap

’ब्राह्मणों पर टिप्पणी कर मुश्किलों में घिरे अनुराग कश्यप, मुंबई पुलिस ने दर्ज की FIR

18/04/2025
sentenced to death

नाबालिग से बलात्कार और हत्या के दो दोषियों को सजा ए मौत

03/11/2022
Loot

पिता-पुत्र के साथ एक लाख रुपये की हुई दिनदहाड़े लूट

02/06/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version