• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रियंका ने जारी किया महिला मेनिफेस्टो, सरकारी नौकरियों में 40% आरक्षण का वादा

Writer D by Writer D
08/12/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने यूपी चुनाव 2022 के लिए महिलाओं के लिए अलग से घोषणा पत्र जारी किया है। इस मौके पर उन्होंने महिलाओं के लिए कई बड़ी घोषणाएं की।

इस मौके पर उन्होंने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने ही देश को पहली महिला प्रधानमंत्री दिया। अब जरूरी है कि महिलाओं को राजनीति में भी हिस्सेदारी दी जाए। ये काम कांग्रेस पार्टी करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 40 प्रतिशत सीटों पर महिला उम्मीदवार उतारने का निर्णय लिया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि एक दिन संसद व विधानसभाओं में महिलाओं की 50 फीसदी हिस्सेदारी होगी।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की मौजूदगी में पिंक कलर के स्टेज पर पार्टी का महिला विशेष घोषणा पत्र जारी किया गया। सबसे पहले पार्टी की थीम पर बेस्ड पर वीडियो का प्रदर्शन किया गया।

इस अवसर पर कांग्रेस की यूपी चुनाव प्रभारी प्रियंका गांधी ने कहा, ‘ये पहला महिला मैन्युफेस्टो नहीं होगा। इससे दूसरे राजनीतिक प्रेरणा लेंगे और वो महिलाओं को हिस्सेदारी देंगे। 40 प्रतिशत महिलाओं को इसलिए हिस्सेदारी दी गई है ताकि महिला सशक्तिकरण कागजों तक ही सीमित न रहे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने पहली महिला मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को दिया है। अब अमेरिका में कहीं जाकर महिला वाईस प्रेसिडेंट बनी जबकि कांग्रेस ने बहुत पहले इंदिरा गांधी जी को प्रधानमंत्री बनाया था। यूपी में महिलाओं पर बहुत अत्यचार हो रहा है और वो लड़ रही हैं।

थोड़ी ही देर में उत्तर प्रदेश कांग्रेस अपना महिला घोषणा पत्र (शक्ति विधान) जारी करेगी। यह महिला घोषणा पत्र (शक्ति विधान) महिला सशक्तिकरण एवं राजनीति में महिलाओं की भागीदारी की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।#प्रियंका_का_शक्ति_विधान pic.twitter.com/P5WScxFWuE

— UP Congress (@INCUttarPradesh) December 8, 2021

उन्होंने कहा, ‘यूपी में जो युवा महिला है वो लड़ना चाहती है। पूरे राज्य में महिलाओं के लिए संध्या क्लास शुरू की जाएगी। इसके लिए महिलाओं को कोई सुविधा और सुरक्षा दी जाएगी। बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ का 60 प्रतिशत खर्च सिर्फ विज्ञापन पर क्या किया गया सब राजनीतिक दल जानते हैं कि देश की सब महिलाएं अपनी शक्ति को पहचान गई तो सब बदल देंगी। उन्होंने कहा, ‘एनएसएस की रिपोर्ट में आया है कि महिलाएं घरेलू काम में बिना वेतन के 5 घंटे काम करती हैं। महिलाओं को तीन सिलेंडर प्रतिवर्ष मुफ्त दिया जाएगा।

घोषणा में ये बातें अहम

  • महिलाओं को सरकारी नौकरी में 40 फीसदी आरक्षण। नए सरकारी पदों पर आरक्षण के प्रावधान के अनुसार 40 फीसदी पदों पर महिलाओं की नियुक्ति।
  • विधानसभा चुनाव में 40 फीसदी टिकट महिलाओं को।
  • हर साल 3 एलपीजी सिलेंडर मुफ्त दिए जाएंगे।
  • प्रदेश की सरकारी बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा।
  • छात्राओं को स्मार्टफोन और स्कूटी दी जाएगी।
  • आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को हर महीने 10 हजार रुपए मानदेय मिलेगा।
  • 1000 रुपए हर महीना वृद्धा-विधवा पेंशन मिलेगी।
Tags: congressCongress manifestocongress women manifestoLatest Lucknow News in HindiLucknow NewsLucknow News in Hindipriyanka gandhiPriyanka Gandhi Vadraup election 2022Uttar Pradesh News
Previous Post

Amazon web सर्विस ठप, Netflix, Disney+ जैसे कई एप्स डाउन

Next Post

4 देवरों ने भाभी की फावड़े से काटकर की निर्मम हत्या, एक गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

The Mahakal procession will be taken out today.
Main Slider

हर-हर महादेव से गूंजेगी उज्जैन नगरी, आज निकलेगी महाकाल की आखिरी राजसी सवारी

07/09/2026
Fever
Main Slider

मौसमी बुखार से तुरंत निजात दिलाएंगे ये उपचार

06/09/2026
Dandruff
Main Slider

डैंड्रफ हो जाएगी गायब, करें इस फल का इस्तेमाल

06/09/2026
Main Slider

बारिश में स्किन प्रॉबलम रहेंगी दूर, करें इन पत्तियों का इस्तेमाल

06/09/2026
Digital Liabrary
उत्तर प्रदेश

गांवों को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ रही योगी सरकार, डिजिटल लाइब्रेरी से लेकर पंचायत उत्सव भवन तक पर जोर

05/09/2026
Next Post
murder

4 देवरों ने भाभी की फावड़े से काटकर की निर्मम हत्या, एक गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

tej pratap

तेज प्रताप यादव की बिगड़ी तबीयत, कुछ दिन पहले ली थी स्पूतनिक वैक्सीन

09/07/2021
S Siddharth

चुनाव से पहले नीतीश कुमार को लगा तगड़ा झटका, प्रधान सचिव ने दिया इस्तीफा

22/07/2025
shrikant sharma

यूपी में निवेश को बढ़ावा देने के लिए निर्बाध विद्युत की आपूर्ति पर जोर : श्रीकांत शर्मा

25/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version