• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रियंका ने सीएम योगी को पत्र लिखकर गायों की मौत पर जाहिर की चिंता

Writer D by Writer D
21/12/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Priyanka Gandhi

Priyanka Gandhi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर गायों की मौत पर चिंता जाहिर की और कहा कि ललितपुर के सौजना से आई गौमाता के शवों की तस्वीरें विचलित करने वाली हैं।

कांग्रेस महासचिव ने अपने दो पेज के पत्र में कहा कि अभी ये विवरण नहीं मिले हैं कि गायों की मौत किन परिस्थितियों में हुई है लेकिन तस्वीरों से लग रहा है कि चारा-पानी न मिलने की वजह से ही मरी हैं।

उत्तर प्रदेश से आई मृत गायों की तस्वीरों को देखकर विचलित होकर मैं यह पत्र माननीय मुख्यमंत्री, यूपी सरकार को लिख रही हूं। प्रदेश की कई गौशालाओं में यही स्थिति है।

इस समस्या को सुलझाने के मॉडल मौजूद हैं। गौमाता की देखभाल के घोषणाओं के साथ साथ योजनाओं को अमलीजामा पहनाना जरूरी है। pic.twitter.com/XRa0xsoQKW

— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) December 21, 2020

प्रियंका गांधी ने लिखा कि दुखद यह भी है कि यह इस तरह की पहली तस्वीर नहीं है। इससे पहले भी प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से ऐसी तस्वीरें आती रही हैं। हर बार इन पर कुछ देर के लिए चर्चा होती है लेकिन इनकी देखभाल के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए जाते। सवाल उठता है कि इसके लिए जिम्मेदार कौन है?

लखनऊ पुलिस कमिश्नर को जान से मारने की धमकी, पुलिस विभाग में हड़कंप मचा

प्रियंका गांधी ने कहा कि सत्ता में आने के समय मुख्यमंत्री जी आपने गौवंश की रक्षा और गौशालाएं बनवाने की बात की थी लेकिन वास्तविकता यही है कि इस संदर्भ में आपकी घोषणाओं के बावजूद सरकार के प्रयास पूरी तरह से विफल रहे हैं। गायों की भलाई के नाम पर गौवंश की दुर्दशा की जा रही है। गौशालाएं खोली गईं मगर सच यह है कि वहाँ गौवंश को चारा और पानी नहीं सिर्फ असंवेदनशीलता मिलती है।

अफसर व गौशाला संचालक पूर्णतः भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। पूरे प्रदेश में हर दिन न जाने कितनी गायें भूखी प्यासी मर रही हैं। प्रियंका गांधी ने पत्र में कहा है कि जहां गौशालाएँ इस परिस्थिति में हैं, वहीं आवारा पशु की भी भयंकर समस्या है। किसान पूरी तरह से हलकान हैं। वे रात-रात भर जागकर अपनी फसलों की रक्षा कर रहे हैं। फसलों की रक्षा के लिए उन्हें हजारों रुपये खर्च कर खेतों की तारबंदी करवानी पड़ रही है।

बाइक बोट घोटाला: ED की बड़ी कार्रवाई, हापुड़ से मनोज त्यागी को किया गिरफ्तार

प्रियंका गांधी ने कहा कि महात्मा गांधी मानते थे कि गौरक्षा का अर्थ केवल गाय की रक्षा नहीं है बल्कि उन सभी जीवों की रक्षा है जो असहाय और दुर्बल हैं।

Tags: cm yogipolitical newspriyanka gandhiPriyanka Gandhi wrote a letter to CM Yogiup newsup news in hindiUP Politics
Previous Post

लखनऊ पुलिस कमिश्नर को जान से मारने की धमकी, पुलिस विभाग में हड़कंप मचा

Next Post

Business : 6 महीने में 50 फीसदी बढ़ गए स्टील के दाम, कारोबारी हलकान

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

डेयरी क्षेत्र में 22 कंपनियां करेंगी 695.18 करोड़ का निवेश

30/09/2026
Main Slider

महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर योगी ने किया गुरु को नमन

30/09/2026
उत्तर प्रदेश

‘लाल टोपी वालों के कारनामे भूली नहीं है यूपी की जनता’, अखिलेश पर अनिल राजभर का तीखा हमला

30/09/2026
Electricity Bill
Main Slider

योगी सरकार का उपभोक्ताओं को बड़ा तोहफा, लगातार चौथे महीने बिजली बिल में राहत

30/09/2026
Main Slider

मुश्किल घड़ी में ‘अभिभावक’ बनी योगी सरकार, वाराणसी के 11,219 परिवारों को 191 करोड़ से अधिक की मदद

30/09/2026
Next Post
steel price

Business : 6 महीने में 50 फीसदी बढ़ गए स्टील के दाम, कारोबारी हलकान

यह भी पढ़ें

Ganesha

गणपति के हर अंग देता है जीवन में आगे बढ़ने की सीख

04/09/2022
burnt alive

चार मंजिला मकान में लगी आग, बुजुर्ग की जिंदा जलकर मौत

27/01/2021
Junmoni Rabha

‘लेडी सिंघम’ जूनमोनी राभा की सड़क हादसे में मौत, CBI करेगी एक्सीडेंट की जांच

17/05/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version