• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

50 हजार का इनामी शार्पशूटर यूपीएसटीएफ ने किया गिरफ्तार

Writer D by Writer D
17/09/2023
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखनऊ
0
stf

stf

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पश्चिमी इलाके में सक्रिय कुख्यात अपराधियों पर शिकंजा कसने की कवायद में यूपीएसटीएफ (UP STF) की कई गठित इकाइयों में से एक मेरठ इकाई ने स्थानीय पुलिस बल के साथ मिलकर इंचैली थानाक्षेत्र से कुख्यात अपराधी सन्नी काकरान के शार्प शूटर और 50 हजार के इनामी बदमाश रवि कुमार को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया है।

यूपीएसटीएफ (UP STF) की ओर से शनिवार को दी गयी जानकारी में बताया गया कि विगत काफी दिनों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जनपदों में कुख्यात शातिर अपराधियों के सक्रिय होकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिये जाने की सूचनायें प्राप्त हो रहीं थी। इस सम्बन्ध में एसटीएफ की विभिन्नटीमों को इस बारे में सूचना एकत्र कर कार्रवाई करने के निर्देश दिये गये थे। इसी क्रम में एसटीएफ की मेरठ फील्ड इकाई के अपर पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में टीमें गठित कर जानकारी एकत्र कर रहीं थीं।

इसी बीच मुखबिर से शुक्रवार को सूचना मिली की 50 हजार का इनामी बदमाश रवि मवाना की ओर आ रहा है। वह मसूरी या नगलीईशा के रास्ते से होते हुए दौराला जायेगा। इस सूचना पर निरीक्षक सुनील कुमार के नेतृत्व में टीम ग्राम मसूरी थाना इंचैली तिराहे पर पहुंची तो वहां पर पहले से इंचैली थानाध्यक्ष सूर्यदीप सिंह मय हमराह पुलिस बल के मौजूद थे। उन्होंने भी मुखबिर की सूचना पर अपराधी की धरपकड़ के लिए घेराबंदी की थी।

इसके बाद इंचैली की टीम को मसूरी लाॅवड तिराहे पर तथा एसटीएफ टीम नगली ईशा से दौराला की तरफ जाने वाले रास्ते पर अपराधी के आने का इंतजार करने लगी। कुछ देर पश्चात एक मोटर साईकिल रंग काला मवाना की तरफ से आते हुये नगली र्दशा से दौराली की तरफ जाते हुये दिखाई दी। मुखबिर ने इस पर अपराधी की पहचान की और इसके बाद दोनों टीमों ने अपराधी का पीछा किया और उसे रूकने को कहा लेकिन खुद को पुलिस ने घिरा देख रवि भागने लगा और जल्दबाजी में उसकी मोटरसाइकिल मोड़ पर फिसलकर गिर पड़ी लेकिन अपराधी ने पुलिस पार्टी पर गोली चला दी। इस पर पुलिस द्वारा की गयी जवाबी कार्रवाई में बदमाश घायल हो गया।

घायल बदमाश की पहचान रवि कुमार पुत्र सुरेश निवासी ग्राम भगवानपुर थाना दौराला जनपद मेरठ के रूप मे हुई, घायल अवस्था में हिरासत में लेकर उसे उपचार के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया।

गिरफ्तार बदमाश से पूछताछ में पता चला कि वह अपराधी सन्नी काकरान का शार्प शूटर है तथा सन्नी काकरान के कहने पर कई अपराधों को अंजाम दे चुका है। गिरफ्तार अभियुक्त रवि कुमार उपरोक्त के विरूद्ध थाना इंचैली जनपद कई मामले दर्ज हैं। अग्रिम वैधानिक कार्रवाई स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही है।

Tags: crime newsLucknow Newsup stf
Previous Post

सीएम धामी ने कम्प्यूटर ऑन व्हील वाहन का किया फ्लैग ऑफ

Next Post

MDM सही न बनवाने पर इंचार्ज प्रधानाध्यापक निलंबित

Writer D

Writer D

Related Posts

August 9: Kakori Train Action Day Special
उत्तर प्रदेश

9 अगस्त: काकोरी ट्रेन एक्शन-डे स्पेशल

09/08/2026
CM Yogi issues directives for regular inspection of school vehicles.
उत्तर प्रदेश

स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर योगी सरकार सख्त, परिवहन विभाग करेगा नियमित जांच

08/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

आजीविका मिशन से मिला प्रशिक्षण तो श्वेता ने अर्जित किया सम्मान

08/08/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री का बड़ा बयान, मेरे भविष्य का फैसला महादेव या मोदी जी करेंगे

08/08/2026
Kanwar
उत्तर प्रदेश

अग्नि-5 थीम की कांवड़ बनी सावन यात्रा का आकर्षण

08/08/2026
Next Post
Suspended

MDM सही न बनवाने पर इंचार्ज प्रधानाध्यापक निलंबित

यह भी पढ़ें

87 किलो गांजा के साथ तीन तस्करों को STF ने किया गिरफ्तार

18/04/2022

मतदान के लिए बुजुर्गों में दिखा उत्साह, बीमार पत्नी को ठेले पर लेकर पहुंचा पोलिंग बूथ

07/03/2022
Mithun Chakraborty

एक्टर मिथुन चक्रवर्ती की बिगड़ी तबीयत, हॉस्पिटल में एडमिट

10/02/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version