• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शवों के प्रवाहित करने पर रोक, गंगा समेत प्रमुख नदियों के किनारे 24 घंटे पेट्रोलिंग

Writer D by Writer D
18/05/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्‍तर प्रदेश में प्रमुख नदियों में अंतिम संस्‍कार के लिए शवों के प्रवाहित करने पर रोक लगाने के बाद पुलिस विभाग को नदियों के किनारे विशेष निगरानी करने के निर्देश दिए गये हैं।

खासकर गंगा नदी के किनारे 24 घंटे पुलिस, पीएसी और एसडीआरएफ के जरिए पेट्रोलिंग कराने के निर्देश मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिए हैं। वहीं वाराणसी में नदी किनारे मिले सात , गाजीपुर में 15, चंदौली और बलिया में 8-8 शवों का सरकार की ओर से पूरे रीति रिवाज के साथ अंतिम संस्‍कार कराया गया।

जिला प्रशासन व पुलिस को निर्देश दिए गये हैं कि गांवों एवं घाटों के आसपास के इलाकों में ध्वनि प्रसार यंत्रों के माध्‍यम से विशेष जागरूकता अभियान चलाया जाए। अंतिम संस्‍कार के लिए सरकार की योजना के बारे में लोगों को जानकारी दी जाए, जिसमें शासन की ओर से गरीबों को शवों के अन्तिम संस्कार के लिए पांच हजार रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। साथ ही कोविड-19 संक्रामित शवों का अन्तिम संस्‍कार कोविड प्रोटोकॉल के अन्तर्गत किए जाने के निर्देश दिए है।

अब चोरों से निजात दिलाएगी CM योगी की यह स्मार्ट तस्वीर, जानें कैसे

शव विसर्जन की घटनाएं न हो, इसके लिए पुलिस द्वारा नदी के किनारों एवं नदी में गस्त की जा रही है। नदी में मृत शरीर को फेके जाने की पुनरावृत्ति को रोकने के लिए पुलिस, लेखपाल व राजस्व अधिकारियों द्वारा ग्राम प्रधानों के साथ बैठक कर निर्देशित करने के साथ ही अन्तिम संस्कार के सम्बन्ध में सरकारी योजनाओं के सम्बन्ध में भी जानकारी दी जा रही है।

नदियों में शव मिलने की घटना के बाद प्रमुख नदियों के किनारे पुलिस की गश्‍त बढ़ा दी गई। गाजीपुर में 18 श्मशानघाटों पर पुलिस एवं राजस्व की स्टैटिक टीम की ड्यूटी शिफ्टवार लगाई गई है। थाना सैदपुर से थाना गहमर तक गंगा नदी के तटीय क्षेत्र में कुल 34 टीमें शिफ्टवार डयूटी पर लगाई गई है। उत्तर प्रदेश व बिहार के अन्तर्राज्यीय बार्डर पर थाना गहमर के बारा व देवल, थाना दिलदारनगर के ताजपुर कुरा एवं थाना जमनियां के कर्महरी व देवगढ़ी बार्डर पर चेकिंग के लिए शिफ्टवार पुलिस बल तैनात ‍किया गया है।

जब जिला कोरोना को हराता है, तो देश कोरोना को हराता है : पीएम मोदी

वाराणसी के सीमावर्ती जनपदों में लगातार पुलिस गश्‍त के साथ जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। वहीं, कानपुर, फतेहपुर व चंदौली में पीएसी एवं एसडीआरएफ की टीमें लगातार गंगा नदी के किनारे पेट्रोलिंग कर रही है।

Tags: petrolingup news
Previous Post

अब चोरों से निजात दिलाएगी CM योगी की यह स्मार्ट तस्वीर, जानें कैसे

Next Post

चित्रकूट जेल शूटआउट में बड़ा खुलासा, संदेह के घेरे में जेल वार्डर जगमोहन

Writer D

Writer D

Related Posts

Mukhyamantri Shikshak Cashless Medical Scheme
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना को मिली रिकॉर्ड रफ्तार, 42% शिक्षक-कार्मिकों की पूरी हुई ई-केवाईसी

01/08/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

मत्स्य पालन को गति देने के लिए अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश : केशव मौर्य

01/08/2026
rooftop solar plants
उत्तर प्रदेश

रूफटॉप सोलर ऊर्जाः देश में लखनऊ का पहला स्थान, शीर्ष 100 में उत्तर प्रदेश के 17 जनपद

01/08/2026
CM Dhami congratulated Tejaswin Shankar.
Main Slider

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: तेजस्विन शंकर को सीएम धामी ने दी बधाई

01/08/2026
CM Dhami
Main Slider

CM धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश

01/08/2026
Next Post
Chitrakoot District Jail Shootout

चित्रकूट जेल शूटआउट में बड़ा खुलासा, संदेह के घेरे में जेल वार्डर जगमोहन

यह भी पढ़ें

गठिया के दर्द से हैं परेशान तो करें उर्ध्वामुख श्वानासन

16/01/2022
maharashtra police

महाराष्ट्र पुलिस में कोरोना संक्रमितों की संख्या 21 हजार के पार, 217 कर्मियों ने गंवाई जान

20/09/2020
CM Vishnu Dev Sai

छत्तीसगढ़ की धरती जनजातीय शौर्य और बलिदान की साक्षी : मुख्यमंत्री

21/01/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version